Google Analytics —— Meta Pixel
May 26, 2026
Hindi Hindi

ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका की बारी, मैच से पहले इन खिलाड़ियों की हुई एंट्री

  • rounak group

       खेल /शौर्यपथ /भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।  ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से हराकर वर्ल्ड कप से पहले एक सफल अभियान के बाद अब रोहित के नेतृत्व वाली टीम दक्षिण अफ्रीका से भिड़ने के लिए तैयार है।
दक्षिण अफ्रीका की टीम कभी भी भारत में टी20 सीरीज नहीं हारी है, लेकिन कंगारुओं को 2-1 से हराने के बाद रोहित के रणबांकुरे इस सिलसिले को समाप्त करना चाहेंगे।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और विराट कोहली के बल्ले से निकले रन अगले महीने होने वाले वश्वि कप से पहले बहुमूल्य हैं। सूर्यकुमार यादव ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों में एक अर्द्धशतक से साथ 115 रन बनाये, और इन चारों बल्लेबाजों से यहां भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
28 सितंबर से शुरू हो रही इस टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किए गए खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज उमेश यादव, बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर शाहबाज अहमद का नाम शामिल है। वहीं, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के अलावा दीपक हुड्डा, भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या टीम से बाहर हो गए हैं।
 टीमें :
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह ।
दक्षिण अफ्रीका : तेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, ब्योर्न फोर्चून, रीजा हेंडरिक्स, हेनरिच क्लासेन, मार्को जानसेन, केशव महारात, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडि, एनरिच नोर्किया, वेन परनेल, एंडिले फेलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, रिली रोसोयू, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टान स्टब्स ।
मैच का समय : शाम सात बजे से ।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)