August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेंड्री में चयन परीक्षा 15 को

    • doing of business

    प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं होने पर परीक्षार्थी आबंटित रोल नंबर की पावती लेकर परीक्षा केन्द्र से प्राप्त कर सकते हैं प्रवेश पत्र की द्वितीय प्रति

       राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले के 3 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव, मोहला, मानपुर में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 15 जुलाई 2021 को आयोजित की गई है। चयन परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी। इसके लिए 4 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगावं में रोल नंबर 10001 से 10096 तक, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला मोहला में रोल नंबर 12001 से 12100 तक, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला मोहला में रोल नंबर 12101 से 12183 तक तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मानपुर में रोल नंबर 13001 से 13058 तक परीक्षा केन्द्रों में रोल नंबर के आधार पर चयन परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजनांदगांव एमएल देशलहरे द्वारा बताया गया कि प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं होने की स्थिति में परीक्षार्थी आबंटित रोल नंबर वाले पावती लेकर संबंधित परीक्षा केन्द्र में एक घण्टा पूर्व उपस्थित होकर प्रवेश पत्र की द्वितीय प्रति प्राप्त कर परीक्षा में बैठ सकते हैं।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision