July 31, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अन्य ख़बर

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / खरमास के दिन 16 दिसंबर से शुरू हो गए थे. धार्मिक मान्यतानुसार खरमास का महीना लगते ही मांगलिक कार्य बंद हो…
    व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / उत्तर भारत में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन लोहड़ी जलाकर इसमें रेवड़ी, मूंगफली और भुट्टे वगैरह…
     आस्था /शौर्यपथ /भगवान शिव को ब्रह्मांड में अजर और अमर कहा गया है. भगवान शिव के साथ-साथ शिवलिंग की भी सदियों से पूजा होती आ…
    सेहत टिप्स /शौर्यपथ /गुड़ खाने की सलाह ठंड के मौसम जरूर दी जाती है, क्योंकि इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व और तासीर आपके शरीर…
    सेहत टिप्स /शौर्यपथ /आपने दूध में हल्दी मिलाकर पीने के फायदों के बारे में बहुत सुना होगा, लेकिन आज हम आपको यहां पर पानी में…
    सेहत टिप्स /शौर्यपथ / हमारी रसोई खजाने का पिटारा कहलाती है क्योंकि इसमें हर मर्ज का इलाज छुपा है. चाहे दांत का दर्द हो या…
    सेहत टिप्स /शौर्यपथ / मेथी एक ऐसा् मसाला है जिसे आसानी से किचन में पा सकते हैं. मेथी के दानों को आमतौर पर तड़का लगाने…
    सेहत टिप्स /शौर्यपथ /सर्दियों के मौसम में वजन तेजी से बढ़ने लगता है. असल में इस मौसम में हम काफी फ्राइड और ऑयली चीजें खाना…
    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / क्या आप भी चाहते हैं कि आपके चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण न दिखें? क्या आप भी अपनी उम्र से…
    सेहत टिप्स /शौर्यपथ/कई लोगों को आपने ये कहते हुए सुना होगा कि ठंड के मौसम में उनका वजन बढ़ रहा है. दरअसल ये बात काफी…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision