
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर/ शौर्यपथ / विभिन्न निगम मंडलों, आयोगों, में अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, सदस्यों के रूप में कार्यकताओं की नियुक्ति के लिए कांग्रेस नेतृत्व और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का, कांग्रेस संगठन का आभार। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सरकार ने सम्मान किया हैै। विपक्ष में रहने के दौरान संगठन में सक्रिय रहकर तत्कालीन भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले कांग्रेसजनों के योगदान को पार्टी ने सम्मानित किया है। निश्चित तौर पर इन नियुक्तियों से सरकार के जनहित कार्यो को संपादित करने के लिये बहुत ज्यादा सहुलियत होगी। इन कांग्रेसजनों का अनुभव सार्वजनिक जीवन में उनकी सक्रियता और जनमानस से जीवंत संपर्क से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रचार-प्रसार में ओर तेजी आयेगी।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा को इन नियुक्तियों से किस बात की पीड़ा हो रही है। 15 साल तक जब भाजपा की सरकार तब भाजपा कार्यकर्ताओ को विभिन्न निगम, मंडल, आयोगों में नियुक्तिया दी थी कांग्रेस पार्टी की सरकार है। कांग्रेस संगठन और कांग्रेस की विचारधारा के आधार पर राजनैतिक रूप से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया हैै। भाजपा के द्वारा इन नियुक्तियों के संदर्भ में की जा रही बयानबाजी अनैतिक और अनुचित और अवांक्षित है। भाजपा को यह नियुक्तियां गलत लगती है तो वह रमन सरकार के तीनों कार्यकाल के दौरान विभिन्न निगम मंडल, आयोगों में की गयी नियुक्तियों को भी गलत मानती है क्या? छत्तीसगढ़ में मुद्दाविहीन भाजपा मानसिक दिवालियेपन के दौर से गुजर रही है। भाजपा की सरकार ने नियुक्तियां किया था तो ठीक कांग्रेस की सरकार नियुक्तियां कर रही तो गलत, यह दोेहरा रवैया भाजपा के असली चरित्र को दिखाता है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
