Google Analytics —— Meta Pixel
May 31, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

आस्था /शौर्यपथ / अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है और पूरे देश में इसकी चर्चा हो रही है.…
आस्था /शौर्यपथ / रामायण में वर्णन है कि भगवान श्री राम को 14 वर्षों का वनवास मिला था. इस वनवास में भगवान राम के साथ…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /आंखें हमारी शरीर का सबसे नाजुक अंग होते हैं, जिसपर हम सबसे ज्यादा बेरहम होते है. घंटों तक मोबाइल देखना हो या…
टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / पैनिकोरका एक तरह का हर्ब प्लांट है जिसे मैक्सिकन मिंट या पत्थर चट्टा के नाम से भी जाना जाता है. इस…
आस्था/शौर्यपथ /धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है. विशेष रूप से देवी लक्ष्मी की पूजा…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / नानकशाही कैलेंडर के अनुसार, हर साल पौष माह की सप्तमी तिथि पर सिक्खों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती…
आस्था /शौर्यपथ / पूजा करने से कई तरह के नियम जुड़े हुए हैं. माना जाता है कि पूजा में चढ़ाए जाने वाले भोग का भी…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /अदरक को उसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है. आम भाषा में हम अक्सर ही कहते हैं कि सर्दी हो या…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ /ठंड के मौसम में हल्दी वाले दूध को पीने की सलाह दी जाती है. क्योंकि हल्दी की तासीर गर्म होती है जो…
सेहत टिप्स /शौर्यपथ / गले में खराश, अपच या कंजेशन जैसी कई मेडिकल कंडिशन के इलाज के लिए अक्सर गर्म पानी पीने की सलाह दी…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)