CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
धमतरी,नगरी शौर्यपथ
विकासखंड नगरी में 342 प्राथमिक शाला 126 माध्यमिक शाला 18 हाई स्कूल एवं 22 हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षा विभाग के द्वारा पढ़ई तुंहर द्वार योजना अंतर्गत प्रतिदिन एक स्कूल के 25 पालकों से उनके बच्चों की शैक्षिक प्रगति की जानकारी ली जा रही है, साथ ही उन्हें पोर्टल से संबंधित जानकारी से अवगत कराया जा रहा है। अधिकांश पालकों के द्वारा इस पोर्टल का उपयोग बच्चों के अध्यापन हेतु किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। पोर्टल में शिक्षकों द्वारा पठन सामग्री, वीडियो, ऑडियो, ईमेल, पीडीएफ फाइल एवं पाठ्यपुस्तक के माध्यम से अध्यापन कराया जा रहा है। विकासखंड नगरी में सीजी स्कूल डॉट इन पोर्टल में 20555 छात्र 1481 शिक्षक पंजीकृत हैं। इस कार्यक्रम को विकासखंड नगरी में विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री आर. एल. देव सहायक शिक्षा अधिकारी सुश्री माहेश्वरी ध्रुव श्री एच.एल. नाग बी.आर.सी एवं हेमंत कुमार यादव, कैलाश चंद साहू डाटा एंट्री ऑपरेटर व ब्लॉक नोडल संजय रेड्डी के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए लॉकडाउन में क़रीब 50 दिनों तक बंद रही रेल सेवा सीमित रूप में बहाल हो रही है. मंगलवार से सरकार ने यात्री ट्रेनें चलाने का फ़ैसला किया है और इसके लिए टिकट की बुकिंग भी शुरू कर दी.सोमवार को टिकट बुकिंग में काफ़ी मारामारी दिखी और कुछ मिनटों में ही कई रूट की ट्रेनें भर गई. कुछ रूट पर अगले पांच दिन के लिए भी टिकट नहीं हैं.रेल मंत्रालय की ओर से ट्रेनों का समय और उन स्टेशनों की जानकारी दी गई है जहां ये ट्रेनें रुकेंगी. एक नज़र में देखिए सभी ट्रेनों का समय और स्टॉपेज वाले स्टेशन- ट्रेन नंबर: 02301- हावड़ा से नई दिल्ली, प्रस्थान समय: शाम 05:05 (प्रतिदिन)ट्रेन नंबर: 02302- नई दिल्ली से हावड़ा, प्रस्थान समय: शाम 4:55 (प्रतिदिन)स्टॉपेज़: आसनसोल, धनबाद, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल ट्रेन नंबर: 02951- मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली, प्रस्थान का समय: शाम 05:30 बजे (प्रतिदिन)ट्रेन नंबर: 02952- नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल, प्रस्थान का समय: शाम 04:55 बजे (प्रतिदिन)स्टॉपेज़: सूरत, वडोदरा, रतलाम और कोटा ट्रेन नंबर: 02957 - अहमदाबाद से नई दिल्ली, प्रस्थान का समय: शाम 06:20 बजे (प्रतिदिन) ट्रेन नंबर: 02958 - नई दिल्ली से अहमदाबाद, प्रस्थान का समय: शाम 08:25 बजे (प्रतिदिन)स्टॉपेज़: पालनपुर, अबु रोड, जयपुर और गुड़गांव ट्रेन नंबर: 02309 - राजेंद्र नगर से नई दिल्ली, प्रस्थान का समय: शाम 07:20 बजे (प्रतिदिन)ट्रेन नंबर: 02310 - नई दिल्ली से राजेंद्र नगर, प्रस्थान का समय: शाम 05:15 बजे (प्रतिदिन)स्टॉपेज़: पटना जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल जंक्शन ट्रेन नंबर: 02691 - बेंगलुरू से नई दिल्ली, प्रस्थान का समय: शाम साढ़े आठ बजे (प्रतिदिन) ट्रेन नंबर: 02692 - नई दिल्ली से बेंगलुरू, प्रस्थान का समय: रात 09:15 बजे (प्रतिदिन)स्टॉपेज़: अनंतपुर, गुंतकल जंक्शन, सिकंदराबाद जंक्शन, नागपुर, भोपाल जंक्शन और झांसी जंक्शन ट्रेन नंबर: 02424 - नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, प्रस्थान का समय: शाम 04:45 बजे (प्रतिदिन) ट्रेन नंबर: 02423 - डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली, प्रस्थान का समय: रात 09:10 बजे (प्रतिदिन)स्टॉपेज़: दीमापुर, लुमडिंग जंक्शन, गुवाहाटी, कोकराझार, मरियानी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बरौनी, दानापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल ट्रेन नंबर: 02442 - नई दिल्ली से बिलासपुर, प्रस्थान का समय: शाम 4 बजे (मंगलवार और शनिवार)ट्रेन नंबर: 02441- बिलासपुर से नई दिल्ली, प्रस्थान का समय: दोपहर 02:40 बजे (सोमवार और गुरुवार)स्टॉपेज़: रायपुर जंक्शन, नागपुर, भोपाल और झांसी ट्रेन नंबर: 02823 - भुवनेश्वर से नई दिल्ली, प्रस्थान का समय: सुबह 10 बजे (प्रतिदिन) ट्रेन नंबर: 02824 - नई दिल्ली से भुवनेश्वर, प्रस्थान का समय: शाम 05:05 बजे (प्रतिदिन)स्टॉपेज़: बालासोर, हिजली (खड़गपुर), टाटानगर, बोकारो स्टील सिटी, गया, पंडित दीन दयाल जंक्शन और कानुपर सेंट्रल ट्रेन नंबर: 02425 - नई दिल्ली से जम्मू तवी, प्रस्थान का समय: रात 09:10 बजे (प्रतिदिन)ट्रेन नंबर: 02426 - जम्मू तवी से नई दिल्ली, प्रस्थान का समय: शाम 08:10 बजे (प्रतिदिन)स्टॉपेज़: लुधियाना ट्रेन नंबर: 02434 - नई दिल्ली से चेन्नई सेंट्रल, प्रस्थान का समय: शाम 4 बजे (बुधवार और शुक्रवार)ट्रेन नंबर: 02433 - चेन्नई सेंट्रल से नई दिल्ली, प्रस्थान का समय: 06:35 बजे (शुक्रवार और रविवार)स्टॉपेज़: विजयवाड़ा, वारंगल, नागपुर, भोपाल, झांसी और आगरा ट्रेन नंबर: 02454 - नई दिल्ली से रांची, प्रस्थान का समय: दोपहर 03:30 बजे (बुधवार और शनिवार)ट्रेन नंबर: 02453 - रांची से नई दिल्ली, प्रस्थान का समय: शाम 05:40 बजे, (गुरुवार और रविवार)स्टॉपेज़: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और कानपुर सेंट्रल ट्रेन नंबर: 02414 - नई दिल्ली से मडगांव, प्रस्थान का समय: सुबह 11:25 बजे (शुक्रवार और शनिवार) ट्रेन नंबर: 02413 - मडगांव से नई दिल्ली, प्रस्थान का समय: सुबह साढ़े दस बजे (सोमवार और रविवार)स्टॉपेज़: रत्नागिरी, पनवेल, सूरत, वडोदरा जंक्शन और कोटा जंक्शन ट्रेन नंबर: 02438 - नई दिल्ली से सिकंदराबाद, प्रस्थान का समय: शाम 4 बजे 90 (रविवार) ट्रेन नंबर: 02437 - सिकंदराबाद से नई दिल्ली, प्रस्थान का समय: दोपहर 01:15 बजे (बुधवार)स्टॉपेज़: नागपुर, भोपाल और झांसी जंक्शन ट्रेन नंबर: 02432 - नई दिल्ली से तिरुवनंतपुरम, प्रस्थान का समय: सुबह 11:25 बजे (मंगलवार, बुधवार और रविवार) ट्रेन नंबर: 02431 - तिरुवनंतपुरम से नई दिल्ली, प्रस्थान का समय: शाम 07:45 बजे (मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार)स्टॉपेज़: एर्नाकुलम जंक्शन, कोझिकोड, मंगलोर, मडगांव, पनवेल, वडोदरा और कोटा ट्रेन नंबर: 02501 - अगरतला से नई दिल्ली, प्रस्थान का समय: शाम सात बजे (सोमवार)ट्रेन नंबर: 02502 - दिल्ली से अगरतला, प्रस्थान का समय: शाम 07:50 बजे (बुधवार)स्टॉपेज़: बदरपुर जंक्शन, गुवाहाटी, कोकराझार, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार जंक्शन, बरौनी जंक्शन, पाटलिपुत्र, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और कानपुर सेंट्रल ट्रेनों में किराया मंगलवार से शुरू होने वाली ट्रेन यात्रा के लिए रेलवे की तरफ़ से अब ट्रेन चलने, किराए और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम पर एक नया सर्कुलर भी जारी किया गया है. आईआरसीटीसी के सीएमडी एमपी मल ने इस सर्कुलर की मुख्य बातें बीबीसी से साझा की है. उनके मुताबिक़, ये 15 जोड़ी ट्रेनें राजधानी होंगी, और जो किराया इस रूट पर पहले लगता था, वही इस बार भी लागू होगा. लेकिन केटरिंग के चार्ज नहीं लगेंगे. आपको बता दें, लॉकडाउन के पहले तक राजधानी ट्रेनों में 'डायनेमिक प्राइसिंग' लागू होता था यानी जैसे-जैसे सीटें भरती जाएंगी, किराया बढ़ता जाएगा. केटरिंग के लिए पानी और कुछ पैकेज्ड फूड ट्रेन में पैसे देकर यात्री ख़रीद सकेंगे. इन ट्रेनों में रास्ते में बेड रोल नहीं दिया जाएगा. एक ट्रेन में राजधानी की ही तरह 1 AC, 2AC, 3AC के कोच होंगे. 1 AC और 2AC में सोशल डिस्टेंसिंग की दिक्कत नहीं आएगी, लेकिन 3AC पर फ़िलहाल स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि वो 72 सीटों वाली होगी या नहीं. ऐसा इसलिए क्योंकि श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में भी 1200 की जगह अब 1700 यात्री ले जाने की बात हो रही है. नए नियमों के मुताबिक: ट्रेनों में सीट बुकिंग 7 दिन पहले ही हो पाएगी तत्काल बुकिंग नहीं होगी RAC टिकट भी नहीं मिलेगा एजेंट टिकट बुक नहीं करा पाएंगे यात्रियों को स्टेशन 90 मिनट पहले पहुंचना होगा ट्रेन चलने के 24 घंटे के पहले तक टिकट कैंसिल की अनुमति होगी. स्टेशन आने और जाने की सुविधा कैसे मिलेगी? ट्रेन चलाने के लेकर, फ़ैसले के बाद हर तरफ सवाल यही था कि लोग घर से स्टेशन और स्टेशन से घर तक कैसे पहुंचेंगे. इसको लेकर अब स्थिति स्पष्ट हो गई है. ट्रेन की कंफ़र्म टिकट दिखाने के बाद लोगों और ड्राइवर को स्टेशन से घर और घर से स्टेशन जाने के लिए सुविधा दी जाएगी. सोशल डिस्टेंसिंग कैसे करेगी सरकार? स्टेशन पर यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी. यात्रा करने वालों को स्टेशन पर सैनिटाइजर दिया जाएगा. और यात्रा से पहले और यात्रा के दौरान पैसेंजर को मास्क पहनना अनिवार्य होगा. स्टेशन पर उतरने के बाद, जिस राज्य में ट्रेन पहुंचेगी, वहां की राज्य सरकारों ने जो नियम बनाएं हैं, यात्रियों को उन सभी नियमों का पालन करना होगा. मसलन अगर राज्य सरकार क्वारंटीन में यात्रियों को भेजना चाहे या फिर होम आइसोलेशन की बात कहे, तो यात्रियों को वो दिशा निर्देश पालन करने ही होंगे. इमेज कॉपीरइटTWITTER/PIYUSH GOYAL मज़दूरों के लिए अलग ट्रेन रेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि दूसरे राज्यों में फँसे मज़दूरों के लिए आगे भी श्रमिक ट्रेंने चलती रहेंगी. रेलवे प्रशासन के मुताबिक़ सोमवार सुबह तक 468 श्रमिक ट्रेनें चलाई जा चुकी है. तकरीबन 4 लाख मज़दूरों को सरकार अपने घर पहुँचा चुकी है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को ट्वीट पर जानकारी दी थी कि 300 और श्रमिक स्पेशल चलाने की योजना है. राज्य सरकारों की मांग पर ऐसा किया जा रहा है. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सोमवार सुबह ही सभी राज्यों के गृह सचिवों को चिट्टठी लिख कर श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने में राज्य सरकारों को रेल मंत्रालय से सहयोग करने की बात की है.
रायपुर / शौर्यपथ / कलेक्टर डा एस भारती दासन ने रायपुर जिले के रोकथाम और बचाव की दृष्टि से नगर निगम रायपुर, बीरगांव, सहित अन्य नगरीय निकायों और जनपदो के लिए वार्ड वार एक्टिव सर्विलेंस टीम का गठन किया है। ये टीम सर्वेक्षण करने के साथ कोरोना से बचाव और रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने जैसे कार्य में सहायता करेगी । रेडक्रास सोसायटी के सभाकक्ष में आज 12 मई को नगर निगम रायपुर के टीम और रिजर्व टीम का 4 पालियो में प्रशिक्षण होगा। इस संबंध में आज फील्ड के मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण हुआ। जिला कार्यकम अधिकारी एवं नोडल अधिकारी ए के पाण्डेय ने बताया कि वार्ड नं 1 से 30 के लिए दोपहर 12 बजे से, वार्ड नं 31 से 60 तक 1.30 बजे से, वार्ड नं 61 से 70 तक दोपहर 3 बजेसे और रिजर्व टीम को शाम 4 बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी तरह अन्य निकायों और जनपद के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
दुर्ग । शौर्यपथ । *केस 1 -* ग्राम खर्रा के निवासी देवनारायण राय नागपुर के पास के गांव में ईंटभट्ठे में काम करते हैं। लाकडाउन के दौरान वहां पंचायत ने उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। उनके साथ 28 लोग और भी इसी तरह से ईंटभट्ठे में काम करते थे। लाकडाउन के तीसरे चरण में जब यह सुना कि मजदूरों के लिए घर जाने में लगी पाबंदियां हटा ली गई हैं उन्होंने भी निर्णय किया कि अब घर चलेंगे। मालवाहक गाड़ियों में लिफ्ट लेकर वो बार्डर पहुंचे। इसके बाद कभी लिफ्ट मिल गई तो कभी थोड़ा सफर पैदल तय कर लिया। भिलाई-चरौदा में बने श्रमिक सहायता केंद्र में इन सभी 28 मजदूरों को नाश्ता कराया गया। फिर उन्हें सूखा राशन उपलब्ध कराया गया। कलेक्टर श्री अंकित आनंद एवं जिला पंचायत सीईओ कुंदन कुमार के निर्देश पर इन्हें बलौदाबाजार में इनके घरों तक पहुंचने के लिए बस की व्यवस्था की गई। उनकी सुरक्षित वापसी हुई या नहीं, यह जानने के लिए श्री राय के नंबर पर फोन लगाया गया। उन्होंने बताया कि वे अपने गांव में बने क्वारंटीन सेंटर में पहुंच गए हैं। पूरे रास्ते भर में जिला प्रशासन के श्रमिक सहायता केंद्रों में जिस तरह से सहायता मिली, वो हमेशा याद रहेगी। इसके बगैर छोटे बच्चों को साथ लेकर अपने घर पहुंचना मुश्किल हो जाता। *केस 2-* गोपाल महतो मुंबई में मजदूरी करते हैं। वो झारखंड जाने निकले। गोपाल ने बताया कि रास्ता लंबा था और मन में बहुत दुविधा थी लेकिन अब तक बहुत कुशलता से पहुंच गया हूँ। छत्तीसगढ़ राज्य का अपना अनुभव बताते हुए उन्होंने कहा कि बैरियर में मेरी मेडिकल जांच की गई। इसके बाद श्रमिक सहायता केंद्र में मैंने नाश्ता किया। फिर दुर्ग में श्रमिक सहायता केंद्र में रूका। यहां मुझे नाश्ता कराया गया, रास्ते के लिए सूखी खाद्य सामग्री दी गई। लंबी दूरी में जब सारे रेस्टारेंट बंद हैं इस तरह शासन द्वारा सहायता केंद्र खोला जाना बहुत अच्छा है। *केस 3-* अंजोरा नाके में जिला प्रशासन ने दूसरे राज्यों से आने वाले श्रमिकों के लिए बस उपलब्ध कराई। वहीं एडीशनल एसपी रोहित झा एवं सीएसपी विवेक शुक्ला ने नाश्ते के पैकेट श्रमिकों को दिए। इन सभी को अपने गृह ग्राम तक छोड़ने के लिए बस का इंतजाम किया गया। वर्धा में चना तोड़ने का काम करने श्यामलाल ने बताया कि चना तोड़ने गए थे लाकडाउन लग गया। भरोसा था कि अपने प्रदेश की सीमा तक पहुंच गए तो आगे भी अपने लोगों की मदद से पहुंच जाएंगे। अब यहां बस मिल गई है आगे के सफर की कोई दिक्कत नहीं रही। दूसरे राज्यों से लौट रहे प्रवासी श्रमिकों को यात्रा के दौरान किसी तरह से खाने-पीने की दिक्कत न हो और उचित ट्रांसपोर्टेशन मिले, इसके लिए शासन ने महत्वपूर्ण स्थलों पर श्रमिक सहायता केंद्र स्थापित किए हैं। इन केंद्रों में नाश्ते के साथ सूखा राशन दिया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उल्लेखनीय है कि अंजोर नाके पर, गंडई नाके पर और प्रत्येक नगर निगम की सीमा पर श्रमिक सहायता केंद्रों का संचालन किया जा रहा है जहां श्रमिकों की सभी तरह की परेशानियों का हल करने निर्देश दिए गए हैं। अलग-अलग रूट में बसों एवं अन्य छोटे वाहनों के माध्यम से श्रमिकों को सुरक्षित घर तक पहुंचाने की कार्रवाई की जा रही है।
रायपुर । शौर्यपथ । कमिश्नर रायपुर संभाग श्री जी.आर.चुरेन्द्र और पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा ने आज बलौदाबाजार -भाटापारा जिले के तहसील मुख्यालय सिमगा का दौरा कर दूसरे राज्यों से आ रहे श्रमिकों की सकुशल घर वापसी के तमाम उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिक शटल के नाम से श्रमिकों को क्वारंटाइन सेंटर तक पहचानें की बस सेवा की सराहना की। उन्होंने सभी आने वाले श्रमिकों के स्वास्थ्य जाॅच कराने एवं भोजन आदि की पर्याप्त व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिए ।जिला के बहुत से श्रमिक,तीर्थ यात्री जो वापस आते है। उन सभी के लिये चेक पॉइंट सेंटर से नजदीकी कोरेन्टाईन सेन्टर तक पहुंचाने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से किया गया है।जिसे श्रमिक शटल वाहन नाम दिया गया है। जिसमें 3 बस एवं एक पिकअप शामिल है। श्रमिको के स्वास्थ्य परीक्षण के लिये 24 घण्टे स्वास्थ्य विभाग का टीम तैनात किया गया है।जो प्रत्येक मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे है।साथ ही जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत सिमगा की ओर से भोजन आदि वस्तुओं की व्यवस्था की गई है।श्रमिकों के लिये विश्राम स्थल बनाये गये है। जहां बिजली, पानी एवं मूलभूत व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है। ताकि किसी भी मजदूर को तकलीफ़ ना हो।
धमतरी शौर्य पथ
प्रदेश भाजपा संगठन ने यह निर्णय लिया है कि कोरोना संकट के चलते लॉक डाउन की स्थिति में कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों तथा वादाखिलाफी का विरोध भाजपा का कार्यकर्ता सड़कों पर न करके अपने अपने घरों से करेगा। जिलाध्यक्ष ठा शशि पवार ने भाजपा के सभी प्रमुख नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनावों के समय गंगाजल हाथ मे लेकर प्रदेश की जनता से वादे किये गये थे तथा कोरोना महामारी के संकटकाल में राज्य सरकार की संवेदनहीनता का पुरजोर विरोध कार्यकर्ता अपने घरों के द्वार अथवा बालकनी में तख्तियाँ हाथ मे लेकर करेंगे। यह विरोध प्रदर्शन समूचे प्रदेश में मंगलवार 12 मई को शाम 3 बजे से 5 बजे के बीच किया जायेगा। भाजपा ने प्रदेश सरकार को चेताया है कि वह अपने वादे के अनुरूप तत्काल पूर्ण शराबबंदी की घोषणा करे, शराब की होम डिलीवरी जैसे शर्मनाक आदेश वापस ले। किसानों के धान की अंतर की राशि का अविलंब भुगतान करे। अपने वादे के मुताबिक 2 वर्ष का पिछला बोनस का भुगतान करे। प्रवासी मजदूरों की घर वापसी उनको सुरक्षित क्वारंटाइन में रखने की व्यवस्था तथा उनके लिये अंतरिम राहत पैकेज की व्यवस्था करे। छोटे अस्थायी दुकानदारों इत्यादि को राहत दे एवं स्थानीय मुद्दे जैसे खाद्य सामग्री, मास्क सैनेटाइज़र एवं क्लोरीन टेबलेट की खरीद में भ्रष्टाचार इत्यादि पर भी कार्यकर्ता अपना विरोध व्यक्त करेंगे। यह जानकारी जिला संवाद प्रमुख कविन्द्र जैन दी।
धमतरी शौर्य पथ
प्रदेश भाजपा संगठन ने यह निर्णय लिया है कि कोरोना संकट के चलते लॉक डाउन की स्थिति में कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों तथा वादाखिलाफी का विरोध भाजपा का कार्यकर्ता सड़कों पर न करके अपने अपने घरों से करेगा। जिलाध्यक्ष ठा शशि पवार ने भाजपा के सभी प्रमुख नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनावों के समय गंगाजल हाथ मे लेकर प्रदेश की जनता से वादे किये गये थे तथा कोरोना महामारी के संकटकाल में राज्य सरकार की संवेदनहीनता का पुरजोर विरोध कार्यकर्ता अपने घरों के द्वार अथवा बालकनी में तख्तियाँ हाथ मे लेकर करेंगे। यह विरोध प्रदर्शन समूचे प्रदेश में मंगलवार 12 मई को शाम 3 बजे से 5 बजे के बीच किया जायेगा। भाजपा ने प्रदेश सरकार को चेताया है कि वह अपने वादे के अनुरूप तत्काल पूर्ण शराबबंदी की घोषणा करे, शराब की होम डिलीवरी जैसे शर्मनाक आदेश वापस ले। किसानों के धान की अंतर की राशि का अविलंब भुगतान करे। अपने वादे के मुताबिक 2 वर्ष का पिछला बोनस का भुगतान करे। प्रवासी मजदूरों की घर वापसी उनको सुरक्षित क्वारंटाइन में रखने की व्यवस्था तथा उनके लिये अंतरिम राहत पैकेज की व्यवस्था करे। छोटे अस्थायी दुकानदारों इत्यादि को राहत दे एवं स्थानीय मुद्दे जैसे खाद्य सामग्री, मास्क सैनेटाइज़र एवं क्लोरीन टेबलेट की खरीद में भ्रष्टाचार इत्यादि पर भी कार्यकर्ता अपना विरोध व्यक्त करेंगे। यह जानकारी जिला संवाद प्रमुख कविन्द्र जैन दी।
धमतरी शौर्य पथ
प्रदेश भाजपा संगठन ने यह निर्णय लिया है कि कोरोना संकट के चलते लॉक डाउन की स्थिति में कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों तथा वादाखिलाफी का विरोध भाजपा का कार्यकर्ता सड़कों पर न करके अपने अपने घरों से करेगा। जिलाध्यक्ष ठा शशि पवार ने भाजपा के सभी प्रमुख नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनावों के समय गंगाजल हाथ मे लेकर प्रदेश की जनता से वादे किये गये थे तथा कोरोना महामारी के संकटकाल में राज्य सरकार की संवेदनहीनता का पुरजोर विरोध कार्यकर्ता अपने घरों के द्वार अथवा बालकनी में तख्तियाँ हाथ मे लेकर करेंगे। यह विरोध प्रदर्शन समूचे प्रदेश में मंगलवार 12 मई को शाम 3 बजे से 5 बजे के बीच किया जायेगा। भाजपा ने प्रदेश सरकार को चेताया है कि वह अपने वादे के अनुरूप तत्काल पूर्ण शराबबंदी की घोषणा करे, शराब की होम डिलीवरी जैसे शर्मनाक आदेश वापस ले। किसानों के धान की अंतर की राशि का अविलंब भुगतान करे। अपने वादे के मुताबिक 2 वर्ष का पिछला बोनस का भुगतान करे। प्रवासी मजदूरों की घर वापसी उनको सुरक्षित क्वारंटाइन में रखने की व्यवस्था तथा उनके लिये अंतरिम राहत पैकेज की व्यवस्था करे। छोटे अस्थायी दुकानदारों इत्यादि को राहत दे एवं स्थानीय मुद्दे जैसे खाद्य सामग्री, मास्क सैनेटाइज़र एवं क्लोरीन टेबलेट की खरीद में भ्रष्टाचार इत्यादि पर भी कार्यकर्ता अपना विरोध व्यक्त करेंगे। यह जानकारी जिला संवाद प्रमुख कविन्द्र जैन दी।
धमतरी शौर्यपथ
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष शशि पवार के नेतृत्व में भाजपा के प्रमुख नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार शाम को धमतरी कलेक्टर से मिले तथा धमतरी नगर निगम द्वारा क्रय किये गये खाद्य सामग्री किट, मास्क एवं सैनेटाइज़र तथा क्लोरीन टेबलेट की खरीद में बरती गई अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। भाजपा का कहना है कि उपरोक्त सभी खरीद में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है तथा गंभीर अनियमितता बरती गई है। भंडार क्रय नियमों को ताक में रख कर खरीद की गई है। महापौर तथा पार्षद निधि से क्रय किये गये खाद्य सामग्री किट वितरण का मामला हो या मास्क एवं सैनेटाइज़र के वितरण का मामला हो सभी सामग्रियों कोरोना महामारी के संकटकालीन परिस्थितियों में अति आवश्यक सेवा के अंतर्गत आता है जिसमे गुणवत्ताविहीन सामग्रियां आम जनता को वितरित करना तथा क्रय नियमों का उल्लंघन करते हुये अधिक कीमतों में सामग्री क्रय किया जाना महापौर सहित निगम प्रशासन की संवेदनहीनता को दिखाता है। इतना ही नही हाल ही में प्रदेश में बढ़ रहे पीलिया के प्रकोप से बचाव हेतु क्रय किये गये क्लोरीन टेबलेट में तो नगर निगम की बहुत बुरी फजीहत हुई है। शिकायत आने पर निगम प्रशासन को वार्डों में वितरण हेतु जा चुकी क्लोरीन दवाओं को वापस बुलाना पड़ा। स्वयं निगम के अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि इसमें अनियमितता हुई है तथा उसकी जाँच के आदेश भी दिए गये। भ्रष्टाचार किस कदर व्याप्त है इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि जो दवाएं क्रय की गई उनके डिब्बों पर Not For Sale तथा For Govt Supply only अंकित था जिसकी पुष्टि निगम प्रशासन भी कर रहा है। ऐसे में संकटकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक सामग्रियों के खरीद एवं वितरण में जो धांधली हुई है वो गंभीर अनियमितता तथा कदाचार की श्रेणी में आती है तथा यह एक आपराधिक कृत्य है। भाजपा ने अपने ज्ञापन में महामहिम से प्रार्थना की है कि उपरोक्त प्रकरणों की उच्च स्तरीय जांच कराकर समस्त दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने तथा नगर निगम को भंग करने की अनुशंसा करे। कलेक्टर से मिले प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष ठा शशि पवार पूर्व जिलाध्यक्ष रामु रोहरा पूर्व महापौर श्रीमती अर्चना चौबे जिला संवाद प्रमुख कविन्द्र जैन शहर मंड़ल अध्यक्ष विजय साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवदत्त उपाध्याय शरद चौबे ऋषभ देवांगन हेमंत चंद्राकर उपस्थित थे।
धमतरी शौर्यपथ
कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देशानुसार कोविद-19 कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की रोकथाम के लिए गठित संयुक्त जांच दल के द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लगातार दबिश देकर निर्धारित दर से अधिक कीमत पर आवश्यक वस्तुओं का विक्रय करने वाले व्यवसायियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज खाद्य विभाग, नापतौल, खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा नगर निगम के संयुक्त जांच दल द्वारा स्थानीय गोलबाजार क्षेत्र में मेसर्स मनोज किराना स्टोर्स में जांच के दौरान प्रतिबंधित गुटखा, बीड़ी विक्रय किया जाना पाया गया। दुकानदार के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनसे 10 हजार रूपए की जुर्माना राशि वसूल की गई। इसके पहले शहर के दो व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में टीम द्वारा दबिश देकर उनसे कुल छह हजार रूपए का जुर्माना वसूल किया गया। इस प्रकार आज दल द्वारा कुल 16 हजार रूपए की जुर्माना राशि वसूली गई। खाद्य अधिकारी ने बताया कि शहर में नमक की कमी के संबंध में उड़ाई गई अफवाह को लेकर कलेक्टर के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि मांग के अनुरूप जिले में नमक की आपूर्ति सामान्य है तथा शासकीय वेयर हाउसों और निजी फर्मों में यह पर्याप्त मात्रा में स्टाॅक में भण्डारित है।
धमतरी शौर्यपथ
रबी फसल की कटाई तथा खराब मौसम एवं लाॅकडाउन के दौरान कृषि कार्यो के सुचारू रूप से संचालन के चर्चा के लिए आज कुरुद अनुभाग अंतर्गत कुरुद, मगरलोड, भखारा के किसानों एवं कृषक उत्पादक संगठन के प्रतिनिधियों की बैठक एसडीएम कुरूद श्रीमती योगिता देवांगन के द्वारा आयोजित की गई। बैठक में कृषकों द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में बारिश होने के कारण खेतों की जमीन की सतह गीली है, इससे हार्वेस्टर से फसल कटाई किया जाना सम्भव नहीं है। साथ ही ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य जारी होने के कारण मजदूर मिलने की समस्या है। कृषकों से कहा गया कि हार्वेस्टर चालक, जो छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों से आए हैं और जो चालक दूसरे राज्यों से 14 दिन पूर्व से प्रदेश के किसी भी जिले मे निवासरत हैं, उनका मेडिकल चेकअप करवाकर गांव के बाहर निवास कर काम लिया जा सकता है। इसी तरह जो हार्वेस्टर चालक 14 दिन की समयावधि पूरा किये बिना दूसरे राज्यों से हार्वेस्टर सहित आए हैं, उन्हें 14 दिन तक कोरंटाइन कर उनके हार्वेस्टर मशीन को स्थानीय चालक द्वारा उपयोग कर फसल कटाई का काम लिया जा सकता है। इसके अलावा कृषकों को गौठान में पैरादान किये जाने प्रेरित किया गया। साथ ही रबी फसल पश्चात फसल अवशेष को नहीं जलाने हेतु निर्देशित किया गया तथा जलाये जाने पर दंडात्मक कार्यवाही किए जाने संबंधी जानकारी बैठक में दी गयी। उक्त बैठक में एफपीओ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
धमतरी शौर्यपथ
जिले के 370 ग्राम पंचायत में से 355 ग्राम पंचायत में कलेक्टर श्री रजत बंसल के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी के निर्देशन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत भूमि सुधार कार्य, नया तालाब निर्माण कार्य, तालाब गहरीकरण कार्य, डबरी निर्माण कार्य, मिट्टी सड़क निर्माण कार्य, नाला सफाई कार्य, डब्ल्यू.बी.एम. सड़क निर्माण कार्य, सामुदायिक डबरी निर्माण कार्य, सामुदायिक पशु आश्रय निर्माण कार्य, सार्वजनिक नाडेप निर्माण कार्य, सार्वजनिक वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कार्य, वृक्षारोपण रखरखाव कार्य, नाला में डाइक निर्माण कार्य, पक्की नाली निर्माण कार्य, अजोला टैंक निर्माण कार्य, निजी तालाब निर्माण कार्य, कच्ची नाली निर्माण कार्य इत्यादि 1616 निर्माण कार्य जारी है। लाॅकडाउन से निपटने ग्रामीण मजदूरों के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत कार्य सशक्त माध्यम बना। इससे ग्रामीण मजदूर राहत महसूस कर रहे हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 01 लाख 55 हजार 798 पंजीकृत परिवार हैं जिसमें 99 हजार 780 मजदूर मनरेगा के कार्यों में लगे हुए हैं। लाॅकडाउन के दौरान कई मजदूर परिवार आभाव की जिंदगी जी रहे थे। पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत कार्य प्रारंभ होने से ग्रामीण मजदूरों को गांव में ही रोजगार मिल रहा है। कार्य के एवज में समय पर मजदूरी भुगतान होने से मजदूरों में खुशियां छायी हुई है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि-पंचायतों में मनरेगा कार्य खुलने से कार्य मंे तेजी आई है। मांग अनुसार मजदूरों को काम दिया जा रहा है। इन कार्यों में 99 हजार 780 श्रमिक नियोजित हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए डबरी निर्माण, तालाब गहरीकरण, मनरेगा से संबंधित सभी कार्य सुचारू रूप से कराये जा रहे है।*