CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग / शौर्यपथ / शहर के सर्वांगीण विकास के लिए विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया से मुलाकात कर अलग अलग विकास कार्यों के लिए लगभग 40 करोड़ की राशि की मांग रखी है। जिसमें शहर के 19 निस्तारी तालाबों में जा रहे गंदे पानी को रोकने हेतु नाली निर्माण के लिए 2.94 करोड़, समस्त 60 वार्डों में अधोसंरचना विकास हेतु सड़क, नाली, पुलिया प्रकाश व्यवस्था व उद्यान के 209 प्रस्तावित कार्यों के लिए 29.24 करोड़ एवं शहर के पशुधन की सुरक्षा व डेयरी संचालकों के लिए बोरसी व उरला दो स्थानों में सर्व सुविधायुक्त गोकुल नगर निर्माण के लिए 8 करोड़ रु की राशि शामिल है।
विधायक वोरा ने कहा कि कोरोना संकट के बाद 60 वार्डों में जनकल्याणकारी विकास कार्यों को गति देना आवश्यक है निस्तारी तालाबों का संरक्षण व आमजनों की मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित विकास कार्य शासन की प्राथमिकताओं में हैं। जिसके लिए राशि की मांग की गई है।
महापौर बाकलीवाल ने कहा कि सैद्धांतिक स्वीकृति मिलते ही प्राक्कलन बना कर निकाय विभाग को प्रेषित किया जाएगा व अतिशीघ्र सभी कार्यों को प्रारंभ कराया जाएगा। मंत्री डहरिया ने विधायक व महापौर की मांग पर अपनी सहमति दे दी है जिसके विभागीय आदेश शीघ्र जारी कर दिए जाएंगे।
दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश सोनकर समाज के निर्देशानुसार जिले में सोनकर समाज के चुनाव संपन्न हुए . सोनकर समाज दुर्ग के पार क्रमांक 2 में हुए इस सामजिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर नितिन सोनकर निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत हुए . बता दे कि सोनकर समाज का चुनाव 5 वश के कार्यकाल का होता है . नितिन सोनकर के लगातार दूसरी बार निर्विरोध विजयी होने पर समाज के लोगो ने एवं प्रदेश अध्यक्ष सोनकर समाज छत्तीसगढ़ - शारदा प्रसाद सोनकर ने नितिन सोनकर को बधाई दी एवं नितिन सोनकर के उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही यह भी आशा व्यक्त की कि नितिन सोनकर के नेत्रित्व में सोनकर समाज दुर्ग नई ऊँचाईयो को हांसिल करेगा .
बता दे कि नितिन सोनकर नगर पालिक निगम दुर्ग में कार्यरत है एवं साथ में सामजिक कार्यो में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है . पिछले 17 वर्षो से सामजिक कार्यो में समाज का नेत्रित्व कर रहे है .
धमतरी/नगरी/शौर्यपथ
कोरोना महामारी के दौरान अन्य राज्यो व जिलों से घर लौटने वाले प्रवासी मजदूरो के लिए कलेक्टर रजत बंसल के आदेशानुसार विकासखण्ड नगरी के 102 ग्राम पंचायतों में104 तथा नगर पंचायत में 5 कुल मिलाकर 109 कोरेन्टीन सेंटर बनाया गया है।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नम्रता गांधी के निर्देश पर सभी केंद्रों के लिए प्रभारी अधिकारीयों की नियुक्ति एसडीएम सुनील शर्मा द्वारा किया गया है।वर्तमान में अन्य राज्यों व जिलों से आये 121 लोगों को 28 कोरेन्टीन सेंटर में व 39 को होम आइसोलेशन में रखा गया है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी पी आर साहू ने बताया कि कोरेन्टीन सेंटरों में भोजन सहित अन्य समस्त व्यवस्थाएं ग्राम पंचायतों द्वारा की जा रही है।जिला प्रशासन के कड़े निर्देश पर किसी भी व्यक्ति को उनके घर से खाने पीने के सामान लाने की अनुमति नही दी गई है।केंद्रों में तखे तथा घरों में आइसोलेट किये गए व्यक्तियों का गांव में घूमना फिरना भी प्रतिबंधित किया गया है।यदि किसी व्यक्ति द्वारा निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है तो संबंधित के खिलाफ धारा 188 के तहत पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश सरपंच व सचिवों को दिया गया है।
सीईओ पी आर साहू द्वारा बताया गया कि लिखमा,सियारीनाला,केरेगांव,बनरोद,झुंझराकसा,आमगांव,जैतपुरी,भोथापारा,भीतर रास,कोलियारी, मल्हारी,उमरगांव,गट्टासिल्ली,नवागांव (सा)आदि के केंद्रों में ठहराए गए लोगों की व्यवस्था पंचायतों द्वारा की जा रही है।इन केंद्रों की मॉनिटरिंग हेतु जिला कलेक्टर द्वारा सेक्टर अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।एसडीएम शर्मा व एसडीओपी नितीसठाकुर के मार्गदर्शन में सम्बंधित थाना प्रभारियों द्वारा भी इन केंद्रों में होम आइसोलेशन रखे व्यक्तियों की सतत निगरानी की जा रही है।
बिलासपुर के नेहरू नगर स्थित अस्पताल श्री राम केयर में आईसीयू में एक इंजीनियरिंग छात्रा के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। जहाँ हॉस्पिटल के दो वार्ड बॉय ने ही इस घटना को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार 18 मई को मां ने बेटी को चाय बनाकर दिया। चाय पीने के बाद वह सोने चली गयी। कुछ ही देर में उसके मुंह से झाग निकलते देखा गया। युवती ने बताया वह दवाई खाई है और रिएक्शन हो गया है। युवती को लेकर पिता सिम्स पहुंचा। यहां से उसे दूसरे अस्पताल भेज दिया गया।
मास्क के अंदर से ही पेन व कागज मांगा
मजबूर पिता फिर उसे लेकर अमेरी रोड स्थित श्रीराम केयल अस्पताल आ गया। यहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा था। बच्ची यहां स्वस्थ्य हो रही थी। उसके चेहरे पर आक्सीजन का मास्क लगा था। पिता के अनुसार 22 मई की सुबह उसकी बेटी ने इशारे में बताया पर पिता को समझ में नहीं आया। इसके बाद वह मास्क के अंदर से ही पेन व कागज मांगा।
पिता के अनुसार उसकी बेटी ने लिखा कि दो वार्ड ब्वाय ने दुष्कर्म किया इसी बीच बच्ची को कई बार इंजेक्शन देकर बेहोश किया गया। बच्ची होश में आया तो अपने साथ हुए घटना की जानकारी दी। उसे बहुत तकलीफ है। बच्ची के पिता ने सिविल लाइन थाना को सूचना दिया। टीआई परिवेश तिवारी श्रीराम केयर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता के पिता के अनुसार प्रबंधन मामले को दबाने का दबाव बना रहा है।
धमतरी/नगरी/शौर्यपथ
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 8:00 बजे मुंबई में मजदूरी कर रहा युवक जंगल पारा वार्ड क्रमांक 7 नगरी निवासी , बिना नगर प्रशासन के जानकारी के अपने घर नगरी पहुंच गया।
जब वार्ड वासियों को इस बात की जानकारी हुई तो वार्ड में दहशत फैल गई और उन्होंने नगर प्रशासन को इस बात की जानकारी दी।
इसके बाद नगर प्रशासन, पुलिस विभाग की टीम उस घर में पहुंचकर ,घर को बाहर से ताला लगाकर ,परिवार के सभी सदस्यों को क्वॉरेंटाइन किया ।
जैसा कि हम सबको पता है कोरोना के मामले में मुंबई रेड जोन में आता है ।
इसके बावजूद युवक बिना नगर प्रशासन की जानकारी के अपने घर पहुंच गया।
लोगों का कहना है कि वह पास के तालाब में नहाने गया और उसके गंदे कपड़े भी उस तालाब में धोए गए ।
जानकारी के बाद वार्ड वासियों में दहशत का माहौल है।
समाचार लिखे जाने तक युवक के घर के बाहर ताला लगा दिया गया था, पर धर के बाहर क्वॉरेंटाइन नोटिस चस्पा नहीं किया गया था।
खेल / शौर्यपथ / भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने ट्वीट करते हुए लोगों से एक अपील की है। उन्होंने लोगों से मदद की अपील करते हुए कहा कि वह मुंबई के रिटायर्ड क्रिकेटर और ग्राउंसमैन की मदद करें। कोरोना वायरस की वजग से सभी क्रिकेट गतिविधियों पर ब्रेक लगा हुआ है। भारत में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र पर टूट रहा है। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान मुंबई के रिटायर्ड क्रिकेटर, अंपायर और ग्राउंड स्टाफ को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कोच रवि शास्त्री ने लोगों से मदद की अपील की है।
1981 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले रवि शास्त्री शानदार क्रिकेटरों में से एक हैं। वह फिलहाल विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम के कोच हैं। कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। लॉकडाउन की वजह से बहुत सी आर्थिक गतिवधियां भी रुकी हुई हैं, जिसके वजह से कई अलग-अलग प्रोफेशन के बहुत से लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में कोच रवि शास्त्री ने अपने ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा- ''क्रिकेट कम्युनिटी की मदद के लिए हम सब एक साथ आते हैं। यह परीक्षा का समय हैं और थोड़ी सी सहानुभूति भी बड़ी मदद होगी।''
बता दें कि भारतीय क्रिकेटर संघ (आईसीए) ने कोविड-19 महामारी के कारण परेशानी झेल रहे 36 जरूरतमंद खिलाड़ियों को वित्तीय मदद देने के लिए चुना है जिनमें पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज देवराज गोविंदराज भी शामिल हैं। गोविंदराज (73) उस भारतीय टीम का हिस्सा थे, जिसने 1971 में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती थीं। इस तेज गेंदबाज ने 93 प्रथम श्रेणी मैचों में 190 विकेट चटकाये, हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। वह इंग्लैंड में बसे थे, लेकिन फिर भारत लौट आए।
संघ के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा ने कहा, ''आईसीए को संन्यास ले चुके प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों और विधवाओं से वित्तीय मदद के लिए कुल 52 आवेदन (पुरुष और महिला) मिले। आईसीए के निदेशक बोर्ड के पांच सदस्यों ने 36 जरूरतमंद, संन्यास ले चुके क्रिकेटरों/विधवाओं को वित्तीय मदद की मंजूरी दी।'' हालांकि गोविंदराज सात अन्य (पुरूष और महिला) के साथ बी वर्ग में शामिल हैं, जिन्हें प्रत्येक को 80,000 रुपये की मदद दी जाएगी।
वहीं ए वर्ग में 20 लोगों (11 पुरुष और नौ महिलाएं) में उत्तर प्रदेश और दिल्ली के पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं जिन्हें एक लाख की मदद दी जाएगी जबकि तीसरे वर्ग में आठ लोगों को 60-60 हजार की सहायता मिलेगी। आईसीए ने इस स्वास्थ्य संकट के बीच पूर्व खिलाड़ियों की मदद के लिए 15 मई तक 57 लाख रुपये इकट्ठा कर लिए थे। इसमें पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर और कपिल देव ने भी वित्तीय योगदान दिया है। भारत की पहले खिलाड़ी संघ आईसीए से 1750 पूर्व क्रिकेटर पंजीकृत हैं।
मनोरंजन / शौर्यपथ / इस वक्त पूरा देश कोरोना वायरस से परेशान है। अदनान सामी इस वक्त अपनी बेटी को लेकर चिंता में हैं। अदनान ने कहा, 'हमें इस वक्त अपने बच्चों को पूरा ध्यान रखना चाहिए। हमें उनका मेंटली और फिजिकली पूरा ध्यान रखना चाहिए।'
अदनान ने कहा, 'हम बच्चों के बारे में ज्यादा बात नही करते हैं। बच्चे ऑनलाइन वीडियोज देखते हैं जिसमें बच्चे बाहर खेल रहे होते हैं तो वो सोचते हैं कि हम बाहर क्यों नहीं बाहर जा सकते। इस उम्र में उनके अंदर बहुत एनर्जी होती है जो उन्हें बाहर निकालनी होती है।'
अदनान ने आगे कहा, 'ये जो वक्त चल रहा है वो गुजर जाएगा। लेकिन मैं नहीं चाहता कि मेरे बच्चों की जिंदगी में कड़वी यादें रहे। हम इसलिए इस वक्त अपनी बेटी को पूरा समय दे रहे हैं। उसका पूरा ध्यान रख रहे हैं।'
अदनान ने बताया कि बेटी का ध्यान रखने के अलावा वह अपने म्यूजिक पर भी फोकस कर रहे हैं। इन दिनों वह गाने कम्पोज कर रहे हैं और लिरिक्स लिख रहे हैं।हालांकि लॉकडाउन के शुरुआत में वह काफी परेशान हुए थे। उन्होंने कहा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करना है। इसके बाद धीरे-धीरे मैंने इस सिचुएशन को हैंडल किया।'
जब अदनान से पूछा गया क्या भारत में सुरक्षित महसूस करते हो...
कुछ दिनों पहले एक इवेंट में अदनान से पूछा गया कि आमिर खान कहते हैं कि वह भारत में सुरक्षित महसूस नहीं करते, क्या आप करते हैं और सीएए को लेकर आपकी क्या राय है? तो इस पर अदनान ने कहा, 'मुस्लिम होने के नाते मैं भारत में सुरक्षित महसूस करता हूं।'
मनोरंजन / शौर्यपथ / संजय दत्त लॉकडाउन की वजह से अपने परिवार से दूर हैं। संजय की पत्नी मान्यता दत्त अपने दोनों बच्चों के साथ दुबई में फंसी हैं और संजय मुंबई में अकेले रह रहे हैं। संजय से दूर होने पर मान्यता ने कहा, लॉकडाउन में अगर हम साथ होते तो चीजें ज्यादा आसान होती।
संजय से दूर होने पर मान्यता ने कहा, 'मैं चाहती थी कि काश मेरा पूरा परिवार लॉकडाउन में साथ होता। हम 2 अलग-अलग देशों में ना होते तो चीजें ज्यादा आसान होती हमारे लिए। संजू अपने बच्चों के साथ बहुत ही शानदार समय बिता पाते।'
मान्यता ने आगे कहा, 'मुझे इस बात का दुख है कि मैं घर नहीं हूं। ये एकदम अचानक हुआ। मुझे थोड़ा बुरा लग रहा है, लेकिन क्या करें हम कुछ नहीं कर सकते।'
संजय ने कुछ दिनों पहले आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साथ बात की। संजय ने उनसे बात करते हुए बताया कि जब वह जेल में थे तब भगवान शिव की पूजा करते थे। संजय ने कहा था, 'मुझे लगता था कि शायद कोई चमत्कार हो जाएगा, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। मैं तभी जेल से बाहर आया जब मुझे आना था।'
इसके बाद संजय ने रविशंकर से सवाल किया था कि ऐसे में प्रार्थना का क्या महत्व है?
रविशंकर ने संजय को जवाब देते हुए कहा था कि प्रार्थना और प्रयत्न दोनों अलग चीज हैं। दोनों का साथ में चलना जरूरी है। उन्होंने कहा था, 'प्रार्थना लोग तब करते हैं जब उन्हें लगता है कि उनके पास कोई रास्ता नहीं है। अगर प्रार्थना और प्रयत्न दोनों साथ चले तो हमें उसका फल जरूर मिलता है।'
संजय ने यह भी बताया कि वह अपने माता-पिता को बहुत याद करते हैं। संजय ने रविशंकर को बताया कि हाल ही में उनकी मां नरगिस दत्त की 39वीं डेथ एनिवर्सरी थी और वह अपनी मां को बहुत याद करते हैं।