CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कांग्रेस के नेता बताएं पांच साल में कितने लोगों को रोजगार दिया : उपमुख्यमंत्री साव
छत्तीसगढ़ में भाजपा ने युवाओं को सबसे ज्यादा नौकरी दी, उनके सपने साकार किए : उपमुख्यमंत्री साव
रायपुर / शौर्यपथ / उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के रोजगार उपलब्ध कराने के सवाल पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में पिछले पांच सालों में कांग्रेस की सरकार रही है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के नौजवानों के साथ क्या सलूक किया गया, इसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भूल सकते हैं, लेकिन यहां की जनता भूलने वाली नहीं है। इनके अत्याचार के कारण ही इन्हें युवाओं ने सत्ता से बेदखल कर दिया है।
श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में रोजगार और नौकरी को लेकर झूठे होर्डिंग्स लगाए, रोजगार पर गलत आंकड़े पेश किए। पांच साल में इन्होंने कितने लोगों को रोजगार दिया, वो आंकड़े देश और प्रदेश के सामने प्रस्तुत करें, देश के साथ अन्याय और अत्याचार करने वाली पार्टी कोई है तो वह कांग्रेस है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, युवाओं के सपने साकार करने का काम भाजपा ने किया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा नौकरी भाजपा सरकार ने दी है। नौजवानों की हित और भविष्य के लिए काम किया है। सभी विभागों में भर्तियों के लिए लगातार प्रक्रिया जारी है।आने वाले समय में सभी विभागों में भर्ती होगी।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.