February 06, 2025
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (32317)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5835)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

रसोई / शौर्य पथ वेज मोमोजसामग्री :2 कप मैदा, 1/2 कप पत्ता गोभी किसी हुई, 1/4 कप किसी शिमला मिर्च, 1/2 कप किसा प्याज, अजवायन…
सेहत / शौर्यपथ / इस संकट की घड़ी में आपके लोकप्रिय अखबार हिंदुस्तान में हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। बड़ी संख्या में लोग हेल्पलाइन…
सेहत / शौर्यपथ / रुटीन वर्कआउट में स्ट्रेचिंग को शामिल करना बहुत जरूरी है। मांसपेशियों में खिंचाव से जुड़े ये व्यायाम न सिर्फ वॉर्मअप का…
सेहत / शौर्यपथ / कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। भारत में भी कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़…
सेहत / शौर्यपथ / लॉकडाउन के कारण अगर आप अपने बच्चे का जरूरी टीका लगवाने से रह गए हैं तो आपकी चिंता जायज है। असल…
शौर्यपथ /धर्म संसार / कंस ने बालकृष्ण को मारने के लिए पहले पूतना, श्रीधर तांत्रिक, उत्कच, तृणासुर, तृणावर्त आदि कई अनुरों और राक्षसों को भेजा…

   शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्ट्रेस कुब्रा सैत को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी प्रतिक्रिया देती हैं। हाल ही में उन्होंने लॉकडाउन पर सरकार की व्यवस्था को लेकर एक ट्वीट किया, जिस पर उन्हें एक यूजर ने भारत छोड़ने की बात कह डाली। एक्ट्रेस ने भी मजेदार अंदाज में इसका जवाब दिया।

कुब्रा ने लॉकडाउन को लेकर सरकार की कम तैयारी पर सवाल खड़े किए। उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, उन्होंने वादा किया था कि हमें इसकी जानकारी पहले दी जाएगी, लेकिन वे तो अभी भी गाइडलाइन्स तैयार कर रहे हैं। ये तो वही बात हो गई कि परीक्षा से एक रात पहले पूरी पढ़ाई करना।

एक्ट्रेस की ये बात यूजर्स को रास नहीं आई। एक यूजर ने तो कुब्रा सैत को देश छोड़ने के लिए ही कह दिया। यूजर ने रिप्लाई करते हुए कमेंट किया, आप देश क्यों नहीं छोड़ देती हो? यूजर के इस कमेंट पर कुब्रा ने भी ऐसा जवाब दिया कि उसकी बोलती बंद हो गई। एक्ट्रेस ने मजेदार तरीके जवाब देते हुए रिप्लाई किया, कोई भी नहीं जा सकता, लॉकडाउन चल रहा है, कुछ भी।

बता दें कि कुब्रा सैत पिछली बार फिल्म जवानी जानेमन में नजर आई थीं। यह फिल्म इस साल 31 जनवरी को रिलीज हुई है। इसमें सैफ अली खान और अलाया फर्नीचरवाला ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में कुब्रा, सैफ की दोस्त के रोल में दिखीं और उनके काम को काफी पसंद किया गया।

 

शौर्यपथ / किसी देश के इतिहास में ऐसे मौके बहुत नहीं होते, जब विकास की राह बदलने का मौका मिलता है। देश में यह ऐतिहासिक…
शौर्यपथ / कोरोना के खतरे के बावजूद चिकित्सक, पुलिसकर्मी, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी, किराना व्यापारी, दवा विक्रेता जैसे लोग जनता की सेवा में लगे हुए हैं। किंतु…
नई दिल्ली / शौर्यपथ / दुनिया भर में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को सम्मान देने के लिहाज से हर साल 8 मार्च को अन्तरराष्ट्रीय…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)