August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    शौर्यपथ

    शौर्यपथ

    कई गाडिय़ो को पुलिस ने किया जब्त,आरटीओ से पता कर रही है मालिकों के नाम
    कार्यवाही नही करने जनप्रतिनिधियों के भी आते रहे फोन

    भिलाई / शौर्यपथ / आकाशगंगा सुपेला स्थित एक होटल में डेढ़ दर्जन यूथ रेव पार्टी कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर सुपेला पुलिस ने छापा मारा तो वहां नीचे में ताला लटका हुआ मिला. इस पर पुलिस लौट गई। बाद में पुलिस ने नीचे खड़ी गाडिय़ों को जब्त किया तो टॉप फ्लोर में छिपे हुए युवकों में हलचल मच गई. बाद में पुलिस ने ताला तोड़कर 15 लड़कों को गिरफ्तार किया।
    मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि आकाश गंगा स्थित एक होटल में यूथ की रेव्ह पार्टी चल रही है। इस पर सुपेला टीआई गोपाल वैश्य अपनी टीम के साथ पहुंचे लेकिन इससे पहले किसी ने शटर में ताला लगा दिया था। बाद में पुलिस ने शक होने पर होटल मालिक से चाबी मांगा. चाबी नहीं मिलने पर पुलिस ने अपने तरीके से ताला खुलवाया. इसके पहले पुलिस ने होटल के सामने खड़ी 8 गाडिय़ों को जब्त कर लिया जो होटल में छिपे हुए लड़कों के बताए जा रहे हैं। पुलिस को बड़ी संख्या में डिस्पोजल मिला. पुलिस जब गाडिय़ों को जब्त कर रही थी तो कुछ लड़कों ने पुलिस के साथ हुज्जत भी की। जब्त गाडय़ों के नंबर के आधार पर सुपेला पुलिस इन गाडिय़ों के मालिकों की जानकारी परिवहन विभाग दुर्ग से लेगी. इस मामले में यह भी पता चला है कि सुपेला पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के लिए कुछ जनप्रतिनिधियों का फोन भी आया. इधर सुपेला पुलिस 16 लड़कों को गिरफ्तार करने के बाद देर रात तक आगे की कार्रवाई जारी रखे हुए थी।

    भिलाई / शौर्यपथ / प्रोफेशनल कैरियर  के संचालक डॉ. संतोष रॉय रविवार 9 अगस्त को रात्रि साढे 8 बजे से कक्षा 11 वी और बारहवी के छात्रों के लिए एक सेमीनार का आयोजन कराने जा रहे है। इस सेमीनार को कम्बोडिया के घाना शहर के सीएमए एम वी चेलापति राव संबोधित करेंगे। कक्षा 11 वी और बारहवी के छात्रों के लिए सीएमएम एक बेहतर कैरियर, देश विदेश में सीएमए की क्या संभावनाएं है जैसे सवालों का जवाब इस सेमीनार से मिल जायेगा। एक बेहतर  कैरियर तो मुठ्ठी मे ंरखे रेत की तरह है। सही सयमसही जगह अमग रेत का उपयोग नही किया गया तो रेत हाथ से फिसल जायेगी। वैसे ही कैरियर के निर्णय लेने से बहुत देर की गयी तो वक्त हाथ से निकल जायेगा। अधिकतर लोग चर्चा तो बहुत करते हैं लेकिन निर्णय तक नही पहुंच पाते। सफलता की आधारशीला है शीघ्र निर्णय। उतावले निर्णय और शीघ्र निर्णय में अंतर है। कामर्स के क्षेत्र मेंनिरंतर बेहतर कार्य करने वाले डॉ. संतोष रॉय का कहना है कि 9 अगस्त को रात्रि साढे 8 बजे यह सेमीनार छात्र-छात्राओं एवं उनके पालकों के लिए आयोजित कियाग गया है। छात्र छात्राओं के साथ ही पालक भी एक्सपर्ट से जो सवाल पूछना है वे पूछ सकते है। 

    दुर्ग / शौर्यपथ / कांदम्बिरी नगर की छात्रा को नोटस देने के बहाने बुलाकर उसके साथ उसी के सहपाठियों द्वारा गैँगरेप करने वाले दो आरोपियों को मोहन नगर पुलिस ने छात्रा और उसकी मां की शिकायत पर आज गिरफ्तार कर किया। यह घटना पिछले 11 माह पूर्व की है। मामला का उजागर तब हुआ जब घर के सोने चांदी के गहने कम लगे और जब गहनों के बारे में अपने पुत्री से मां ने पूछताछ शुरू की। तब उनकी बेटी में अपनी मां को घटना के बारे में बताई उसके बाद उसकी मां ने अपनी पुत्री के साथ मोहन नगर थाना जाकर गैंगरेप करने वाले आरोपियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई।
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कादंबरी नगर निवासी 17 साल की छात्रा की सितंबर 2019 में तबीयत खराब हो गई थी। उसने कातुल बोर्ड निवासी अपने साथी छात्र आकाश गोस्वामी (19) से पढऩे के लिए नोट्स मांगे। छात्रा ने नोट्स देने के लिए घर के पास ही स्थित मंदिर के बाहर उसे बुलाया। इस दौरान आकाश अपने 17 साल के एक अन्य दोस्त को भी लेकर पहुंचा। आकाश ने नोट्स देने के बहाने छात्रा को पास ही स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में बुलाया। वहां पर छात्रा से गैंगरेप किया गया। इस दौरान आरोपी नाबालिग छात्र ने उसका वीडियो भी बना लिया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
    आरोपियों ने छात्रा से 20 हजार रुपए और सोने-चांदी के गहने व अन्य सामान मांगना शुरू कर दिया। इस पर छात्रा ने 20 हजार रुपए का इंतजाम नहीं होने की बात कही और रुपए देने से इनकार कर दिया, लेकिन वह धीरे-धीरे कर घर से सोने-चांदी के गहने आरोपियों को देने लगी। शुक्रवार को छात्रा की मां को गहने कम लगे तो उसने बेटी को बुलाकर पूछा, इसके बाद सारा मामला सामने आ सका। छात्रा दोनों आरोपियों को डेढ़ से दो लाख रुपए के गहने दे चुकी थी।

    दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के चेयरमैन व दुर्ग विधायक अरुण वोरा से कार्पोरेशन के कर्मचारी संघ के सदस्यों ने प्रांताध्यक्ष दीनदयाल साहू के नेतृत्व में सौजन्य भेंट कर अपनी मांग रखी। कर्मचारियों ने बताया कि भंडारगृह निगम में वर्षों से अनियमित कर्मचारियों के रूप में दैनिक वेतन भोगी व अनुबंधित कर्मचारी कार्यरत हैं नियमित नहीं होने के कारण सदैव असुरक्षा की भावना बनी रहती है एवं हटाए जाने का खतरा बना रहता है। लाभ की संस्था होने के कारण निगम द्वारा नियमितीकरण की कार्यवाही की जा सकती है जिससे शासन पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।
    जिसपर चेयरमैन अरुण वोरा ने कहा कि किसी भी कर्मचारी को असुरक्षित महसूस करने की आवश्यकता नहीं है उनके रहते किसी भी कर्मठ एवं ऊर्जावान कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा। कार्पोरेशन के सेटअप में वृद्धि का प्रस्ताव बोर्ड में स्वीकृत कर शासन को भेजा गया है जिसके स्वीकृत होते ही 138 कर्मचारियों को नियमितीकरण का लाभ प्राप्त होगा। साथ ही नियमित कर्मचारियों के प्रमोशन एवं वेतनवृद्धि पर भी शीघ्र फैसला लिया जाएगा। उन्होंने संघ के प्रतिनिधिमंडल को पूरी जवाबदेही एवं जिम्मेदारी से कार्य करते रहने का भी संदेश देते हुए कहा कि भंडारगृह निगम एक टीम बनकर कार्य करेगी तो निश्चित रूप से निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकेगा।

    प्रदेश भाजपा में लगी शीर्ष पदों पर नियुक्ति के लिये हो रही करोड़ो रुपयों में नीलामी
    भाजयुमो के अध्यक्ष पद को हथियाने करोड़ो की लगी बोली पूर्व कलक्टर पैसों की थैली लेकर डटे हुवे है
    धन-पिशाचों और कमीशनखोरों के आगे घुटने टेक रहे है भाजपा के कर्मठ,मेहनती और ईमानदार कार्यकर्ता
    रमन और बृजमोहन की गुटबाजी और धनकुबरो के नीलामी के कारण कुंठित,कुपित और प्रताड़ित है भाजपा कार्यकर्ता
    भाजपा कार्यकर्ता कर रहे है गुहार चौदह सीटो में सिमटने वालो को हटाओ क्योकि ये सब के सब है बेकार

    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के अंदर चल रहे गुटबाजी और धन पिशाचों की लड़ाई पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रदेश भाजपा में लगातार विधानसभा 2014 के पूर्व ही गुटबाजी की जंग छिड़ी हुई है जिसके कारण डॉ रमन सिंह और धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया और वह मात्र चौदह सीटों पर सिमट गई वहीं दूसरी ओर प्रदेश में नगर निगम,नगर पालिका और पंचायत के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया राज्य में सम्पूर्ण दो विधानसभा के उपचुनाव में भी रमन सिंह और धरमलाल के चेहरे पर भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा लगातार डॉ रमन के चेहरे पर हो रही हार से भारतीय जनता पार्टी का एक बहुत बड़ा धड़ा नाराज,परेशान और कुंठित है .
    युवा नेताओं का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और धर्म लाल कौशिक भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई को अपनी जागीरदारी बना डाले हैं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह इतनी बड़ी हार के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी और अपने समर्थित विधायक धरमलाल कौशिक को नेता प्रतिपक्ष बनाने में सफल हो गये वहीं कुछ महीने पूर्व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नंदकुमार साय जिन्हें भारतीय जनता पार्टी के नेता रमन सिंह की गाय कहते हैं उन्हें भी पद दिलाने में डॉक्टर रमन सिंह सफल रहे।
    कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई में धन-पिशाचों और कमीशनखोरो ने शीर्ष पदों पर नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण भारतीय जनता युवा मोर्चा के शीर्ष पद पर एक पूर्व कलेक्टर जो कि गंभीर और संगीन भ्रष्टाचार के आरोपो और आदिवासियों की जमीन के हेराफेरी के मामले पर फंसा हुआ है और जिस पर देश की सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट ने कार्रवाई करने के लिए अनुशंसा भी की है सूत्रों के हवाले से पता चला है कि पूर्व कलेक्टर रमन राज में करोड़ों रुपया कमीशन खोरी से अर्जित किए हुए राशि में से भाजयुमो का शीर्ष पद पाने के लिये करोड़ो रुपयों की बोली लगा चुके हैं और उनका उस पर बैठना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश भाजपा में भी लगातार शीर्ष पदों में आसीन होने के लिए पूर्ववर्ती रमन सरकार के पूर्व मंत्री पूर्व निगम मंडल आयोग अध्यक्ष और भाजपा के वह नेता जो पिछले 15 सालों में अकूत धन संपत्ति जो उन्होने कमीशनखोरी करके कमाये हैं उनके उनके द्वारा इन पदों पर ऊंची बोली और करोड़ों रुपया नीलामी प्रक्रिया के तहत पद खरीदने का कुचसित प्रयास कर रहे है।
    तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई लगभग खात्मे के कगार में है और धन-पिशाचों,कमीशनखोरो के द्वारा पार्टी के शीर्ष पदों को उसी प्रकार खरीदा जा रहा है जिस प्रकार भेड़ बकरी की मंडी में व्यापारी से ग्राहक मोटी रकम देकर जानवर खरीदता है प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं के इस कृत्य से भाजपा के युवा नेता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं और वह कुंठित होकर सोशल मीडिया में लगातार अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेताओं पर करोड़ो रूपये लेकर शीर्ष पद बेचने का गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
    कांग्रेस प्रवक्ता ने मांग की है कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को जनता के बीच इस बात का स्पष्टीकरण देना चाहिए कि क्या प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष पद में खरीद-फरोख्त का काम हो रहा है और नही तो प्रदेश अध्यक्ष बने विष्णुदेव साय अब तक अपनी कार्यकरणी क्यो घोषित नही किये है क्या बड़े पदों में धन पिशाचो ने बड़ी बोली लगाकर अपने समर्थकों को बैठाने की जुगत में है और क्या भारतीय जनता युवा मोर्चा में पूर्व कलेक्टर की नियुक्ति हेतु भी करोड़ों रुपयो की बोली लगाई गई है और अगर नही तो क्या इस पद पर किसी सामान्य कार्यकर्ता की नियुक्ति करेंगी भाजपा। इन सभी बातों का खुलासा तत्काल आम लोगो के समक्ष करना चाहिये।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / मानव सेवा एवं जनकल्याण के लिए अंचल सहित देशभर में पहचान बना चुकी बर्फानी सेवाश्रम समिति द्वारा 5 अगस्त को अयोध्या में हुए श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के ऐतिहासिक अवसर पर बर्फानी आश्रम में भी श्रद्धाभक्ति भाव पूर्ण आयोजन के साथ ही दीपोत्सव कर परिसर को दीपावली के सामान रोशनी से जगमग किया गया। इस अवसर पर भगवान को मिष्ठान व फलों का भोग भी लगाया गया।
    संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा गन्नू ने बताया कि अखिल भारतीय चर्तुः सम्प्रदाय के श्रीमहंत श्रीश्री 1011 योगाधिराज ब्रम्हर्षि बर्फानी दादा जी के आशीर्वाद व मार्गदर्शन से नगर में बर्फानी आश्रम स्थित मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दस महाविद्या द्वादश ज्योर्तिलिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर स्थित राम दरबार में अयोध्या के साथ ही सारे विश्व में श्रीराम मंदिर निर्माण शिलान्यास अवसर पर उत्साह एवं भक्तिपूर्ण आयोजन किये गये। इसी के तहत राजनांदगांव संस्कारधानी में स्थित बर्फानी आश्रम में भी श्रीराम मंदिर निर्माण महोत्सव आयोजन श्रद्धा भक्तिभाव पूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। 5 अगस्त को दोपहर 12 बजे से हनुमान चालीसा का पाठ प्रारंभ हुआ तथा अयोध्या में शिलान्यास पूजन के शुभ मुहूर्त पश्चात भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की आरती उतारी गई। इस अवसर पर भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण जी एवं रामभक्त हनुमान का विशेष श्रृंगार कर सवामन दालबाटी चुरमा और अन्न व्यंजनों के अलावा फल का भोग प्रसाद भगवान को मंत्रोच्चार के मध्य अर्पित किया गया।
    हनुमान चालीसा का पाठ संस्था के अध्यक्ष राजेश मारू, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, सचिव गणेश प्रसाद शर्मा गन्नू, महंत गोविंद दास, कोषाध्यक्ष नीलम जैन, महेन्द्र लुनिया, सूरज जोशी, आलोक जोशी, बलविंदर सिंह भाटिया, मनीष परमार, संजय खंडेलवाल, आलोक बिंदल, संतोष खंडेलवाल, प्रियांश सोनी, नत्थू सिंह महाराज के अलावा अन्य सदस्यगण के द्वारा किया गया। संस्था द्वारा 4 व 5 अगस्त को श्रीराम मंदिर सहित पूरे सिद्धपीठ में दीप प्रज्ज्वलित कर रोशनी भी की गई।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कमरछठ यानी हलषष्ठी पर्व पर माताओं ने संतानों की दीर्घायु की कामना लेकर कठिन व्रत रखा। हलषष्ठी पर्व को उत्साहपूर्वक मनाते हुए महिलाओं ने दोपहर बाद पूजा-अर्चना शुरू की।
    सामूहिक रूप से शहरभर में अलग-अलग चौराहों और मोहल्लों में महिलाओं ने भगवान शिव और पार्वती की अलौकिक गाथाओं से जुड़ी कथाएं सुनी। माना जाता है कि कमरछठ पर्व भगवान शिव के पूरे परिवार से जुड़ा हुआ है। पूरे परिवार के सदस्यों की कथाओं के जरिये वर्णन किया जाता है। जिसमें मुख्य रूप से भगवान शिव और पार्वती की धार्मिक गाथाएं शामिल हैं।
    महिलाएं पूजा-अर्चना के दौरान प्रतिकात्मक रूप से गड्ढे खोदकर सगरी का निर्माण करती है। जिसमें पेड़-पौधे लगाकर अलग-अलग पूजन सामग्रियां चढ़ाई जाती है। वहीं भगवान शिव-पार्वती को भोग स्वरूप पसहर चावल, भैंस का दूध, दही, घी, बेल पत्ती, कांशी, खमार, बांटी, भौरा सहित अन्य सामग्रियां अर्पित की गई। दोपहर तक कथा और धार्मिक रूप से शिव-पार्वती का स्तुति गान करते हुए औलादों की लंबी आयु की कामना की।

    घायल नक्सली के निशानदेही पर मोटोरोला हैंड सेट, एमआई का टेब, मोबाईल बैटरी, पेन ड्राईव, एम्युनेशन, नक्सल साहित्य एवं भारी मात्रा में मोबाईल चीप बरामद

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग क्षेत्र, दुर्ग विवेकानंद सिन्हा के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन एवं गोरखनाथ बघेल के नेतृत्व में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 30.06.2020 को चौकी जोब अंतर्गत ग्राम कटेंगा एवं खोभा के बीच हुये पुलिस नक्सली मुठभेड़ में घायल डीव्हीसी एवं प्लाटून नंबर- 01 के कमांडर डेविड उर्फ उमेश उर्फ अगनान उईके उम्र 34 वर्ष निवासी सावली थाना कोरची जिला गढ़चिरौली को घायल हालत में पकड़ा गया था, जिसका मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव एवं रायपुर में ईलाज कराया जा रहा था। 31.07.2020 को मेडिकल कॉलेज रायपुर से छुट्टी दिया गया, जिसका कुरूक्षेत्र पुलिस लाईन राजनांदगांव में मरंटाईन के लिये रखा गया था, जिसका राजनांदगांव मेडिकल टीम के द्वारा कोरोना टेस्ट कराया गया।
    रिपोर्ट निगेटिव आने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। घायल नक्सली डेविड़ उर्फ उमेश को पूर्व में एके-47 रायफल, कारतुस, पिस्टल, पिठ्ठू के साथ दैनिक उपयोग का सामान जप्त किया गया था, आज उसके निशानदेही पर 1 नग मोटोरोला वायरलेस हैंड सेट, 1 नग एमआई मोबाईल सेट, 1 नग मोबाईल चार्जर, 17 नग मोबाईल चीप एवं 2 नग पेन ड्राईव, 31 कारतुस 22 कारतुस-14 नग, एके-47-2 नग, 9 एमएम-02 नग, 12 बोर-01 नग, एसएलआर-12 नग एवं नक्सल साहित्य बरामद किया गया। घायल नक्सली के विरूद्ध जिला राजनांदगांव में डेढ़ दर्जन जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) में 13 एवं जिला गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) में 29 में हत्या, डकैती, मुठभेड़ एवं आगजनी जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्ध है। उपरोक्त अपराधों में वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु सूचित किया गया है।
    उपरोक्त गिरफ्तार नक्सली के ऊपर छग शासन का 8 लाख, महाराष्ट्र शासन का 16 लाख एवं मध्य प्रदेश शासन का 5 लाख कुल 29 लाख रूपये का ईनाम घोषित है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कोरोना महामारी के दौर में भी डौंडीलोहारा विकासखंड के गांवों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता के साथ ही खासकर शिशु और शिशुवती माताओं का खूब ख्याल रखा जा रहा है। स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों को गति देते हुए अस्पताल के कर्मचारी अपनी पूरी निष्ठा के साथ लोगों की देखभाल कर रहे हैं।
    इसी कड़ी में उप स्वास्थ केंद्र दुधली के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कलकसा में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए आयरन फोलिक एसिड और विटामिन सीरप का वितरण किया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अमृता ठाकुर, सहायिका सरिता ठाकुर और मितानिन सुनीति तिवारी की मौजूदगी में उप स्वास्थ केंद्र दुधली के सीएचओ भूमिका साहू, पुरूष आरएचओ गोपालकृष्ण व महिला आरएचओ मधुमति साहू ने बताया कि, यह खुराक पोषण और शक्ति के लिए दी गई है। उन्होंने बताया कि आयरन फोलिक एसिड गर्भवती महिलाओं के लिए और विटामिन बच्चों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। फोलिक एसिड भ्रुण में नसों के विकास में मदद करता है। गर्भावस्था में यदि आयरन डेफिशिएंसी एनीमिया (शरीर में लौह तत्व की कमी) हो तो फोलिक एसिड बहुत जरूरी होता है। जटिलताओं से फोलिक एसिड शिशु में क्लेफ्ट लिप और पैलेट के खतरे को कम करता है। इसी तरह विटामिन बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए फायदेमंद होता है। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक भी किया गया।
    नेशनल फॅमिली एंड हेल्थ सर्वे-4 (2015-16) के अनुसार राजनांदगांव जिले में लगभग 5 वर्ष से कम उम्र के 30 प्रतिशत बच्चों में खून की कमी है और 44.4 प्रतिशत महिलाओं (15-49 वर्ष) में भी खून की कमी है। गर्भवती महिलाओं में यह प्रतिशत 32 है। गर्भवती महिलाओं में खून की कमी मात्र मृत्यु का एक कारण है। अनीमिक महिला अक्सर अनिमिक बच्चे को जन्म देती है।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / ग्रामीण बैंकों के अध्यक्षों ने अपने निहित स्वार्थो की प्रतिपुर्ति और विवेकहीनता के चलते इन अध्यक्षों ने ग्रामीण बैंक के 90 प्रतिशत स्टाफ को ऐसे आरोपों के लिए जिनसे बैंक को न तो वित्तीय हानि हुयी और न ही उनकी बैंक को कोई नुकसान पहुंचाने की नीयत रही है, उसके बावजूद भी स्टाफ गैर अनुपातिक दंड पारित करके बैंक सेवा से बर्खास्त कर दिया, क्योंकि इनके अध्यक्षों ने ग्रामीण बैंक के ऐसे स्टाफ को जिसके कदाचार के कारण बैंक को लाखों की धनीय हानि हुई, यानि जिन्होंने फर्जी ऋण वितरण किया था, ऐसे स्टाफ को इन अध्यक्षों ने अपने विवेकाधीन अधिकारों दुरुपयोग अपने निहित स्वार्थो प्रतिपुर्ति के कारण बैंक सेवा में बनाये रखा है, और इन अध्यक्षों का ग्रामीण बैंक स्टाफ पर अत्याचार का सिलसिला यही पर ही नहीं रूका .
    इनके द्वारा सेवा से बर्खास्त स्टाफ को मिलने वाले रिटायर्ड बेनिफिट के भुगतान में भी अपनी विवेकहीनता या दूषित मानसिकता का परिचय दिया क्योंकि इनके द्वारा कुछ स्टाफ को ग्रेज्युटी और अवकाश नकदीकरण राशि का भुगतान कर दिया गया और वही अधिकांश स्टाफ को रिटायर्ड बेनिफिट्स का भुगतान नहीं किया।
    ऐसी स्थिति में ग्रामीण बैंक स्टाफ जिसे बैंक अध्यक्षों ने अपने अहम के चलते बैंक सेवा से बर्खास्त कर दिया है वह और उसका परिवार आज ईपीएफओ से मिलने वाली पेंसन 1500 से 2000 रूपये पर ही निर्भर होकर अपना जीवन यापन करते हुए स्वाभाविक मौत से पुर्व अकाल मौत का इंतजार कर रहा है। अब रही सही दुश्मनी या कसर इन ग्रामीण बैंक स्टाफ से भारत सरकार द्वारा मान सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर ग्रामीण बैंक स्टाफ के लिए राष्ट्रीयकृत बैंकों के लिए लागु पेंशन के अनुरूप पेंशन अधिनियम 2018 को लागू करना था, लेकिन तोड़ मरोड़ कर त्रुटि पूर्ण ग्रामीण बैंक पेंशन अधिनियम 2018 लागु कर निकाल गई है। ग्रामीण बैंको पेंशन 1 अप्रैल 2018 से लागू हुई है, मतलब 1 अप्रैल 2018 से सेवानिवृत्ति स्टाफ को पेंशन भुगतान किए जाने लगा है।
    हम आपके संज्ञान यह तथ्य लाना चाहते हैं कि ग्रामीण बैंक स्टाफ जो बैंक सेवा में 1 सितंबर 1987 से 31 मार्च 2010 के दौरान सेवारत रहा हो और कम से कम 10 वर्ष की सेवा की हो, ऐसा सेवायुक्त पेंशन की पात्रता रखता है। इसी के चलते ग्रामीण बैंक सेवायुक्त जो अपनी अधिवर्षिता पर चाहे वह 1 अप्रैल 2018 से पूर्व या बाद सेवानिवृत्ति हुआ है, पेंशन प्राप्त कर रहा है वही जो ग्रामीण बैंक स्टाफ बैंक अध्यक्ष के अत्याचार का शिकार होकर दंडस्वरुप सेवानिवृत्ति पेंशन लागू दिनांक 1 अप्रैल 2018 से पुर्व सेवानिवृत्ति हुआ है, उसे पेंशन से वंचित किया है और दिनांक 1 अप्रैल 2018 के बाद दंडस्वरुप बैंक सेवा से बर्खास्त स्टाफ को पेंशन दी जा रही है। ऐसा करके भारत सरकार ने हजारों ग्रामीण बैंक परिवार को जीते-जी मृत्यु के लिए विवश कर दिया है।
    हम ग्रामीण बैंक स्टाफ ने भारत सरकार और ग्रामीण बैंक अध्यक्षों के अत्याचारों से अत्यंत आहत होकर महामहिम राष्ट्रपति और मान. सर्वोच्च न्यायालय भारत को अपने शिकायत पत्र भेजकर मृत्यु दंड की मांग की है। अभी तक हमारे 225 से अधिक पीड़ित साथी अपने शिकायत पत्र भेज न्याय की मांग कर चुके और सिलसिला जारी है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision