August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    शौर्यपथ

    शौर्यपथ

    राजनांदगांव / शौर्यपथ /कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम सहसपुर में गौठान का निरीक्षण किया और वहां ग्रामवासियों से मुलाकात की। उन्होंने गौठान में वर्मी बेड का निरीक्षण किया और उन्होंने स्वसहायता समूह की महिलाओं को अधिक मात्रा में जैविक खाद का निर्माण करने के लिए कहा। इस अवसर पर उन्होंने जय मां शारदा स्वसहायता समूह को उद्यानिकी विभाग द्वारा 13 हजार रूपए का जैविक खाद विक्रय करने पर चेक सांैपा। समूह की महिलाओं ने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट बनाने के लिए कृषि विभाग से प्रशिक्षण दिया गया है।
    कलेक्टर ने गौठान में उपस्थित चरवाहा केवल से बातचीत की और उन्हें गोबर एकत्रित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शासन ने पशुओं की देखभाल के लिए इतना बड़ा गौठान बनाया है सभी ग्रामवासी अपने पशुओं को गौठान में रखे। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ को गौठान में शेड निर्माण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गौठान परिसर में आंवला का पौधरोपण किया। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, जनपद सीईओ श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो, नायब तहसीलदार सुश्री मनीषा देवांगन, हुलेश्वर खुंटे, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी रविन्द्र मेहरा, पीओ मनरेगा उपेन्द्र वर्मा, डीपीएम बिहान दिनानाथ लिलहरे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / मोहला वनांचल के अंतिम छोर में बसे शेरपार संकुल के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक शाला मुचर में मोहल्ला क्लास की शुरुवात की गई। शाला के प्रधान पाठक उमाशंकर दिल्लीवार और गोटाटोला जोन के मीडिया प्रभारी शेख अफजल ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण स्कूल अनिश्चितकाल के लिए बंद है। ऐसे समय मे पढ़ई तुंहर दुआर योजना के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई से जोडऩे के लिए शाला के दोनों ही शिक्षकों ने बहुत ही अच्छा प्रयास किया। बच्चों को ऑनलाइन क्लास से जोडऩे में मुचर से मोबाइल धारक निकिता, रेशम, मंजू, टोमेश और देव कुमार ने बहुत सहयोग किया। बच्चों की होमवर्क करने में, होमवर्क की फोटो खींच कर शिक्षकों को भेजने में इस युवाओं ने काफी मदद किया। लेकिन नेटवर्क की समस्या के कारण सभी बच्चे ऑनलाइन क्लास से जुड़ नहीं पाते थे। इसी समस्या के समाधान के रूप में स्कूल शिक्षा विभाग ऑफलाइन शिक्षा के विकल्प के रूप में मोहल्ला क्लास की योजना ले के आई। अब इस योजना का मकसद बच्चों को उनके घरों के आस पास शिक्षकों और शिक्षक सारथी की मदद से पढ़ाना है। इसी योजना पर अमल करते हुए ग्राम मुचर में भी मोहल्ला क्लास की शुरूआत की गई।
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार देवांगन, मुकादाह सरपंच श्रीमती द्रौपदी कोला, ब्लॉक नोडल अधिकारी केवल साहू, सोमाटोला से राजकुमार यादव, मुकादाह हाई स्कूल के प्राचार्य विक्रम साहू, शेरपार संकुल समन्वयक प्रदीप मंडावी, जगदेव उर्वशा, पुरुषोत्तम तरम, श्रीमती शारदा कुमेटी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र कुमार देवांगन ने बताया कि प्राथमिक शाला मुचर हमेशा से ही मोहला और शेरपार संकुल के अच्छे स्कूलों में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि मुचर के शिक्षक उमाशंकर दिल्लीवार और शेख अफजल हमेशा से बहुत सक्रिय रहे है और ब्लॉक, जिले के अलावा राज्य तक मे अपनी अलग पहचान बनाई है। सरपंच ने अपने उद्बोधन में दोनों शिक्षकों के इस प्रयास की तारीफ करते हुए पंचायत की तरफ से भरपूर मदद देने का आश्वासन दिया है। इस दौरान शिक्षक सारथी कुमारी मंजू, कुमारी रेशम, कुमारी निकिता, टोमेश कुमार, शारदा कुमेटी को मुख्य अतिथियों के हाथों से चॉक, पेन, कॉपी, सैनिटाइजर बोतल, ब्लैक बोर्ड का वितरण किया गया। मुचर में 5 से 6 मोहल्ला क्लास के संचालन की तैयारी शिक्षकों और ग्रामीणों द्वारा किया गया है। शाला के सभी बच्चों को मास्क का वितरण भी दोनों शिक्षकों द्वारा किया गया।
    इस कार्यक्रम में ग्राम मुचर से दीपक, जनक, कलीराम के अलावा पालक भी मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के दोनों ही शिक्षकों के इस प्रयास की तारीफ करते हुए दूसरे स्कूलों में इसी मॉडल को लागू करने पर जोर दिया है। शाला के प्रधान पाठक उमाशंकर दिल्लीवार और शिक्षक शेख अफजल ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए उम्मीद जाहिर की है कि इस योजना से बच्चों को बहुत लाभ होगा और वे फिर से नियमित पढ़ाई से जुडेंगे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम बांधामेर के समीप मंदराकोही में गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने नक्शा देखकर किसानों द्वारा लगाए गए फसलों का अवलोकन किया। उन्होंने सभी पटवारी, आरआई, नायब तहसीलदार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कृषि भूमि में बोनी के आधार पर गिरदावरी का कार्य महत्वपूर्ण है। इसके लिए खेतों में निरीक्षण कर सक्रियतापूर्वक सभी टीम वर्क में कार्य करें। कलेक्टर ने किसानों के खेतों का अवलोकन किया।
    कलेक्टर ने ग्राम रेंगाकठेरा में नक्शे का अवलोकन करते हुए खसरा नंबर 625, 651 एवं अन्य किसानों के कृषि भूमि में लगे फसल का अवलोकन किया। उन्होंने पटवारियों से कहा कि खेत-खेत में जाकर गिरदावरी का कार्य करें और जिसने जो फसल लगाया है उसकी जानकारी पंजी में लिखें। उन्होंने पटवारी को नक्शा नवीनीकरण के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, जनपद सीईओ श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो, नायब तहसीलदार सुश्री मनीषा देवांगन, हुलेश्वर खुंटे, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी रविन्द्र मेहरा, पीओ मनरेगा उपेन्द्र वर्मा, डीपीएम बिहान दिनानाथ लिलहरे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    रायपुर / शौर्यपथ / पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पदभार ग्रहण के पश्चात आज अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक पाठ्य पुस्तक निगम के पेंशन बाड़ा, रायपुर स्थित कार्यालय के सभागार में ली। बैठक में सभी से परिचय प्राप्त करने के पश्चात कार्यालय परिचालन की जानकारी प्राप्त की। अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने ने अपने संबोधन में कहा कि आज से हमें एक नई शुरूआत करनी है। हमने कोरोना काल के विपरीत परिस्थितियों में भी शासकीय स्कूलों में संकुल स्तर तक पुस्तक वितरण का कार्य पूर्ण किया है। सभी को पुनीत पावन मन से एक होकर एक परिवार के रूप में कार्य करना है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह की मंशानुरूप हमें पाठ्य पुस्तकों संबंधी दायित्वों का संपादन समय पर पूर्ण करना है।
    निगम की छवि एक ऐसे नई उंचाई तक ले जाना है जहां कार्यालय के साथ इनसे जुड़े सभी लोगों का भी एक नाम हो। परिवार के मुखिया होने के नाते आप सबके मान-सम्मान, सुरक्षा की जवाबदारी मेरी है। आप सभी लोगों से यह भी अपेक्षा है कि आप संस्थान के प्रति पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

    बेमेतरा / शौर्यपथ / शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं. कौशिक का दो बार टेस्ट हुआ था. जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इस पर धरमलाल कौशिक ने कहा कि एहतियात के साथ लोगों से मुलाकात होती रही, इससे ही संक्रमण आया होगा. फिलहाल मैं स्वस्थ हूं. मेरे संपर्कों में आने वाले लोगों से अपील है कि अपना परीक्षण कराएं. एहतियात के तौर पर खुद को आइसोलेट कर लें.
    नेता प्रतिपक्ष कौशिक के कोरोना पोसिटिव की खबर आते ही नवागढ़ क्षेत्र में हड़कम्प मच गया क्योंकि श्री कौशिक हाल ही में मंगलवार को पूर्व मंत्री दयालदास बघेल के पता बसावन बघेल के दशगात्र में शामिल होने कुंरा पहुँचे थे, जँहा सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे, बकायदा लोगो ने साथ मे फ़ोटो भी खिंचवाए थे। अब यदि कौशिक कोरोना संक्रमित पाए गए है तो दशगात्र में शामिल सभी लोगो के सम्पर्क में आने की सम्भावनाए बन रही है। क्योंकि उक्त कार्यक्रम में सभी बिना कोई साथ मे मिलते जुलते एवं भोजन करते देखा गया था।
    इस कार्यक्रम में भाजपा के कुछ नेता तो शामिल हुए लेकिन क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने दूरी बनाई हुई थी। वही कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या कांग्रेसी नेताओं का भी जमावड़ा हुआ था। जिसमें संसदीय सचिव गुरूदयाल बंजारे दल बल सहित दशगात्र में शामिल हुए थे, यहाँ कांग्रेस के जिला,ब्लॉक स्तर से लेकर समस्त जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए थे। वही विधायक गुरूदयाल बंजारे अंत्येष्टि में भी कांग्रेसी नेताओ के साथ उपस्थित हुए थे। बीच मे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा भी पहुँचे थे लेकिन उन्होंने शोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए ममुलाकात किया था।
    दशगात्र में बड़े पैमाने पर किया आमंत्रण, शोशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां
    जानकारी के मुताबिक दशगात्र में पूर्व मंत्री दयालदास बघेल ने हजारों की संख्या में आमंत्रण कार्ड बांटे थे, जबकि उस समय बेमेतरा कलेक्टर द्वारा जारी लॉकडाउन के आदेश के अनुसार यह मृतक कार्यक्रम के नियमों के खिलाफ है। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में भीड़ जुटी थी, जहाँ न तो कही सोशल डिस्टेंस नज़र आया और न ही मास्क का प्रयोग। प्रश्न उठता है कि जिम्मेदार नेता होने के नाते संक्रमणकाल में डीडी बघेल कार्यक्रम को इतने बड़े पैमाने पर क्यो किया। अब इस लापरवाही के नतीजन सैकड़ो लोगो पर संक्रमण का खतरा आ गया है।

    " नेताप्रतिपक्ष कौशिक के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पूर्व मंत्री दयालदास बघेल को ख्याल होना चाहिए कि महामारी एवं लॉक डाउन के बीच इतने लोगो को आमंत्रित करने के बजाए सूक्ष्म कार्यक्रम करना था, उन्होंने नियमों का साफ उल्लंघन किया है, लापरवाही के चलते संकट की स्थिति बनी है। संपर्क में आए सभी लोगो को तत्काल स्वयं आइसोलेट होकर टेस्ट करवाना चाहिए।"
    देवादास चतुर्वेदी
    पूर्व उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत नवागढ़।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आज गोधन न्याय योजना के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेकर इसके लगातार प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि गौठानों में गोबर की खरीदी प्रतिदिन की जा रही है और यह खरीदी लगातार चलते रहेगी। गोबर खरीदी का भुगतान हर 15 दिन में किया जाना है। इसके भुगतान में किसी भी प्रकार देरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी तैयारियां पहले ही सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गौठानों में गोबर खरीदने के बाद इसके रखरखाव सही तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गोबर खरीदी के साथ-साथ वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की प्रक्रिया लगातार चलना चाहिए। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट बनाने वाले गौठान समिति और स्वसहायता समूह के सदस्यों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण उच्च गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए।
    कलेक्टर वर्मा ने गौठानों की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गोबर खरीदने के बाद उसे सुरक्षित रखें। ऐसे जगहों पर रखी जाएं जहां पशुओं का आना कम हो। उन्होंने गौठान में चरवाहे और पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तनुजा सलाम, उप संचालक कृषि जीएस धु्रर्वे, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बीएस राजपूत, सीईओ जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक सुनील वर्मा, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. राजीव देवरस, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत दिलीप कुर्रे, एनआरएलएम सहायक परियोजना अधिकारी प्रदीप सहारे, एपीओ मनरेगा फैज मेमन उपस्थित थे।

    रिसाली निगम / शौर्यपथ / रिसाली निगम क्षेत्र के घरों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से ओवर हेड टैंक का सफाई कराया गया। अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे 80 फीट ऊचे ओवर हेड टैंक पर चढ़कर सफाई कार्य का निरीक्षण किया। वे लगभग 20 मिनट तक ओवर हेड टैंक के ऊपर रहे। आयुक्त की उपस्थिति में कर्मचारियों ने ओवर हेड टैंक की सफाई कर केमिकल का छिड़काव किया। उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के क्षेत्र में 5 ओवर हेड टैंक का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
    निगम प्रशासन ने शुक्रवार को ओवर हेड टैंक का सफाई करवाया। इसके पूर्व जनवरी 2020 में टैंक के अंदर जमें मलबें को बाहर निकाला गया था। सफाई के दौरान कर्मचारियों ने पहले कंप्रेसर पाइप से ओवर हेड टैंक में जमें काई को निकाला। इसके बाद सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया। 4 घंटे से भी अधिक समय तक चले सफाई कार्य में टैंक के अंदर जमें कचरे को भी बाहर निकाला गया। सफाई कार्य की वजह से शुक्रवार शाम क्षेत्र में जलप्रदाय प्रभावित रहा। शनिवार सुबह से नियमित पेयजल आपूर्ति होगी।
    4812 घरो में पहुंचता है पेयजल
    श्याम नगर रिसाली स्थित ओवर हेड टैंक से आशीष नगर, प्रगति नगर, आजाद मार्केट, आशीष नगर पूर्व, रिसाली बस्ती, रिसाली भाठा, मैत्री नगर, इस्पात नगर, व्ही आईपी नगर, हिंद नगर के 4812 घरों में पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें से वृहद पेयजल योजना के तहत 4120 और भागीरथी पेयजल योजना के तहत 692 नल कनेक्शन शामिल है।
    पांच ओवर हेड टैंक निर्माणधीन
    गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम क्षेत्र के घरों तक पेयजल पहंचाने पूर्व में निर्देशित कर चुके है। इसके बाद ओवर हेड टैंक निर्माण कार्य में तेजी आई है। वर्तमान में निगम के 40 वार्ड के लिए पुरैना, डुंडेरा, नेवई, टंकी मरोदा और रूआबांधा में ओवर हेड टैंक निर्माण कराया जा रहा है।

    भिलाई / शौर्यपथ /  भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल द्वारा मंडल प्रभारी मारकंडेय तिवारी के मार्गदर्शन और मंडल अध्यक्ष एएन पाढी के नेतृत्व में वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भूमिका एवं सराहनीय योगदान दिया जो अविस्मरणीय रहेगा। कार्यकर्ताओं ने पार्टी का मूल मंत्र सेवा ही संगठन को दृष्टिगत रखते हुए भोजन के पैकेट, राशन के पैकेट, कोरोना वॉरियर्स का सम्मान, मास्क निर्माण एवं वितरण, धरना प्रदर्शन, पुतला दहन, पार्टी स्थापना दिवस, डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती, पौधरोपण, पीएम केयर्स फंड में योगदान, आरोग्य सेतु एप, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चि_ी एवं उपलब्धियों का संदेश का प्रचार-प्रसार, वर्चुअल रैली, ऑडियो वीडियो कांफ्रेंस, प्रवासी श्रमिकों की सहायता आदि सेवा कार्य से अपनी महती सहभागिता दी है। सेवा कार्य में प्रमुख रूप से एएन पाढ़ी, जाकिर हुसैन, रोहित सिंह, कुमुद द्विवेदी, नितेश मिश्रा, सुमन उन्नी आदि थे। कांति वर्मा, रजनीश सिंह, संजय दानी,  सुमित कन्नौजिया, रवि कश्यप, दीपक गौतम, रिसपाल भट्टी, अमरजीत चहल, महेंद्र प्रताप सिंह, मनोज अग्रवाल, किरण भोंसले, सबिता नाहक, योजना डहाके, संतोष निर्मलकर, दिनेश गौतम, केशव पटेल, भास्कर डाकुआ, वाल्मीकि सिंह, पी राज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

    भिलाई / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मंत्री बदरूदीन कुरैशी ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी लगातार मई माह से अपने ट्व्टिर में ट्व्टि करके चीन द्वारा हमारे मातृभूमि पर लगातार घूसपैठ करते चला जा रहा है इन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि वेबसाईट से दस्तावेज हटा देने से देश की जनता के बीच तथ्य नहीं बदला जा सकता।
    कुरैशी ने बताया कि स्वयं रक्षा मंत्रालय ने अपने वेबसाईट में दस्तावेज अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि लददाख सीमा पर चीनी आक्रमण बढती जा रही है। इससे संर्घष लंबे समय तक जारी रह सकता है। उसके बावजूद केन्द्र सरकार पर कोई असर नहीं हुआ। अब स्वयं रक्षा मंत्रालय ने इस बात को स्वीकार किया है कि चीन द्वारा एकतरफा अतिक्रमण के कारण पूर्वी लद्दाख कि स्थिति बदलती जा रही है इस लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को चाहिए कि सख्ती से कार्यवाही करने के लिए ट्व्टि किया।उसके बावजूद केन्द्र सरकार झूठ बोलते रही। जबकि दोनों पक्ष के सशस्त्र बल के बीच वार्ता लगातार जारी है उसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच हिंसक घटनाएं हो रही है। केन्द्र सरकार द्वारा राहुल गांधी जी के ट्व्टिर पर टिव्ट किये गये बातों को प्रधानमंत्री जी ने गंभीरता पूर्वक लिया होता तो आज सीमा में यह स्थिति नहीं होती।

    दुर्ग / शौर्यपथ / भारत के हिन्दुओ के लिए ऐतिहासिक दिन ५ अगस्त का रहा जिस दिन सदियों पुरानी हिन्दुओ के इष्टदेव श्री राम जी के मंदिर के निर्माण की पूजा हुई . अयोध्या में राम मंदिर के लिए हुए भूमि पूजन के दिन दुर्ग से सांसद विजय बघेल ने कुसुम कानन शिव मंदिर में हुए कार्यक्रम में सुरीली आवाज में सुख के सब साथी दुख में ना कोय, गजन गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। ज्ञातव्य हो कि अयोध्या में भूमि पूजन के दिन भिलाई के नेहरू नगर के कुसुम कानन शिव मंदिर में संध्या भजन और संगीतमय सुंदरकांड पाठ और महाआरती का आयोजन किया गया था, जिसमें सांसद ने भजन गाया।सांसद बघेल ने जैसे ही मोहम्मद रफी के गए भजन 'सुख के सब साथी, दुख में न कोयÓ को गाना शुरू किया, हर किसी की नजर उनकी ओर हो गई। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग इस भजन में शामिल हो गए। कार्यक्रम के बाद 101111 दीपकों से महाआरती की गई। भगवान को 21 किलो लड्डू का भोग लगाया गया और फिर आतिशबाजी हुई।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision