July 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    जिस व्यक्ति की पत्नी में होते हैं ये गुण, वे होते हैं भाग्यशाली और खुशहाल होता है जीवन

    • rounak group

    शिक्षा /शौर्यपथ / आचार्य चाणक्य को महान शिक्षाविद, कूटनीतिज्ञ, राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री के तौर पर जाना जाता है। आचार्य चाणक्य ने स्त्री, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों समेत हर वर्ग के बारे में अपने ग्रंथ नीति शास्त्र में जिक्र किया है। चाणक्य ने नीति शास्त्र में रिश्तों को लेकर कई ऐसी बातों का वर्णन किया है, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति खुशहाल और सुखमय जीवन बिता सकता है। चाणक्य ने स्त्रियों के ऐसे गुणों का वर्णन किया है, जो उन्हें संस्कारी, गुणवती और श्रेष्ठ बनाते हैं। जानिए जिन व्यक्ति की पत्नी में होते हैं ये गुण, वे होते हैं भाग्यशाली-

    दयालु व विनम्रता-

    चाणक्य कहते हैं कि स्त्री का दयालु व विनम्र होना बेहद जरूरी है। ऐसे स्त्री हमेशा परिवार को एक जुट रखती है। ये हमेशा दूसरों की भलाई के बारे में सोचती है। ऐसे परिवार में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। जिन व्यक्ति की पत्नी में यह गुण होता है, उनका जीवन खुशहाल रहता है।


    धर्म का पालन करने वाली-

    चाणक्य के अनुसार, हर स्त्री और पुरुष को धर्म का पालन करना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि जो स्त्री धर्म का रास्ता अपनाती है वह सही और गलत में अच्छे से भेद कर पाती है। धर्म का पालन करने वाली स्त्री हमेशा अच्छे कर्मों को करती है। ऐसी स्त्रियों की संतान संस्कारी होती हैं। ऐसी स्त्री आने वाली कई पीढ़ियों का कल्याण करती है। धर्म का पालन करने वाली स्त्रियों का समाज में मान-सम्मान होता है। इसके साथ ही वह परिवार की भी प्रतिष्ठा बढ़ाती हैं।


    धन की बचत-

    चाणक्य कहते हैं कि धन व्यक्ति के अच्छे और बुरे दोनों समय में काम आता है। विपरीत परिस्थितियों से निकलने में धन मदद करता है। ऐसे में जिस स्त्री में पैसों का संचय करने की आदत होती है, वह व्यक्ति आसानी से बुरे समय को पार कर लेता है। ऐसे पुरुषों का जीवन खुशहाल और सुखमय होता है।

     

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision