
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
पूर्व रमन भाजपा शासनकाल में प्रदेश में बेरोजगारी दर 22 प्रतिशत था आज 0.2 प्रतिशत है
रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व के रमन भाजपा शासनकाल के दौरान प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा और छल हुआ था। रमन सरकार ने आउटसोर्सिंग के माध्यम से प्रदेश के युवाओं के रोजगार को बेचा था और प्रदेश के बाहर से भाजपा और संघ समर्थित लोगों के प्लेसमेंट एजेंसी को बुलाकर प्रदेश में रोजगार उपलब्ध कराये थे। 2018 में प्रदेश में बेरोजगारी दर 22 प्रतिशत था आज बेरोजगारी दर 0.2 प्रतिशत है वहीं राष्ट्रीय स्तर पर बेरोजगारी दर लगभग 8 प्रतिशत है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन भाजपा ने प्रदेश के 12वीं पास युवाओं को सरकार बनने पर 500 रु. प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था जिसे पूरा नहीं किया। रोजगार देना दूर की बात है। इस दौरान शासकीय सेवा कर रहे एसटी एससी ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों का छटनी कर उन्हें जबरदस्ती सरकारी नौकरी से बेदखल किया गया था यह प्रदेश ने देखा है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के द्वारा शुरू किए गए रोजगार मूलक कार्यों का नतीजा है कि आज प्रदेश में बेरोजगारी दर 0.2 प्रतिशत है और यही भाजपा के लिए पीड़ा का विषय है। कांग्रेस की सरकार ने रोजगार स्वरोजगार और सरकारी नौकरी के माध्यम से लगभग 5 लाख युवाओं को रोजगार देने में सफलता अर्जित की है और रोजगार मिशन के माध्यम से 5 साल में 15 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य भी रखा है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन शासनकाल कभी शिक्षा विभाग में सीधी भर्ती नहीं की गई। कांग्रेस सरकार में 14580 शिक्षकों की भर्ती म हुआ है और लगभग 15000 शिक्षकों, तकनीकी शिक्षा की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। स्वास्थ्य विभाग में 750 चिकित्सक और 3000 से अधिक नर्सिंग स्टाफ की भर्ती हुई है। पुलिस विभाग में 2000 से अधिक तकनीकी विशेषज्ञ सहित अन्य पोस्ट पर भर्ती हुई है। बस्तर बटालियन में स्थानीय स्तर पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। एनएमडीसी में स्थानीय स्तर पर भर्ती हो रही है। वन विभाग कृषि विभाग में भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। 300 से अधिक इंजीनियरों को नियुक्त किया गया है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
