Google Analytics —— Meta Pixel
March 12, 2026
Hindi Hindi
Mrinendra choubey

Mrinendra choubey

राजनांदगांव/शौर्यपथ / शहर से लगे ग्राम तिलई में एक अज्ञात वाहन ने एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान ले लिया । चारो मृतक अपने घर से छट्टी कार्यक्रम में जाने के लिए सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे थे तभी वाहन ने इन्हे अपने चपेट में ले लिया । मृतकों में एक ही परिवार के तीन महिला एवं एक पुरुष शामिल है । ग्रामीणों द्वारा विरोध में चक्काजाम किया गया है जिसके चलते राजनांदगांव खैरागढ़ मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया ।

राजनांदगांव/शौर्यपथ/ राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज का प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन, अभिनंदन समारोह, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्ष व उल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के मुख्य अतिथ्य तथा विधायक पुरंदर मिश्रा व हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ हिमांशु द्विवेदी के विशेष अतिथि में वृंदावन हाल सिविल लाइंस में आयोजित कार्यक्रम मे राजनांदगाँव के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एन आई एस कोच मृणाल चौबे को सर्व ब्राह्मण समाज रत्न अवार्ड से शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह व अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मृणाल के विशिष्ट उपलब्धियों को उल्लेखित करते हुए कहा की खेल और पढ़ाई मे सामंजस्य बनाकर दोनों छेत्रो मे इन्होने उत्कृष्टता हासिल की एवं समाज को गौरवान्वित किया है। सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने सम्मलेन मे खेल के क्षेत्र मे मृणाल की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया की इन्होने 10 वर्षो तक भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सभी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं मे देश के लिए मैडल जीता है तथा भारतीय टीम की कप्तानी भी की है। विशिष्ट उपलब्धियों के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने इन्हे राज्य अलंकरण गुंडाधुर सम्मान, शहीद राजीव पाण्डेय एवं शहीद कौशल यादव पुरुस्कार से सम्मानित किया तथा राज्य का उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया है। गौरतलब है की राजपत्रित अधिकारी के रूप मे महालेखाकर (कैग) विभाग मे अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे मृणाल हाल ही मे नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पोर्ट्स खेल मंत्रालय भारत सरकार से डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स मे प्रथम रैंक हासिल की है तथा राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न राज्यों के कोच के रूप मे पदक जीता है। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय महासचिव शशीकांत तिवारी,उप प्रांतीय अध्यक्ष लेखमणी पाण्डेय, सांस्कृतिक मंच के प्रदेश अध्यक्ष जे.पी.शर्मा , जिलाध्यक्ष मौलेश तिवारी, संगठन सचिव मिनेश मिश्रा, विष्णु नंद चौबे, आदि उपस्थित थे।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / भाजपा के प्रदेश के दिग्गज नेता आज राजनांदगांव लोकसभा कोर कमेटी प्रबंधन समिति की बैठक में पहुंचे ,जिसमे प्रमुख रूप से संघटन सह प्रभारी एवम बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन , प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री अरुण साब एवम विजय शर्मा ,लोकसभा कलस्टर प्रभारी राजेश मूणत,उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन,प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव,भरत वर्मा,रामजी भारती, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, भाजपा वरिष्ट नेता नारायण चंदेल,भूपेंद्र सवनी,गणेश शंकर मिश्रा, नीलू शर्मा, भावना बोहरा,गीता घासी साहू सहित लोकसभा संसदीय छेत्र के आठों विधानसभा के प्रमुख नेतागण उपस्थित हुए और चुनाव के संबध में महत्वपूर्ण कार्य एवम जवाबदारियो का वितरण किया गया एवम सभी नेताओ द्वारा मोदी जी के 400 पार के लक्ष्य का संकल्प भी लिया गया। मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हाई प्रोफाइल सीट होने के कारण भाजपा ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी संतोष पांडे को भारी मतों से विजई बनाने के लिए कोर कमेटी में कई निर्णय लिए गए,साथ ही सगठन स्तर के सभी कार्यों को बूथ स्तर पर क्रियान्वयन करने हेतु शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण जवाबदारी तय करते हुए कार्यों को अमलीजामा पहनाने की योजना के तहत आज महाजन वाड़ी में वरिष्ट नेताओं ने कोर कमेटी को दिशा निर्देश देते हुए चुनाव की व्युव्ह रचना बनाई गई। बैठक की शुरुआत कलस्टर प्रभारी राजेश मूणत ने की,तत्पश्चात सघटन प्रभारी नितिन नवीन ने आगामी व्यूह रचना को विस्तार से बताते हुए कहा की यह दौर मोदी जी की सफल नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का है। भाजपा देश को समृद्ध विकसित भारत के लक्ष को लेकर चल रही है, मतदाताओं तक भाजपा के कार्यकर्ता विनम्रता के साथ जाए और अपनी बात रखे तो भाजपा भारी मतों से विजय को प्राप्त करेगी। बैठक का संचालन दिनेश गांधी ने किया। बैठक में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यकर्ताओं में जोश एवम उत्साह का संचार उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अरुण साव ने किया।

0 11 मार्च से 19 मार्च 2024 नौ दिवसीय यज्ञ

राजनांदगांव । नवसंवत्सर नववर्ष के पावन क्षण में भगवान श्री स्वयंभूलिर्गेश्वर महादेव की पावन कृपा के फलस्वरूप विश्व शांति एवं जनकल्याणर्थ शिवधाम भाठागांव में श्री भूमि फोड जय स्वयं भू लिंगेश्वर महादेव के मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के पावन उपलक्ष्य में नौ दिवसीय श्रीरुद्र महायज्ञ एवं संत समागम 11 मार्च से 19 मार्च को गठुला के समीप आयोजन भाठागांव में हो रहा है। विश्व शांति एवं जनकल्याणर्थ यह यज्ञानुष्ठान हो रहा है। आयोजन समिति से जुडे रोशन देवांगन, लालदास साहू, धर्मेन्द साहू, बसंत दुबे, धीरज वैष्णव अजय तिवारी आदि ने बताया कि आयोजन के तहत 11 मार्च 2024, दोपहर कलशयात्रा 2 बजे, शिव महापुराण कथा शाम 6 बजे से 8 बजेतक, चतुर्वेदपारायण द्वारा मंगलाचरण, पंचांग पूजन मंगल, मण्डप प्रवेश, आरती, मंत्र पुष्पांजली के साथ प्रतिदिन 12 बजे से 3 बजे तक ख्याति प्राप्त मंडलियो द्वारा रामायण एवं झांकी,प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक शिवमहापुराण कथा, प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से श्री रुद्रमहायज्ञ,प्रतिदिन 1 बजे से 3 बजे तक महाप्रसादी,19 मार्च 2024, दोपहर 01 बजे से पूर्णाहुति एवं महाभण्डारा का आयोजन है। इसके लिये यज्ञ प्रभारी- मुख्य यजमान- दिनेश राजपूत,श्रीमती मंजु राजपूत (मासुल) होगै। इस अवसर पर विशेष रूप से व्रजकिशोर शास्त्री श्रीमती मेघा शास्त्री ओमकारेश्वर से पधारेगे। आयोजन से जुडे सदस्यो ने यह भी बताया कि पुरीपीठाधीश्वर श्रीमद् जगद्‌गुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महराज, पंडित रामप्रताप शास्त्री (कोविद) आदि संत महात्माओ का समय समय पर समिति को मार्गदर्शन मिलता रहा है।आयोजन मे उपस्थिति के साथ आम जनता से सहयोग की भी अपील नौ दिवसीय रूद महायज्ञ में आयोजन समिति ने की है।

0 प्रवेश शुल्क में 100 प्रतिशत की छूट

राजनांदगांव। नीरज पैरेंट्स प्राइड स्कूल-बल्देवबाग एवं जयस्तंभ चौक में आगामी सत्र 2024-25 हेतु प्रवेश जारी है। इस वर्ष संस्था द्वारा प्रत्येक कक्षाओं में प्रथम प्रवेशित दस विद्यार्थियो को प्रवेश शुल्क में 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। संचालक नीरज बाजपेयी ने पालकों से अनुरोध किया कि नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए उच्च एवं संस्कार युक्त शिक्षा के लिए एनपीपीएस-बल्देवबाग में अवश्य प्रवेश करायें। श्री बाजपेयी ने आगे कहा इस वर्ष से नयी शिक्षा नीति के तहत बच्चों का समग्र विकास, गुणवत्ता एवं संस्कारयुक्त शिक्षा का उचित वातावरण, शाला द्वारा दिया जायेगा। इसके लिए स्कूल की सभी कक्षाओं में इंटरनेट एवं एलईडी टीवी लगाई गई हैं। जिसके माध्यम से बच्चों को सिखाया एवं पढ़ाया जाएगा। इस वर्ष नीरज पैरेंट्स प्राइड स्कूल-बल्देवबाग (नये भवन) 12,000 वर्गफीट एवं 18,000 वर्गफीट के ग्राउंड को आधुनिक साज-सज्जा के साथ तैयार किया जा रहा है। शहर के हृदयस्थल में स्थित इस स्कूल में बच्चों के लिए सभी सुविधाएं विगत 12 वर्षों से उपलब्ध हैं। जिन्हें इस वर्ष और अधिक नये कलेवर में प्रदान किया जाएगा। यह शहर के बीच एक मात्र ऐसा स्कूल है जहाँ प्री-प्रायमरी के बच्चों के खेलने के लिए प्ले स्टेशन की सुविधा है तथा इन छोटे बच्चों को कविता एवं गीतों के माध्यम से श्रवण पद्धति द्वारा पढ़ाई कराई जाती है। हमारे स्कूल में बच्चों को खेल-खेल में विभिन्न गतिविधियां वर्ष भर कराई जाती है। साथ ही संकल्प चक्र द्वारा छोटे-छोटे संकल्प लेकर संस्कारित करने का प्रयास किया जाता है। कक्षा में बच्चों की संख्या सीमित होने से उन पर अधिकाधिक ध्यान दिया जाता है, कई वर्षों के अनुभव के साथ तैयार प्रिन्टेड बुक एवं नोट-बुक तैयार किया गया है। साथ ही वर्ष भर होने वाली स्कूली गतिविधियों से भी बच्चों को सिखाया जाता है। इस स्कूल में शहर के सभी कोने एवं 5 किमी. दूर तक ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था प्रदान की जाती है। सभी बसें जीपीआरएसयुक्त है जिससे पालकों को बस की वर्तमान स्थिति (लोकेशन) की जानकारी प्राप्त होती रहती है।

0 डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी का दर्शन करेंगे राजनांदगांव/शौर्यपथ/ राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजनांदगांव आगमन आज 10 मार्च को होने जा रहा है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भागवत साहू के नेतृत्व में कांग्रेस की पूरी टीम जगह-जगह लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल के स्वागत की तैयारी कर रही है। लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल का आगमन सर्वप्रथम अंजोरा बाईपास में होते ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू द्वारा जिला कांग्रेस की पूरी टीम के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया जाना है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस पार्टी से राजनांदगांव लोकसभा की टिकट मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। इस बार राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल जी का स्वागत टेडेसरा, सोमनी, खुटेरी चौक, सुंदरा, राजनांदगांव शहर, भानपुरी, तुमडीबोड़, बोदेला, डुंडेरा, मुरमुंदा सहित प्रमुख स्थानों पर माननीय भूपेश बघेल का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी का दर्शन पूजा उपरांत डोंगरगढ़ में कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात करेंगे।

राजनांदगांव/शौर्यपथ/ असामाजिक तत्वों द्वारा पोस्टर से पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल का सर गायब कर दिया गया है जिसके विरोध में महापौर सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बसंतपुर थाना पहुंचकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया ।

राजनांदगांव/शौर्यपथ/ असामाजिक तत्वों द्वारा पोस्टर से पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल का सर गायब कर दिया गया है जिसके विरोध में महापौर सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बसंतपुर थाना पहुंचकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया ।

राजनांदगांव/शौर्यपथ/ असामाजिक तत्वों द्वारा पोस्टर से पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल का सर गायब कर दिया गया है जिसके विरोध में महापौर सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बसंतपुर थाना पहुंचकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया ।

0 थाना घुमका पुलिस को सायबर क्राईम में मिली बडी सफलता।

0 आरोपीयों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पीओएस मषीन, बायोमैट्रिक डिवाईस, एटीएम कार्ड, जप्त कर, दो बैंक खाताओं को फ्रीज किया गया।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / सेक्सटार्शन के नाम पर ब्लैकमेल कर फर्जी फोन-पे, गूगल-पे से खातों में रूपये मंगवाकर लोगों से ऑनलाईन ठगी करने वाले 6 लोगो को घुमका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना घुमका पुलिस व सायबर सेल की की संयुक्त टीम ने आरोपीयों को राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सो से किया गिरफ्तार किया है l थाना घुमका क्षेत्रांतर्गत एक 26 वर्षीय युवक दिनांक 08.02.2024 को अपने घर से बिना बताये सायकल लेकर कहीं चला गया था। आसपास पता न चलने पर प्रार्थी पिता के द्वारा दिनांक 09.02.2024 को थाना घुमका में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराया। गुमशुदा की पतासाजी के दौरान दिनांक 12.02.2024 को गुमशुदा युवक का शव ग्राम गोपालपुर खेत में होने की सूचना मिलने पर थाना घुमका पुलिस, क्षेत्रीय फोरेंसिक टीम दुर्ग के साथ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल व शव निरीक्षण किया गया साथ ही गुमशुदा युवक मृत हालत में बरामद होने पर थाना घुमका में मर्ग क्रमांक 05/24 धारा-174 द.प्र.संहिता के तहत कायम कर जांच कार्यवाही किया गया। जांच के दौरान मृतक के पीएम रिपोर्ट, मृतक युवक के मोबाईल नंबर, मृतक के द्वारा अंतिम बार बैंक खाता में किये गये पैसे ट्रांसफर एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य के अनुसार मृतक युवक को दो मोबाईल नंबरों के अज्ञात धारकों द्वारा एक राय होकर ब्लैकमेल कर फोन-पे के माध्यम से 2,000 रूपये ट्रांसफर करवाने के बावजूद लगातार मृतक को धमकी देकर भयभीत कर आत्महत्या हेतु उकसाने पर मृतक भय की वजह से दिनांक 08.02.2024 को अपने घर से बिना बताये निकलकर जहर सेवन कर आत्महत्या करना पाये जाने पर दिनांक 15.02.2024 को उक्त मोबाईल नंबरों एवं खाता धारक के विरूद्ध अपराध क्रमांक 25/2024, धारा-306,384,34 भादवि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण गंभीर प्रकृति के होने से प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देषन एवं अतिरिक्त राहूल देव शर्मा तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी थाना घुमका निरीक्षक विनय कुमार पम्मार के नेतृत्व में थाना घुमका व सायबर सेल राजनांदगांव से संयुक्त टीम गठित कर अविलंब आरोपी पतासाजी हेतु आरोपीयों के संभावित लोकेशन के आधार पर हरियाणा, राजस्थान व मध्यप्रदेश के लिए दिनांक 16.02.2024 को रवाना हुए थे जोकि आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त बैंक खाता के डिटेल के आधार पर मजदूरों के नाम पर फर्जी खाता खुलवाकर सेक्सटार्शन, ब्लैकमेल, एवं अन्य ऑनलाईन ठगी में खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी विक्की तनवर, अनीश खान, इरशाद खान को राजस्थान, हरियाणा के मध्य सीमा भिवाडी से दिनांक 21.02.2024 एवं विवेक निर्मश को उत्तर प्रदेश-राजस्थान सीमा के मध्य ग्राम पहाडीकला से 24.02.2024 को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया। इसी प्रकार मृतक पुखराज वर्मा निवासी घुमका थाना घुमका के प्रकरण में घटना में प्रयुक्त मोबाईल नंबरों को ट्रेस करते हुए थाना घुमका व सायबर सेल की टीम मध्यप्रदेश के अशोक नगर जिले के झीला व गुना क्षेत्र में जाकर पता किये जोकि पंजीकृत ग्राहकों को उनके नाम पर उक्त सीम नंबर चलने की जानकारी नहीं होना पता चला जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा फर्जी तरीके से मोबाईल नंबर एक्टीव कर आरोपी विवेक अहिरवार एवं बिजेन्द्र यादव को दिनांक 24.02.2024 को अशोक नगर जिले के शढौरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपीयों ने बताया कि वे योजनाबद्ध तरीके से मोबाईल नंबरों को ग्रामीणों के नाम पर खरीदकर अपने पास रखकर उन नंबरों को ऑनलाईन ठगी व सेक्सटार्शन ब्लैकमेलिंग गिरोह में शामिल सदस्यों को प्रयोग करने के लिए दे देते हैं इस प्रकार गिरोह के लोग फर्जी मोबाईल नबरों से राजस्थान के भरतपुर जिले के ग्राम कामा, पहाडी, धरमशाला में बैठकर लोगों को कॉल कर ऑनलाईन ठगी, सेक्सटार्शन, ब्लैकमेलिंग करते हैं। अश्लील विडियो बनाकर सेक्सटार्शन के नाम पर ब्लैकमेल कर करते हैं ठगी - गिरोह में शामिल कुछ सदस्य फर्जी मोबाईल नंबरों एवं फेसबुक एकाउंट चलाकर लोगों के साथ चैंटिंग करते हुए उनके अश्लील विडियो बनाते है इसके बाद मोबाईल नंबर पर किसी पुलिस अधिकारी के नाम तथा यू-ट्यूब अधिकारी के नाम पर फर्जी प्रोफाईल बनाकर विडियो को डिलिट करवाने अथवा विडियो वायरल कर देने की धमकी देकर सेक्सटार्शन के माध्यम से उनके साथ ब्लैकमेल कर ठगी करते है। गिरफ्तार आरोपीयों से पुलिस टीम के द्वारा घटना में प्रयुक्त मोबाईल सेट, पीओएस मशीन, एटीएम कार्ड, 04 फर्जी बैंक खाता, फर्जी मोबाईल सीम, 01 बायोमैट्रिक डिवाईस आदि जप्त किया गया है साथ ही तीन बैंक खाताओं को फ्रीज करवाया गया है। गिरफ्तार 06 आरोपीयों को आज दिनांक को माननीय न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना घुमका से निरीक्षक विनय कुमार पम्मार, उप निरीक्षक विक्रांत सुरेश कुमार सिंह, आर0 गौतम सिंह बरगाह, अशोक यादव व सायबर सेल मनीष वर्मा, आदित्य सिंह, हेमंत साहू, जीवन ठाकुर, दीपक जाटवार, संजीव कुमार व अन्य योगेन्द्र साहू, हरीष सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)