![whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg](/images/2020/06/04/whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg)
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कबीरधाम / शौर्यपथ / राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तुलना नक्सलियों से करने के मुख्यमंत्री के बयान को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री और जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान को निंदनीय बताया है।
भावना बोहरा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वतंत्र संगठन है जिसके लिए राष्ट्र व राष्ट्र सेवा सर्वोपरि है। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इतने बड़े संगठन की तुलना नक्सलियों से करना निंदनीय है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज अपरिचित नाम नहीं है। भारत में ही नहीं, विश्वभर में संघ के स्वयंसेवक फैले हुए हैं। भारत में लद्दाख से लेकर अंडमान निकोबार तक इसकी नियमित शाखायें हैं जिसका प्रत्येक स्वयंसेवी राष्ट्र व मातृभूमि के सेवा के लिए अनवरत कार्य कर रहें हैं।स्वयंसेवकों द्वारा समाज के उपेक्षित वर्ग के उत्थान के लिए, उनमें आत्मविश्वास व राष्ट्रीय भाव निर्माण करने हेतु डेढ़ लाख से अधिक सेवा कार्य चल रहे हैं। संघ के अनेक स्वयंसेवक सामाजिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में समाज के विभिन्न बंधुओं के सहयोग से अनेक संगठन चला रहे हैं।
भावना बोहरा ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के शासन में जिस प्रकार से हिंसा व अपराधिक मामले बढ़ रहें हैं वह चिंतनीय है, लेकिन सरकार के आला नेताओं द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं है। छत्तीसगढ़ हमेशा से खुशहाल प्रदेश रहा है जहाँ हर वर्ग और समाज के लोग मिल-जुलकर रहते हैं। परन्तु जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आई है तब से यहां अशांति का माहौल है। जनता से किये वादों को पूरा करने की बजाय राज्य सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। अपनी कुनीति और नाकामयाबी को वह दूसरों के सर थोपने का प्रयास कर रही है।
भावना बोहरा ने आगे कहा कि संघ का प्रत्येक कार्यकर्ताओं ने कोरोना संकट हो या प्राकृतिक आपदा या कोई भी परिस्थति हो वे सदैव राष्ट्र व जनता की सेवा के लिए दिन-रात कार्य करते रहें हैं।राष्ट्र व समाज पर आने वाली हर विपदा में स्वयंसेवकों द्वारा सेवा के कीर्तिमान खड़े किये गये हैं। संघ से बाहर के लोगों यहां तक कि विरोध करने वालों ने भी समय-समय पर इन सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। ऐसे संगठन की जो माँ भारती के लिए अपनी जान न्योछावर करने से भी नहीं डरते उनकी तुलना नक्सलियों से करना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। आरएसएस का सिद्धांत सिर्फ राष्ट्रप्रेम है उसकी विचारधारा में धर्म, जाती, भेद का कोई स्थान नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ऐसा बयान देने से पहले संघ के सिद्धांतो, उसकी विचारधारा, उसके आदर्शों एवं संस्कृति का अध्ययन करना चाहिए।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.