
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नवागढ़ / शौर्यपथ / नवगठित भारतीय जनता पार्टी बेमेतरा जिला कार्यकारणी में विकास धर दीवान लगातार तीसरी बार जिला महामंत्री नियुक्त किया गया ही। नियुक्ति के बाद से उनके निवास पर जिला से लेकर मण्डल एवं नवागढ़ नगर के भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन बधाई देने हेतु पहुँच रहे है। कोई फूल माला, गुलदस्ता, शॉल एवं मिठाई इत्यादि भेंट कर अपना अपना स्नेह प्रर्दशित कर रहे है। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने जिला कार्यकारणी की जबसे घोषणा की तभी नवागढ़ के कार्यकर्ताओं ने फटाखे फोड़कर एवं मिठाई बाँटकर खुशी का इज़हार किया था। इसके साथ ही नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष फिरतुराम साहू व अजय तिवारी एवं जिला मंत्री सुरेंद्र ठाकुर को भी कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि जब से बेमेतरा जिला सन्गठन का गठन हुआ है दीवान तब से महामंत्री का कार्यभार संभाल रहे है। पहले कार्यकाल में उन्होंने तत्कालीन जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में संगठन को इस कदर मजबूत किया था कि पहली बार बेमेतरा जिले के तीनों विधानसभा में भाजपा के विधायक जीत कर आये थे। इन दोनों दिग्गज नेताओं की कुशल कार्यशैली का ही परिणाम रहा कि पार्टी ने इन्हें दूसरे कार्यकाल में उन पदों पर दोहराया था। दूसरे कार्यकाल में हालांकि भाजपा को जिले में विधानसभा चुनाव में हार मिली लेकिन जिलाध्यक्ष शर्मा एवं महामंत्री दीवान पुन: कार्यकर्ताओं में जोश भरा और लोकसभा चुनाव में पार्टी ने विधानसभा की खाई को पाटते हुए भारी बहुमत प्राप्त किया।
भाजपा नेता दीवान के दोनों कार्यकाल के आधार पर इनके जिलाध्यक्ष बनने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन पार्टी ने वरिष्ठ ओमप्रकाश जोशी को मौका दिया। जोशी के साथ इन्होंने तालमेल बैठाकर मजबूत भूमिका निभाई और बेमेतरा जिला पंचायत में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाकर लाये। जिसके बाद पार्टी ने जिला संगठन में दीवान की कार्यशैली को देखते हुए पुन: महामंत्री बनाया है। अब देखना होगा दीवान संगठन को और कितनी मजबूती देते है।
नियुक्ति पर भाजपा जिला महामंत्री विकास दीवान ने कहा कि मेरी भाजपा में राजनीतिक शुरुआत राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय के मार्गदर्शन में हुई है। आज उनके ही आशीर्वाद से मुझे पुन: जिला महामंत्री का दायित्व मिला है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा एवं जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे योग्य समझते हुए पुन: यह जवाबदारी दिया है। मैं विश्वाश दिलाना चाहता हूँ कि वर्तमान में भाजपा जिले में कांग्रेस की अपेक्षा काफी मजबूत है और हम आगे भी संगठन की जड़ो को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर राज्य में वनवासियों की खुशहाली और वनांचल के गांवों को स्वावलंबी बनाने के उद्ेदश्य से इंदिरा वन मितान योजना शुरू किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत राज्य के आदिवासी अंचल के दस हजार गांव में युवाओं के समूह गठित कर उनके माध्यम से वन आधारित समस्त आर्थिक गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। इन समूहों के माध्यम से वनवासियों के स्वरोजगार और उनकी समृद्धि के नए द्वारा खुलेंगे। इस योजना के तहत समूहों के माध्यम से वनोपज की खरीदी, उसका प्रसंस्करण एवं मार्केटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। राज्य के प्रत्येक आदिवासी विकासखण्डों में वनोपज प्रसंस्करण केन्द्र की स्थापना किए जाने का लक्ष्य सरकार ने रखा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्रों के 10 हजार गांवों में इस योजना के अंतर्गत समूह गठित किए जाएंगे, जिनमें युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रत्येक समूह में 10 से 15 सदस्य होंगे। इंदिरा वन मितान योजना में अनुसूचित क्षेत्रों के 19 लाख परिवारों को जोडऩे का लक्ष्य है। इस योजना के माध्यम से समूहों को वृक्ष प्रबंधन का अधिकार प्रदान किया जाएगा, जिससे वे वन क्षेत्रों के वृक्षों से वनोपज संग्रहण कर आर्थिक लाभ ले सकें। वनोपज की खरीदी की व्यवस्था समूह के माध्यम से की जाएगी, जिससे वनोपज का सही मूल्य मिल सके। समूह के माध्यम से लोगों के लिए स्व-रोजगार के नए अवसर निर्मित होंगे। वनोपजों की मार्केटिंग की व्यवस्था के साथ अनुसूचित क्षेत्रों के प्रत्येक विकासखण्ड में वनोपज प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की जाएगी। एक यूनिट की अनुमानित लागत लगभग 10 लाख रूपए होगी। अनुसूचित क्षेत्रों के 85 विकासखण्ड में वनोपज प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना के लिए 8 करोड़ 50 लाख रूपए की राशि प्राधिकरण मद से उपलब्ध कराई जाएगी। वनों में इमारती लकड़ी की बजाए फलदार और वनौषधियों के पौधे लगाए जाएंगे। जिससे वनवासियों की आय बढ़ सके।
विश्व आदिवासी दिवस का गरिमामय कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्रीगणों, संसदीय सचिवों, विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों तथा आदिवासी समाज के गणमान्य लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अतिथियों द्वारा आंगादेव, बूढ़ादेव एवं मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना से हुआ। इस अवसर पर आदिवासी नर्तक दल द्वारा गौर नृत्य की प्रस्तुति दी गयी। इस मौके पर मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कवासी लखमा, अमरजीत भगत, डॉ. शिव डहरिया, श्रीमती अनिला भेंडिय़ा तथा खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी नर्तक दलों के साथ मांदर की थाप पर थिरके और आदिवासी कला संस्कृति को आगे बढ़ाने और उसे जीवंत बनाए रखने की छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। आदिवासी गौर नृत्य में मंत्रीगणों की भागीदारी से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय का पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से भर उठा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने उद्बोधन में आगे कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों का सबसे बड़ा संरक्षक रहा है। प्रकृति से निकटता और प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित दोहन भावी पीढ़ी के बेहतर जीवन के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर हमें आदिवासी समाज के हित के सभी पहलुओं पर समग्रता से विचार करना चाहिए। उन्होंने आदिवासी समाज के प्रत्येक सदस्य और संगठन से अपील की कि वे अपने अधिकारों और विकास के अवसरों के बारे में मुखर हो। छत्तीसगढ़ सरकार सदैव आपके साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के काम-काज, नीतियों और फैसलों से आदिवासी अंचलों की फिजा में तेजी से बदलाव आ रहा है। जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों के अधिकार की नई ईबारत लिखी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम का उल्लेख करते हुए कहा कि हमने राज्य के सभी पात्र वनवासियों को वन अधिकार पट्टा देने का अभियान शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य वनवासियों को व्यक्तिगत एवं सामुदायिक पट्टा देने के मामले में देश में अव्वल स्थान पर है। अभी तक राज्य में 4.50 लाख व्यक्तिगत तथा 43 हजार सामुदायिक पट्टे दिए जा चुकें है। वन अधिकार पट्टों के माध्यम से चार लाख 18 हजार हेक्टेयर भूमि आबंटित की गई है, जो देश में सर्वाधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन अधिकार पट्टों को मनरेगा, सिंचाई, खेती-किसानी और खाद्य संरक्षण जैसे अनेक कार्यो से जोड़कर पट्टे की ंभूमि को हमने वनवासियों के खुशहाली और आमदनी का माध्यम बनाने का प्रयास कर रहें है। उन्होंने इस मौके पर राज्य के सभी वन भूमि पट्टाधारियों से अपने अधिकार और अवसर का भरपूर लाभ उठाने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य में लघु वनोपज की खरीदी और उनके समर्थन मूल्य में वृद्धि सहित शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की यह तमाम कोशिशें आदिवासी भाई-बहनों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने तथा उन्हें विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में पहले सात लघु वनोपज की खरीदी होती थी, जिसे सरकार ने बढ़ाकर 31 कर दिया है। उन्होंने कहा कि महुआ सहित अन्य लघु वनोपजों के मूल्य में वृद्धि किए जाने से इसका सीधा फायदा संग्राहक परिवारों को हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी अंचलों में विशेषकर बस्तर में सिंचाई का रकबा बहुत कम है। इसे बढ़ाने और बस्तर अंचल के लोगों की हर जरूरत के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने हेतु बोधघाट परियोजना की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के डूबान क्षेत्र में आने वाली भूमि का मुआवजा और पुनर्वास पैकेज आदिवासी समाज के लोग खुद तय करेंगे। उन्होंने कहा कि बोधघाट सिंचाई परियोजना की पुनर्वास नीति देश दुनिया की सबसे अच्छी नीति बने यह उनकी मंशा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासी भाई-बहनों को सिर्फ जल, जंगल और जमीन की ताकत ही नही बल्कि शासन और प्रशासन की ताकत भी सौंपी है। उन्होंने इस मौके पर आदिवासी समाज के लोगों से पूरी सक्षमता के साथ आगे बढऩे और राज्य के विकास में भागीदारी निभाने की अपील की।
इस अवसर पर मंत्री कवासी लखमा एवं मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने भी अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों के हितों का ध्यान रखा है, उनका मान-सम्मान बढ़ाया है। मंत्रीद्वय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को संरक्षित एवं संवर्धित करने तथा उसे विश्व पटल पर लाने की सराहनीय पहल मुख्यमंत्री ने की है। उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर वनांचल क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री द्वारा दी गई सौगातों के लिए उनका आभार जताया। कार्यक्रम को सर्वआदिवासी समाज के अध्यक्ष बी.पी.एस. नेताम ने भी सम्बोधित किया और आदिवासी समाज से संबंधित मांगों का ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और नगरीय विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू, चिंतामणि महाराज और जशपुर विधायक विनय भगत, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन अनेक जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमधा के अध्यक्ष संतोष राणा का सड़क दुर्घटना के बाद एमएमआई रायपुर में इलाज़ के दौरान निधन हो गया। इनका अंतिम संस्कार शनिवार को गमगीन माहौल में किया गया। इनके निधन पर कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे, प्रदीप चौबे भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू, राजेन्द्र साहू सहित धमधा व जिले के कांग्रेसजनों ने श्रद्धांजलि दी है।
भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू ने इनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि वे धमधा क्षेत्र में कांग्रेस के आधार स्तम्भ थे। वे दो बार पानी पंचायत के निर्वाचित अध्यक्ष थे। एक बार जिला पंचायत के सदस्य रहे। गोरपा सहकारी समिति के अध्यक्ष भी थे। वर्तमान में वे धमधा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे। उनके नेतृत्व में पिछले विधानसभा में कांग्रेस को इस क्षेत्र से भारी लीड मिली थी। श्रीमती तुलसी साहू ने कहा उनके निधन से हम कांग्रेस जन स्तब्ध और दु:खी है।
वहीं राजेन्द्र साहू ने कहा कि वे मेरे भी बेहद करीबी थे, हमेशा उनसे मुलाकात होती रहती थी और वे सिर्फ पार्टी को आगे बढाने और अधिक धमधा क्षेत्र में मजबूत कैसे किया जाये इसके बारे में चर्चा करते रहते और उसपर अमल भी करते थे। श्री राणा का यकायत चलेजाना कांग्रेस के लिए बहुत ही क्षतिपूर्तिवाला है।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई नगर के महापौर एवं विधायक देवेंद्र यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खुर्सीपार के समस्त कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस, छात्र संगठन, महिला कांग्रेस, सेवादल सहित सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता देवेंद्र यादव के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना ईश्वर से की है। इसी परिपेक्ष में बालाजी नगर वार्ड &5 श्री राम मंदिर शिवालय में डी कामराजू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में दुग्ध अभिषेक व पूजन का कार्यक्रम रखा गया सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव को दूध से स्नान करवाया एवं प्रार्थना की महापौर जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ लेकर भिलाई वापस आये।
इस कार्यक्रम में भिलाई नगर निगम के पार्षद श्रीमती तुलसी पटेल, काली प्रसाद, मार्तंड सिंह मनहर, एल्डरमैन डी नाग मणि, नरसिंह नाथ, बबीता भैसारे सुनील गोयल मुख्य रूप से पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कन्हैयालाल गौतम, विजय चौधरी, मोतीलाल पटेल, गोपाल राव, कमल वर्मा, हमीद बैग हीरालाल, पी राजा, कमरुल होदा, जितेन्द्र भारती, मुन्नी सिंह, संजय कुमार, कोरमा राम, एसटी नारायण, संगम यादव, बंटी, लोकनाथ, संजीव कुमार बसूला, प्रकाश चंद्र पात्रों अशफाक अंसारी, महेश साहू, एम राजेश राव, सूरज तांदी, जन्मेजय चौधरी, सूर्यकांत चौधरी, पी केशव राव, ई जगदीश राव, प्रतिमा बेहरा, कौशल्या देवी श्रीराम घोरपड़े, नंद कुमार यादव मनोज राम, लखबीर सिंह, उषा मारकर, दमयंती देवी मुरलीधर उपस्तिथ थे।
बिलासपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सिविल लाइन पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक मकान से 5 युवतियां व 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुई युवतियों को दिल्ली, मध्यप्रदेश, कलकत्ता व उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों से यहाँ जिस्मफरोशी के लिए कमीशन पर बुलाया जाता था । मुखबिर से मिली सूचना पर हुई कार्यवाही बता दें की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उसलापुर क्षेत्र के एक मकान में कुछ लड़कियां रहती हैं. पर यहां लगातार लड़कों का आना जाना रहता है. मिली जानकारी पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की, जिसमें पांच युवतियों व दो युवकों को गिरफ्त में लिया गया. पूछताछ के दौरान पता चला कि यह लोग अलग-अलग राज्यों से हैं जो कि फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से अपना धंधा चलाते थे. मिली जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में यह सेक्स रैकेट पिछले डेढ़ माह से चल रहा था। दम्पति द्वारा किया जा रहा था सेक्स रैकेट का संचालन.... सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उसलापुर में हीरा विहार कॉलोनी के एक मकान को किराये से लेकर एक दंपत्ति सेक्स रैकेट का संचालन कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक एक-डेढ़ माह से यहां जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था, जिसकी शिकायत पुलिस को मिल रही थी। आज मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । ये लोग अलग-अलग राज्यों से कॉलगर्ल्स को बुलाते थे और फोन के जरिये पूरा व्यापार चलाते थे। इनमें कोई भी ग्राहक शामिल नहीं है। ये सभी ऑनलाइन फोटो शेयर कर ग्राहक को झांसे में लेते थे और अपने सेक्स रैकेट की वारदात को अंजाम देते थे। इनके 3-5 और 10 हजार रुपए की रेट के ग्राहक को फंसाते थे। बिलासपुर में लंबे अरसे से फलफूल रहा जिस्मफरोशी का धंधा … बिलासपुर में जिस्मफरोशी का धंधा काफी लंबे अरसे से चल रहा है , शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में कई रैकेट संचालित है, शहरी क्षेत्रों सहित ग्रामीण इलाकों कि लड़कियों को इस धंधे में लगाया जाता है , पिछले कुछ समय से कलकत्ता , मुम्बई , दिल्ली , यूपी, एमपी, समेत कई अन्य राज्यों से युवतियों को कमीशन पर बुला कर यहां हाई प्रोफाइल रैकेट चलाया जा रहा है। वैसे सैक्स रैकेट का यह बिलासपुर में पहला मामला नहीं है। इस तरह के कई मामलों में पहले भी कार्यवाही हो चुकी है। लेकिन आज की इस घटना ने बिलासपुर पुलिस की बेसिक पुलिसिंग की पोल खोल कर रख दी है, जिसके चलते इस तरह की जिस्मफरोशी का धंधा लंबे समय से पनते आ रहा है।
रिसाली निगम / शौर्यपथ / कोरोना के लिहाज से रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र हॉटस्पाट बनते जा रहा है। शनिवार को नेवई क्षेत्र में 2 नए मरीज मिले है। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अपर कलेक्टर व आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर रिसाली क्षेत्र में शिविर लगाकर कोरोना जांच के लिए सैंपल कलेक्ट किया जा रहा है। शनिवार को कृष्णा टाकिज रोड स्थित निगम के स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में शिविर लगाया गया। सड़क किनारे फल सब्जी बेचने वाले कुल 11 फुटकर व्यापारी का ओरल स्वाब कलेक्ट कर सैंपल जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लैब भेजा है। शिविर निगम के अलग-अलग क्षेत्र में लगाया जा रहा है।
सब्जी बाजार को कराया बंद
वर्तमान में लॉकडाउन के नियमों को सिथिल किया गया है। अलग-अलग व्यवसाय के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। नोडल अधिकारी रमाकांत साहू के मार्गदर्शन में राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम मरोदा टैंक, स्टेशन मरोदा, नेवई प्रभारी, राजस्व अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा रिसाली क्षेत्र, उप अभियंता अखिलेश गुप्ता डुंडेरा, पुरैना, जोरातराई और प्रभारी उपअभियंता गोपाल सिन्हा रिसाली व रूआबांधा व्यवसायिक क्षेत्र की मानिटरिंग कर रहे है। निर्धारित समय के बाद भी स्टेशन व टंकी मरोदा क्षेत्र में सब्जी व मांस मटन की दुकानें खुले पाए जाने पर राजस्व निरीक्षक की टीम ने बंद कराया।
नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने शनिवार को रिसाली क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान सफाई व सेनेटाइजिंग कार्य का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि कंटेनमेन जोन मरोदा सेक्टर, प्रिय दर्शनी नगर, मैत्रीकुंज शुभकामना अपार्टमेंट, स्टेशन मरोदा, लक्ष्मीनगर रिसाली, रिसाली सेक्टर, अवधपुरी, बी ब्लाक तालपुरी में 24 घंटे में एक बार सेनेटाइजिंग कार्य किया जा रहा है।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्यौहार कमरछठ अथवा हलषष्ठी कल रविवार को मनाया जायेगा। इसके खरीददारी के लिए आज बाजारों मे ंभारी भीड़ उमड़ पड़ी क्योंकि एक तो कल ही कमरछठ है और रविवार को पूर्व लॉकडाउन के कारण कल बाजारे नही खुलेगी। अपने संतानों की लंबी उम्र के लिए माताएं निर्जला व्रत रख शिव पार्वती की पूजा करेंगी। इस पारम्परिक पर्व के एक दिन पहले आज भिलाई-दुर्ग के बाजारों में पूजन सामग्री खरीदने भीड़ उमड़ पड़ी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस अवसर पर सगरी बनाकर सामूहिक पूजा-अर्चना किए जाने को लेकर महिलाओं में संशय की स्थिति बनी हुई है।
छत्तीसगढ़ के पारम्परिक त्योहारों में से एक कमरछठ कल रविवार को मनाया जाएगा। संतान की लंबी उम्र के लिए मनाये जाने वले इस पर्व में बिना हल चली चीजों का उपयोग किया जाता है। इसमें पसहर चांवल सहित छह किस्म की भाजियों का उपयोग प्रमुख है। जिसमें चरोटा भाजी, कुम्हड़ा भाजी, चेंच भाजी, मुनगा भाजी, लाल भाजी, चौलाई भाजी शामिल है। इसके अलावा काशी के फूल, महुुआ के फूल व पत्ते, धान की लाई सहित भैंस के दूध और दही आदि भी कमरछठ के पूजन में इस्तेमाल की जाती है। आज भिलाई-दुर्ग सहित भिलाई-3, चरोदा, कुम्हारी जामुल आदि के बाजारों में पूजन सामग्री के अनेक अस्थायी पसरे लगे हुए थे। जहां लोगों ने खरीददारी की। कमरछठ में सार्वजनिक रुप से सगरी (छोटा सा तालाब) बनाकर महिलाएं सामूहिक रूप से शिव पार्वती की पूजा करती है। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते हालात बिल्कुल विपरीत है। इस स्थिति में सगरी बनाकर सामूहिक पूजन होने पर फिलहाल संदेह बना हुआ है।
चरोदा ( दुर्ग ) / शौर्यपथ / भिलाई-चरोदा नगर निगम का चुनाव आगामी दिसंबर 2021 में होगा लेकिन इसकी तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है, इसके लिए डेढ़ साल पहले ही वार्डों के नये सिरे से परिसीमन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कलेक्टर ने इसकी जिम्मेदारी निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाटन पोयम सिंह को दी है। इन अधिकारियों ने आबादी के आंकड़े और वार्डों के नक्शे के साथ प्रारंभिक कवायद शुरू कर दिया गया है। जिस प्रकार से संकेत मिल रहा है उससे ऐसा लग रहा है कि इस बार भी इस निगम में 40 ही वार्ड रहेेंगे। वार्डों के बढने की संभावना इस बार भी नही है। इसके अलावा आबादी और भौगोलिक आधार पर वार्डोँ का परिसीमन किया जाने की जानकारी मिल रही है। निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की माने तो वार्डों के नये परिसीमन का प्रारंभिक खाका लगभग 10 अगस्त तक तैयार हो जाएगा। इसके बाद ही निगम के 40 वार्डों की नई तस्वीर स्पष्ट हो सकती है।
भिलाई निगम में इस बार भी परिसीमन के बाद जिस प्रकार वाद विवाद शुरू हो गया है, उसके देखते हुए भिलाई तीन चरोदा निगम में भी वार्डोँ के परिसीमन के बाद हलचल मच सकती है। वेसे भी परिसीमन के बाद दावा आपत्ति के लिए समय दिया जायेगा। लेकिन परिसीमन की कवायद यहां भी शुरू होने से अभी से राजनीति में हलचल मच गई है। यहां के मौजदा निर्वाचित परिषद का कार्यकाल पूरा होने से डेढ़ साल पहले ही भिलाई-चरोदा निगम में वार्डों का परिसीमन होने से स्थानीय राजनीति में चुनावी गरमाहट का अहसास होने लगा है।
उल्लेखनीय है कि भिलाई-चरोदा नगर निगम का गठन जुलाई 2015 में हुआ और इसके महापौर पद को अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित करते हुए प्रथम परिषद के निर्वाचन हेतु दिसंबर 2016 में चुनाव कराया गया। आगामी चुनाव के लिए महापौर पद का आरक्षण तय करते हुए अनुसूचित जाति महिला पुरुष मुक्त रखा गया है। परिसीमन के नियम कायदों के जानकारों की माने तो निकाय के बिना किसी विभाजन के महापौर पद का आरक्षण तय हो जाने के बाद वार्डों की संख्या बढ़ाई अथवा घटाई नहीं जा सकती। इसी नियम के तहत भिलाई-चरोदा में नये परिसीमन के बावजूद वार्डों की संख्या यथावत 40 बनाए रखने का संकेत है।
यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि भिलाई-चरोदा निगम क्षेत्र की आबादी वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर लगभग एक लाख है। इस आबादी को पूरे 40 वार्डों में बराबर-बराबर विभाजित किया जाना परिसीमन का नियम है। इस लिहाज से प्रत्येक वार्ड में ढाई हजार की आबादी को रखा जाना चाहिए। लेकिन निगम क्षेत्र के कुछ ग्रामीण वार्ड ऐसे हैं जिनमें आबादी कहीं ढाई हजार से बहुत अधिक और कहीं बहुत ही कम है। जबकि परिसीमन के कायदों के अनुसार भौगोलिक दृष्टिकोण से 10 प्रतिशत आबादी के आंकड़े को कम या अधिक किया जा सकता है। इस स्थिति में भिलाई-3 व चरोदा जैसे शहरी क्षेत्र के वार्डों की सीमा बदलने की संभावना नये परिसीमन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ उभरने लगी है।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की विशेष आम सभा का आयोजन आज रायपुर के व्हीआईपी रोड स्थित होटल ग्रांड एम्पीरिया में प्रात: 11 बजे से किया गया। इस दौरान ओलंपिक संघ के 31 पदों के लिए चुनाव भी कराया गया जिसमें कुल 31 पदों के लिए 48 लोगों ने अपना नामांकन भरा था, जिसकी सूची गत 17 जुलाई को जारी कर दी गई थी। उसके बाद नाम वापसी की अंतिम तिथि तक कुल 30 पदों के लिए 31 लोग चुनाव मैदान में डटे थे जिसमें एक पद कोषाध्यक्ष के लिए दो लोगों फिरोज अंसारी और साही राम जाखड़ के चुनाव मैदान में रहने से चुनाव कराना पड़ा जिसमें 60 वोटों में से मोहम्मद फिरोज अंसारी को कुल 8 और साही राम जाखड़ को 52 वोट मिले और साही राम जाखड़ ने कोषाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
निर्वाचित उम्मीदवार के पद का नाम
जिसमें छग ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो छत्तीसगढ़ राज्य टेनिस संघ के अध्यक्ष है उनको चुना गया वहीं भिलाई विधायक एवं महापौर देवेन्द्र यादव छग हैण्डबॉल संघ के अध्यक्ष को उपाध्यक्ष, तथा महासमुंद जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद चंद्राकर,
दुर्ग जिला अध्यक्ष के रूप में प्रदेश बिलियड्र्स स्नूकर एसोसिएशन छग के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, और महासचिव के रूप में बशीर अहमद खान जो प्रदेश तलवारबाजी संघ को, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजराज पगारिया
वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सीजी पी बिलियड्र्स और स्नूकर एसोसिएशन,, डॉ ए फरिश्ता को कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन, अखिल कुमार धगट को अध्यक्ष छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ, शरद शुक्ला को अध्यक्ष छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस एसोसिएशन, जी एस बामरा को अध्यक्ष छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन, कैलाश मुरारका अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य तीरंदाजी संघ महासचिव गुरुचरण सिंह होरा सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य टेनिस संघ, संयुक्त सचिव डॉ विष्णु श्रीवास्तव सचिव छत्तीसगढ़ स्क्वैश एसोसिएशन, अरुण कुमार द्विवेदी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ,अभिजीत मिश्रा सचिव सीजी प्रदेश कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन,विजय अग्रवाल उपाध्यक्ष सीजी प्रदेश लॉन बॉलिंग एसोसिएशन, इंजी एन आर पराशर अध्यक्षए बस्तर जिला ओलंपिक संघ, मनीष श्रीवास्तव सचिव छत्तीसगढ़ हॉकी, कोषाध्यक्ष साही राम जाखड़ सचिव छत्तीसगढ़ तैराकी संघ को चुना गया।
वही कार्यकारी सदस्य के रूप में कमलजीत अरोड़ा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो खो एसोसिएशन डॉ आलोक दुबे सचिव छत्तीसगढ़ ट्रायथलॉन एसोसिएशन, ठाकुर आनंद मोहन सिंह एडवोकेट हाईबल कोर्ट सीजी सचिव छत्तीसगढ़ राज्य तीरंदाजी संघ, पीयूष भाटिया एडवोकेटए एचएबल हाई कोर्ट सीजी अध्यक्ष स्की एंड स्नोबोर्ड एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ आर के श्रीवास्तव सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश रोइंग एसोसिएशन, अनिल पुसदकर अध्यक्ष मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़, वी आर चन्नावर छत्तीसगढ़ के साइक्लिंग एसोसिएशन के सचिव, डॉ अयाज अहमद खान सचिव छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन, जगन्नाथ यादव अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कुश्ती संघ, जावेद अहमद खान सचिव नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़, राजेश जांघेल सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश भारोत्तोलन संघ, शिव प्रसाद कापसे सचिवए सी जी प्रदेश एमेच्योर मुक्केबाजी संघ को चयन किया गया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
