August 27, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मोदी सरकार के आठ सालों में देश में महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी - कांग्रेस

    • doing of business

    रायपुर/ शौर्यपथ / मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे कर लिये है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश में कुल 8 साल से मोदी सरकार है। इन आठ सालों में देश बदहाल हो चुका है। यह दुर्भाग्यजनक स्थिति है कि देश की अर्थव्यवस्था, जीडीपी, सीमा सुरक्षा, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी मामलों में मोदी सरकार बुरी तरह विफल साबित हुई है। देश के किसान से लेकर छोटे और मंझोले उद्योगपति, मजदूर, व्यापारी, छात्र सभी के हितों के खिलाफ मोदी सरकार खड़ी नजर आती है। न 2 करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार मिला और न ही 2022 तक किसानों की आय दुगुनी हुई। मोदी सरकार के 8 साल हर वर्ष वस्तुओं के दाम दुगुने से अधिक हुये है। पेट्रोल और डीजल के दाम लगभग दुगुने हो गये। रसोई गैस के दाम दोगुने हो गये। दवाइयों के दाम दोगुने हो गये। खाद्य तेलों के दाम दोगुने हो गये। खाद्य पदार्थों के दाम दुगुने हो गये। सड़क परिवहन, रेल यात्रा के दाम दुगुने हो गये। सब्जियों के दाम दुगुने हुये। खेती के उर्वरकों के दाम बढ़े।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि एक तरफ खाद्य पदार्थो के दाम बढ़े, दूसरी ओर किसानों की आमदनी घटी, खाद्य पदार्थो के दाम बढ़ने का फायदा बिचौलियों को मिला किसानों को नहीं। खाद्य तेलों के दाम पिछले दो वर्ष में लगभग दुगुने हुये है। देश में खाद्य तेल का सबसे बड़ा निर्माता मोदी के प्रिय गौतम अडानी है। खाद्य तेल के दामों को बढ़ने का सबसे ज्यादा फायदा अडानी को हो रहा। एक तरफ तो महंगाई बढ़ी, दूसरी तरफ मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के कारण लोगों की कमाई घटी, रोजगार के संसाधन घटे, नौकरियां गयी, नोटबंदी जीएसटी से व्यापार-व्यवसाय तबाह हुये। कोरोना जैसी महामारी में मोदी सरकार की अकर्मण्यता के कारण इलाज और दवाइयों में लोगों की जमा पूंजी, जमीन जायदाद खत्म हो गया।  

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार के 8 साल भाजपा के झूठे वायदों और जनता को मुंह चिढ़ाने वाले साबित हुये। जनता से हर के खाते में 15 लाख देने के वायदों को जुमला बता दिया, हर साल 2 करोड़ युवाओं को नौकरी देने के वायदे पर मोदी सहित पूरी भाजपा की बोलती बंद है। अच्छे दिन लाने का वायदा जनता से किया था लेकिन अच्छे दिन आये देश के तीन नाम चीन उद्योपतियों के तीनों धन्ना सेठ हर दिन 1000 करोड़ कमाने लगे 35 रू. लीटर पेट्रोल देने का वायदा करने वाले मोदी पेट्रोल-डीजल पर 35 रू. एक्साइज वसूलने लगे थे। किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने का वायदा करने वाले मोदी किसानों से खेती किसानी छीनने के लिये कानून बना दिये थे। देश में थोक महंगाई 30 सालों में सबसे ज्यादा 15.08 प्रतिशत हो गयी। खुदरा महंगाई मोदी के शासन काल में सबसे ज्यादा 7.8 प्रतिशत हो गयी। बेशर्म भाजपाई मोदी सरकार की इसी नाकामी का जश्न मनाने जा रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision