August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35169)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    नई दिल्‍ली / शौर्यपथ / भीमा कोरेगांव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट से वरवर राव की पत्नी द्वारा दायर याचिका पर जल्द विचार करने के लिए कहा है.…
    नई दिल्ली /शौर्यपथ / बेगूसराय बिहार के लेनिनग्राद कहे जाने वाले बेगूसराय में वामपंथ की सियासी लड़ाई बेहद रोचक है. बीजेपी-JDU जहां अपने बागी उम्मीदवारों से परेशान है वहीं बेगूसराय…
    शौर्यपथ / अच्छी सेहत के लिए हम क्या कुछ नहीं करते है, लेकिन सही खान-पान के साथ कुछ ऐसी बातें भी हमें ध्यान रखनी चाहिए…
    लाइफस्टाइल / शौर्यपथ / अधिकतर लोग कहते हैं कि age is just a number। जी हां, उम्र सिर्फ एक नंबर ही तो है। किसी भी…
    सेहत / शौर्यपथ /विटामिन-सी से भरपूर आंवला, हर मौसम में लाभदायक होता है। यह आंखों, बालों और त्वचा के लिए तो फायदेमंद है ही, साथ…
    सेहत /शौर्यपथ / मूंग की दाल अधिकांश घरों में बनाई जाती है और काफी पसंद भी की जाती है। वैसे तो सभी तरह की दालों…
    धर्म संसार / शौर्यपथ / हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार का विशेष महत्व है। दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की…
    धर्म संसार / शौर्यपथ / गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति को समर्पित होता है। इस दिन भगवान बृहस्पति की विधि-विधान से पूजा की जाती है।…

    मनोरंजन / शौर्यपथ / ‘बिग बॉस 14’ के घर में जान कुमार सानू को बिग बॉस ने फटकार लगाई है। पिछले दिनों मराठी भाषा पर उन्होंने टिप्पणी की थी जिसके कारण मराठी भाषी लोग उनसे नाराज हो गए थे। अब उन्होंने शो पर सभी से माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि वह बेहद शर्मिंदा हैं, लेकिन उनसे यह सब अनजाने में हुआ है।
    जान ने माफी मांगते हुए कहा, “नमस्ते, मेरा नाम जान कुमार सानू है। मैंने कुछ दिनों पहले अनजाने में एक गलती की, जिससे मराठी लोगों को, और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। मैं इस बात के लिए तहे दिल से सॉरी कहना चाहूंगा। मेरा बिल्कुल भी इंटेंशन नहीं था कि मैं मराठी लोगों को ठेस या चोट पहुंचाऊं। अगर मेरे इंटेशन्स गलत आए हैं सामने से, तो मैं उसके लिए तहे दिल से माफी मांगना चाहूंगा। बिग बॉस आई एम रियली सॉरी कि मैंने आपको शर्मिंदा किया है, और मैं आगे से यह बात बिल्कुल रिपीट नहीं करूंगा।”
    दरअसल, राहुल वैद्य और निक्की तंबोली मराठी भाषा में बात कर रहे थे। जान ने जब उन्हें बात करते हुए सुना तो उन्होंने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस भाषा से चिढ़ है और अगर दम है तो वह दोनों हिंदी में बात करें। इसके बाद मराठी भाषा के लोगों ने इसपर नाराजगी जताई थी और जान को माफी मांगने के लिए 24 घंटे का समय दिया था।
    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने बिग बॉस शो की शूटिंग रुकवाने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि अगर जान ने इसके लिए माफी नहीं मांगी तो वह शो की शूटिंग रुकवा देंगे, साथ ही जान को मुंबई में काम भी नहीं करने देंगे। वहीं, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भी बयान जारी कर कहा था कि देश मे कोई भी किसी को किसी भाषा में बात करने से मना नहीं कर सकता है।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कल यानी 30 अक्टूबर को काजल बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी करेंगी। शादी से एक दिन पहले काजल की मेहंदी की तस्वीर सामने आ गई हैं, जिसे उन्होंने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। काजल की इस फोटो को खूब पसंद किया जा रहा है।
    फोटो में दिखा रहा है कि उनके दोनों हाथों पर मेहंदी लगी हुई हैं। वह बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रही हैं। तस्वीर में काजल लाइट ग्रीन कलर का सूट पहने हुए हैं। काजल ने हैवी ईयररिंग्स पहन रखी है, जिससे उनका लुक और निखर रहा है।
    हाल ही में काजल की बहन निशा ने शादी के बारे में बताते हुए ई-टाइम्स से कहा, 'कोरोना महामारी के कारण हम सिम्पल तरीके से शादी कर रहे हैं। हम शादी का बेहतर माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। घर पर हल्दी और मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। दोनों सेरेमनी शादी के एक दिन पहले 29 अक्टूबर को होगी। हम बहुत एक्साइटेड हैं कि काजल अपनी लाइफ की नई जर्नी शुरू करने जा रही हैं।'
    बता दें कि काजल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी शादी की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, 'मैंने हां कर दी। मुझे आप लोगों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है मैं गौतम किचलू से 30 अक्टूबर, 2020 को शादी करने जा रही हूं। हमने एक छोटी सी प्राइवेट सेरेमनी रखी है, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग शामिल होंगे। हम दोनों साथ में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।'
    काजल ने पोस्ट के आखिर में लिखा, 'हम जानते हैं कि आप लोग भी हमें जरूर चियर करेंगे। मैं आप लोगों का धन्यवाद करती हूं, जो इतने सालों तक आपने मुझे प्यार और आशीर्वाद दिया है।'

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision