August 24, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    विराट कोहली को क्यों इतना सुनाते हैं भारतीय कमेंटेटर, इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने उठाए सवाल

    • doing of business

          खेल /शौर्यपथ /इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान ने बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी में 20 रन पर आउट होने वाले विराट कोहली का बचाव किया। स्वान ने कहा कि कोहली को आउट करने वाली बेन स्टोक्स की गेंद किसी भी युग के किसी भी बल्लेबाज के लिए अनप्लेबल हो सकती थी। ऐसे में स्वान का कहना है कि अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में कामयाब नहीं होने वाले विराट कोहली पर उंगली उठाना उचित नहीं है।
    नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली सलामी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के साथ अच्छी लय में दिख रहे थे, क्योंकि उन्होंने 20 रन बना लिए थे, जिसमें ट्रेडमार्क ड्राइव भी शामिल थीं। हालांकि, भारतीय पारी के 30वें ओवर में विराट कोहली पहली स्लिप पर जो रूट के हाथों कैच आउट हो गए। कोहली फ्रंट फुट पर खेल रहे थे, लेकिन एक्स्ट्रा बाउंस मिलने के कारण स्टोक्स की गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेट के पीछे चली गई, जहां वे कैच आउट हो गए। 
    इसी को लेकर स्वान ने कहा है कि भारतीय कमेंटेटर्स को विराट कोहली पर हार्श नहीं होना चाहिए। स्वान ने सोनी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, "आप कह सकते हैं कि आप क्या चाहते हैं, मुझे परवाह नहीं है। टेस्ट इतिहास के किसी भी दौर में कौन बल्लेबाजी कर रहा है, इससे फर्क नहीं पड़ता। यदि आप उस डिलीवरी (स्टोक्स की गेंद विराट कोहली को) से बच सकते हैं तो आप बहुत भाग्यशाली हैं। यह अनप्लेबल बॉल थी। अंत में एक लकी कैच भी।" रूट ने विकेटकीपर के दस्तानों में से निकले कैच को पकड़ा था। 
    स्वान ने आगे कहा, "मुझे अक्सर लगता है कि जब भी भारतीय कमेंटेटर विराट के बारे में बात करते हैं, तो मैं हमेशा सोचता हूं कि 'वे उन पर काफी हार्श (कठोर) होते हैं'। विराट के लिए मानक बहुत ऊंचे हैं। मुझे लगा कि वह आज बहुत सहज हैं।" विराट कोहली पिछले करीब 32 महीनों में इंटरनेशनल क्रिकेट में एक भी शतक नहीं जड़ पाए हैं। यहां तक कि आईपीएल में भी वे शतक नहीं जड़ सके हैं, जिसके कारण उनकी थोड़ी बहुत आलोचना होती रहती है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision