August 24, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    शतक से चूके कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, लेकिन कुसल मेंडिस पहुंचे करीब

    • doing of business

             खेल /शौर्यपथ /श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गाले में खेला जा रहा है। इस मैच के दो दिन का खेल समाप्त हो चुका है और मेजबान टीम अभी तक अच्छी स्थिति में नजर आ रही है, क्योंकि कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने अच्छी पारी खेली और अब कुसल मेंडिस 84 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। हालांकि, कप्तान करुणारत्ने शतक से चूक गए, लेकिन लग रहा है कि मेंडिस शतक जड़ देंगे।
    दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम शुरुआत से ही विकेट गंवाती चली गई और टीम 364 रन पर ढेर हो गई, जिसमें स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन का शतक शामिल था। वहीं, प्रबात जयसूर्या ने 6 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद जब श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो पथुम निसंका महज 6 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान करुणारत्ने और मेंडिस के बीच अच्छी साझेदारी हुई।
    करुणारत्ने और कुसल मेंडिस ने 152 रन दूसरे विकेट के लिए जोड़े। इस बीच कप्तान दिमुथ करुणारत्ने 86 रन बनाकर मिचेल स्वेप्सन की गेंद पर lbw आउट हो गए और इस तरह शतक जड़ने से चूक गए। हालांकि, कुसल मेंडिस 84 रन बनाकर और एंजलो मैथ्यूज 6 रन बनाकर नाबाद लौटे। श्रीलंका का स्कोर दो दिन के खेल के बाद 2 विकेट पर 184 रन है। मेजबान टीम अभी भी 180 रनों से पिछड़ी हुई है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision