
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के विकासखंड पाटन में सरकार की 2 साल की उपलब्धि पर एक दिवसीय विकास प्रदर्शनी लगाया गया। विकास प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया गया है। फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य में आए बदलाव, विकास के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के तहत् लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में आए परिर्वतन को रेखांकित किया गया है। फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ साफ झलक रही है। राज्य शासन द्वारा सरकार गठन के पश्चात् अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। जो राज्य की विकास की इबादत लिख रही है। पाटन में लगाए गए विकास प्रदर्शनी को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओ.एस.डी. आशीष वर्मा ने शुभारंभ किया। उन्होंने विकास प्रदर्शनी के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ अवलोकन किया। विकास प्रदर्शनी में किसानों से 25 सौ रूपए में धान खरीदी, नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना, वन आश्रितों से वनोपज की खरीदी, गोधन न्याय योजना, कोरोना काल में लोगों के लिए रोजगार का अवसर मुहैया कराने के लिए किए गए ठोस पहल, पर्यटन के क्षेत्र में पर्यटन विकास हेतु राम वन गमन पर्यटन परिपथ का विकास, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, छत्तीसगढ़ के पांरपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए गढ़ कलेवा योजना, सार्वभौम पीडीएस योजना, पौनी पसारी योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना, राजीव गांधी किसान योजना सहित अन्य योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री भूपेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष श्री बलदाऊ भाले, एसडीएम श्री विनय पोयाम, सीईओ श्री मनीष साहू, सीएमओ श्री योगेश्वर उपाध्याय सहित अन्य मौजूद थे।
भिलाई / शौर्यपथ / खुर्सीपार से करुणा हास्पिटल तक बन रही केनाल रोड अपने काम की पूर्णता की ओर है, अभी फायनल टच देने का कार्य बचा हुआ है, उसके बावजूद भी लोग इस रोड से आना जाना शुरू कर दिये हैं।
ज्ञातव्य हो कि लगभग तीन साल पहले शुरू हुआ केनाल रोड के प्रथम चरण का काम पूरा होने वाला है। फिलहाल खुर्सीपार में जिस जगह से इसकी शुरुवात हुई है वहां से लेकर भिलाई आईटीआई तक सड़क का निर्माण होने के बाद उसे फायनल टच दिया जाना शेष रह गया है। वर्ष 2017 के अंतिम दिनों में डबरापारा से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर गुजरने वाली तांदुला मुख्य नहर से खुर्सीपार होकर नेहरू नगर तक जाने वाली शाखा नहर पर इसका निर्माण शुरू हुआ था। प्रथम चरण में 28 करोड़ 86 लाख की लागत से खुर्सीपार के ट्रांसपोर्ट नगर रोड से करुणा हास्पिटल के पास नंदिनी रोड तक इसका निर्माण किया जाना तय हुआ था। अभी आईटीआई के पास सोनिया गांधी नगर से करुणा हास्पिटल तक केनाल में सड़क निर्माण प्रगति पर है। लेकिन खुर्सीपार से आईटीआई तक लगभग बन चुकी सड़क लोगों को आवागमन का सुरक्षित और बेहतर विकल्प देने लगी है।
खुर्सीपार से आईटीआई तक बीच में डिवाइडर पर प्रकाश व्यवस्था हेतु ट्यूबलर पोल सहित दोनों ओर 10-10 मीटर चौड़ी डामरीकरण सड़क बन चुकी है। इसमें डामरीकरण की अंतिम परत चढ़ाया जाना शेष है। लेकिन लोगों में इस सड़क पर आवाजाही के प्रति बेहतर रुझान साफ दिखने लगा है। यहां पर यह बताना भी लाजिमी होगा कि वर्तमान में फोरलेन सड़क पर खुर्सीपार से सुपेला के बीच तीन फ्लाई ओव्हर का निर्माण चल रहा है। इस वजह से ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा, पावर हाउस चौक तथा चंद्रा-मौर्या चौक से लेकर सुपेला चौक तक की सड़क संकरी होकर खतरनाक बनी हुई है। लिहाजा खुर्सीपार और छावनी के अंदरुनी इलाके में रहने वाले पावर हाउस की ओर आने जाने के लिए केनाल रोड का प्रयोग करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इतना ही नहीं भिलाई-3, चरोदा सहित ट्रांसपोर्ट नगर, हथखोज, औद्योगिक क्षेत्र, अकलोरडीह, जरवाय, उमदा आदि की ओर से दुर्ग की दिशा में आने जाने वालों के लिए भी केनाल रोड से होकर पावर हाउस तक का सफर फोरलेन के मुकाबले सुगम और सुरक्षित लग रहा है।
रिसाली / शौर्यपथ / नगर निगम रिसाली के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे से आज मंगलवार को निगम के कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर पूर्व निर्धारित तिथि अनुसार कर्मचारी संगठन अजाक्स और स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान दोनो संगठन के पदाधिकारियों ने कर्मचारी हित में अपनी मांग रखते हुए निगम आयुक्त श्री सर्वे को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र के माध्यम से आयुक्त से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अवकाश नगदीकरण, ग्रेच्युटी पेंशन की कार्यवाही सुनिश्चित करने, मृत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति जल्द से जल्द देने, कर्मचारियों को शासकीय अवकाश का लाभ देने, कार्यालयीन कर्मचारियों की तरह मैदानी कर्मचारियों को भी लाभ देने, नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों को आई.डी. कार्ड जारी करने के साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने की मांग की।
स्थापना शाखा को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
निगम आयुक्त ने कर्मचारी संगठनों के सभी मांगों पर अपनी सहमति जताते हुए स्थापना शाखा के कार्यालय अधीक्षक देवव्रत देवांगन को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर परिचर्चा में अजाक्स के प्रांताध्यक्ष अनिल मेश्राम, छग स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ (बीएमएस) नगर पालिक निगम रिसाली के अध्यक्ष गोपालराम सिन्हा, बृजेन्द्र परिहार, देवराज राजपूत, सहा. अभियंता बीके सिंह, कार्या. अधिक्षक देवव्रत देवांगन, सहायक लेखापाल ऐमन चंद्राकर, जगरनाथ कुशवाहा, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के मार्गदर्शन और निर्देश पर शहर के स्लम क्षेत्रों में प्रतिदिन मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है इस कड़ी में आज शांति नगर शक्ति नगर, शनीचरी बाजार आपापुरा, बोरसी वार्ड 51, और मठपारा वार्ड 4 गया नगर के 214 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराये । जिसमें से 216 ने शिविर में अपनी बीमारियों को निःशुल्क मार्गदर्शन प्राप्त कर दवाई लिये। जबकि 29 लोगों ने ब्लडप्रेशन और शूगर की जांच कराकर दवाई लिये । कल दिनांक 30 दिसबंर को हरनाबांधा तालाब किनारे, इंदिरा कालोनी सामुदायिक भवन में, और शीतला मंदिर के पास सामुदायिक भवन सिकोला भाठा वार्ड 14, तथा नयापारा में शीतला मंदिर कुम्भकार भवन के पास मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान वार्ड निवासियों के सर्दी, बुखार, खांसी, के अलावा खाद-खुजली, सोरायसिस, ब्लडप्रेशर, शूगर की निःशुल्क जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाई दी जाएगी। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने वार्ड निवासियों से अपील कर कहा है कि वे शासन की इस महत्वकांक्षी योजना का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठायें। उन्होनें कहा यह अभियान एैसे समय में माननीय भूपेश बघेल मुख्यमंत्री ने प्रारंभ किया है जब प्रदेश और देश में कोरोना संक्रमण से लोग दशहत में थे । कोरोना संक्रमण के कारण जनता भय के कारण अस्पताल जाने में डर रहे हैं। परन्तु वार्ड और घर तक की इस सुविधा का अब लाभ लिया जा रहा है। सैकड़ों की संख्या में लोग शिविर तक आकर अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य की जांच कराकर निःशुल्क दवाई ले रहे है
दुर्ग / शौर्यपथ / शहर में जलप्रदाय प्रभावित होते ही महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा आज जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, निगम अधिकारियों और अमृत मिशन के अधिकारियों के साथ शनीचरी बाजार में किये जा रहे इंटरकनेक्शन कार्य का अवलोकन किया गया। उन्होनें मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित कर कहा कि अमृत मिशन का कार्य एैसे करें कि शहर में नागरिक सुविधाएॅ प्रभावित न हो। उन्होनें कहा जहाॅ-जहाॅ इंटरकनेक्शन का कार्य करना है उसे जल्द से जल्द पूरा करें। यहाॅ के काम को 4.00 बजे तक पूरा कर शाम के समय शहर में जलप्रदाय सप्लाई अवश्य करें। यदि इस प्रकार के कार्य से शहर में पेयजल समस्या पैदा होती है तो इसकी जानकारी पहले से देवें ताकि आवश्यक व्यवस्था किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि अमृत मिशन योजना के तहत् शनीचरी बाजार पानी टंकी पाइप लाईन से जोड़ने इंटरकनेक्शन का कार्य किया जा रहा है जिसके कारण कल शाम और आज सुबह से शहर के अनेक इलाकों में पेयजल प्रभावित हो गया। महापौर श्री बाकलीवाल ने मौके पर पहुॅचकर तत्काल कार्य पूरा करने कहा और शाम के समय से ही शहर में जलप्रदाय प्रारंभ करने अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होनें अमृत मिशन के अधिकारी से और कहाॅ-कहाॅ इंटरकनेक्शन करने की जानकारी ली। साथ ही पाइप लाईन विस्तार के कार्य का भी जानकारी लेकर कार्यो को अतिशीघ्र पूरा करने अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस तरह की समस्या होने पर इसकी सूचना निगम को अवश्य देवें । लापरवाही पूर्वक कार्य बर्दाश्त नहीं किया जावेगा ।
इस दौरान जलगृह प्रभारी संजय कोहले, उपअभियंता ए0आर0 राहंगडाले, जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर, अमृत मिशन के कपिश कुमार दीक्षित और अन्य उपस्थित थे । जलगृह विभाग के अधिकारियों ने बताया पूरा रात काम चलने के कारण इंटरकनेक्शन का कार्य आज 4.30 बजे तक पूर्ण कर लिया गया । देर शाम से शहर में पानी की सप्लाई की जा सकेगी ।
पैरादान के तहत जिले के 157 गौठानों में अब तक 1041 टन पैरा संग्रहित
धमतरी / शौर्यपथ / शासन की महत्वाकांक्षी योजना सुराजी गांव योजना (नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी) के तहत जिले के किसान फसल कटाई के बाद खेतों में छोड़े गए पैरा का दान गौठानों में कर रहे हैं जिससे सूखा चारा का संग्रहण हो रहा है। जिले के 157 गौठानों में अब तक 1041.52 टन पैरा का संग्रहण किया जा चुका है तथा किसान लगातार पैरादान करने आगे आ रहे हैं।
जिले के गौठानों में किसान इन दिनों पैरादान में जुट गए हैं। ग्रीष्म ऋतु में जब हरा चारा उपलब्ध नहीं रहता तब सूखा चारा ही पशुओं का मुख्य भोजन होता है। चारे की तलाश में मवेशियों को यत्र-तत्र भटकना न पड़े, इसलिए गौठानों में सूखा चारा की उपलब्धता सुनिश्चित करने जिला प्रशासन द्वारा किसानों को पैरादान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, साथ ही कृषि विभाग के मैदानी अमलों के द्वारा इसके लिए समझाइश दी जा रही है। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में कुल 280 गौठान स्वीकृत हैं जिनमें चारा भण्डारण के लिए पैरादान करने पंचायत प्रतिनिधि, विभागीय अमलों, पंचायत सचिव, ग्रीन आर्मी, स्वसहायता समूहों की महिलाओं के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। परिणामस्वरूप जिले के 157 गौठानों में पैरादान पूर्ण हो चुका है तथा इसका भण्डारण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अब तक विकासखण्ड नगरी में 495 टन, मगरलोड में 491 टन, धमतरी में 41.44 टन तथा कुरूद विकासखण्ड में 14.08 टन पैरादान के तहत प्राप्त हुआ है, जिसे खेत अथवा खलिहान से गौठानों में ट्रैक्टर के माध्यम से परिवहन कर लाया गया है। कृषि विभाग द्वारा बेलर मशीन से दान में प्राप्त पैरा की बंडलिंग कर गौठानों में सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से रखाया जा रहा है। धमतरी विकासखण्ड के गौठान में ग्राम बोड़रा (संबलपुर) के किसान श्री तीरथराम यादव ने चार टन पैरादान किया। इसी तरह ग्राम बलियारा (बोड़रा) के किसान श्री चेतनलाल ने 5 टन, जय अम्बे मां स्वसहायता समूह खरतुली के द्वारा पांच टन, नवज्योति महिला समूह परसतराई के द्वारा चार टन पैरादान किया गया। इसी तरह नगरी विकासखण्ड के जय भुखर्रादेव गौठान टांगापानी में गांव के कृषक श्री गणेशराम, श्रीराम, मन्नूराम, घसियाराम के द्वारा 22 टन पैरा दानस्वरूप दिया गया है। इसके अलावा ग्राम सरईटोला, के किसान श्री हीराराम, अमृतलाल, मानकलाल, घासीराम, कोमल सिंह के द्वारा 40 टन पैरादान किया गया।
इन किसानों ने बताया कि हारवेस्टर से फसल कटाई किए जाने से पैरा खेतों में ही रह जाता है, जिसे मवेशी खाते नहीं हैं। इन पैरों को कुट्टी से काटकर बेहतर चारा के रूप में तब्दील किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पैरादान से उनके ही गाय-बैलों को भरपूर चारा गर्मी के मौसम में मिलेगा व इससे और भी फायदे हैं। खेतों में फसल अवशेष जलाए जाने की दुष्प्रवृत्ति पर भी काफी हद तक रोक लगेगी। इन किसानों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना की सराहना करते हुए कहा कि शासन की उक्त योजना काफी सफल रही है जिसके दूरगामी व सकारात्मक परिणाम शीघ्र ही मिलेंगे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / वार्ड नं. 44 कौरिनभाठा सतनामी पारा में मुख्यमंत्री घोषण अंतर्गत 6.45 लाख रूपये की लागत से निर्मित आंगनबाडी भवन एवं आशीर्वाद कालोनी में अधोसंरचना मद अंतर्गत 7 लाख रूपये की लागत से निर्मित महिला भवन का लोकार्पण कार्यक्रम महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण मधुकर वंजारी, सतीश मसीह, गणेश पवार, वार्ड की पार्षद श्रीमती टुलेश्वरी उके, पार्षद ऋषि शास्त्री व श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे, पूर्व पार्षद श्रीमती विक्रमा नेताम, पार्षद प्रतिनिधि सेवक उके, अरूण दामले, सचिन टुरहाटे विषेश रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महिला बाल विकास अधिकारी श्रीती रिना ठाकुर, सुपरवाईजर सुनीता सोनपीपरे, आगनबाडी कार्यकर्ता पुष्पा देवांगन, माया मेश्राम, उषा डेकाडे, संगीता यादव, ममता हरिहारनो, दिपीका ठाकुर, मितानीन चंद्रशीला व रेशम गायकवाड द्वारा आतिथियों को पुष्पगुच्छ भेट किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि सतनामी पारा वासियों की सुविधा के लिये आंगनबाडी भवन का निर्माण किया गया है, जिसका आज लोकापर्ण किया जा रहा है। आंगनबाडी में बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ उनके पोषण आहार तथा वार्ड की गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार व टीका आदि के लिये सुविधा होगी। इसी प्रकार आर्शीवाद कालोनी में कालोनी की महिलाओं की मांग पर महिला सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है। भवन के बन जाने से कालोनी की महिलाओं को विभिन्न कार्यक्रम करने में सुविधा होगी। इसी प्रकार विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराये जायेंगे। इस अवसर पर सहायक अभियंता संजय ठाकुर, उप अभियंता दीपक महला के अलावा वार्ड के जीत चतुर्वेदी, प्रणय सोनी, सुरेश यादव, राकेश साहू सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / स्वर्गीय उपेंद्र साहू की स्मृति में शहर के जालि खाता मैदान में आयोजित ग्रामीण एवं वार्ड स्तरीय संगम कप टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता-2020 में पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण सहित अन्य अतिथियों ने शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। स्पर्धा में प्रथम व द्वितीय विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप क्रमश्ः 22 हजार व 11 हजार रुपये प्रदान किया जायेगा। स्पर्धा का यह 11वां वर्ष है।
रानी श्रीमती सूर्यमुखी देवी राजगामी सम्पदा न्यास राजनांदगांव के अध्यक्ष विवेक वासनिक के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी. श्रवण थे। अध्यक्षता रानी श्रीमति सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास राजनांदगांव के सदस्य रमेश खंडेलवाल ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रानी श्रीमति सूर्यमुखी देवी राजगामी सम्पदा न्यास राजनांदगांव के सदस्य गोवर्धन देशमुख, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली विरेंद्र चतुर्वेदी और थाना प्रभारी चिखली चौकी चेतन चंद्राकर उपस्थित हुए।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डी. श्रवण ने कहा, क्रिकेट प्रतियोगिता के इस आयोजन से खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं, यह प्रशंसनीय है। खिलाड़ियों में जिस तरह से उत्साह दिख रहा है, उससे यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि शहरवासियों में खेल के प्रति काफी रूचि है। जालि खाता मैदान में खेलकर कई खिलाड़ियों ने अपनी जो प्रतिभा दिखाई है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देने के साथ ही पराजित टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, किसी भी स्पर्धा में एक की जीत होती है तो दूसरे की हार, लेकिन हार से भी सीख लेकर हमें नई इच्छाशक्ति के साथ अगले पड़ाव में जीत के प्रति ईमानदारी से मेहनत करना चाहिए। स्वस्थ जीवन व स्वस्थ सेहत के निर्माण में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
इसी तरह अध्यक्षता कर रहे रमेश खंडेलवाल ने कहा, खेलों का जीवन में बहुत महत्त्व है। किसी भी स्वस्थ स्पर्धा में हिस्सा लेने से आंतरिक शक्ति का विकास होता है। खेल भी उतने ही आवश्यक हैं, जितनी पढ़ाई। पढ़ाई के लिए स्वस्थ मस्तिष्क की आवश्यकता होती है और स्वस्थ मस्तिष्क स्वस्थ शरीर में ही निवास करता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल आवश्यक है। खेल एक अच्छा व्यायाम है।
वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष आशीष रामटेके ने अपने संबोधन में कहा, खेल एक अच्छा मनोरंजन है। खेल खेलने वाले को भी मनोरंजन मिलता है और खेल देखने वाले को भी। इससे भीड़ के सामने खेलते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी होता है, जिससे वे अधिक शक्ति और कौशल से प्रदर्शन करते हैं। इसी उद्देश्य के साथ क्रिकेट प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के लिए ही यह स्पर्धा आयोजित की गई। जीवन स्वयं में एक खेल है। जिस प्रकार खेल में उतार.चढ़ाव आते हैं तथा हार-जीत होती हैए ठीक उसी प्रकार जीवन में भी ऐसी परिस्थितियां आती हैं। खेल का खेलना हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण हैं। खेलकूद से परस्पर सहयोग तथा प्रेम की भावना बढ़ती है। मैच तथा खेल टीम भावना से खेले जाते हैं।
समापन समारोह के अंत में सभी मंचस्थ अतिथियों को शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस स्पर्धा के आयोजन में समिति के उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा, सचिव महेंद्र यादव व कोषाध्यक्ष सोहन चौरसिया सहित सक्रिय कमलेश चन्द्राकर, देवेन्द्र ब्रम्हाण्डकर, आकेश पाण्डिया, नवीन साहू, कुलदीप कुणाल, सदस्य कमले चौरसिया, रूपेन्द्र मागे, अंकुर साहू, लव कुमार पाण्डे, रोशन रजक, डेनी सिंह परिहार, आशीष पटेल, कौशल देवांगन, कोमल सिंग राजपूत, गोविंदा सोनी (गोलु), राजा देवांगन, आकाश खसियाल, छोटू, पिंटू, साहिल सोनवानी, गोपाल देवांगन, राहुल सिंग व रजा कुरैशी समेत अन्य ने सराहनीय भूमिका निभाई।
नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ के समाज सेवियों एवं सोनकर समाज ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह ग्राम के निकट ग्राम खुड़मुड़ा में सोनकर परिवार के चार सदस्यों के हत्या कांड के आरोपी को पकड़ने सीबीआई जांच के लिए राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी नवागढ़ को ज्ञापन सौंपा। नवागढ़ राज सोनकर समाज अध्यक्ष शिव सोनकर ने कहा कि उक्त हत्याकांड के आरोपी जो आज तक पकड़ से बाहर है। राज्य सरकार आरोपियों का स्केच बदलकर समय पास कर रही है, उन्होंने मांग किया कि इस हत्याकांड की सीबीआई जाँच के लिए राज्यपाल हस्तक्षेप करें, जिससे गरीब परिवार को न्याय मिल सके। इस दौरान पुर्व जनपद उपाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी,मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू,महामंत्री मिन्टू बिसेन, दिलीप नवरंग,टीकम पूरी गोस्वामी, रामनारायण श्रीवास,दिव्यम शुक्ला,तोरण निषाद, दारा मिश्रा, मनमोहन बघेल, पुरषोत्तम साहू, जित्तू सोनकर आदि उपस्थित रहे।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कोरोना महामारी के दौरान जिस तरह से महात्मा गांधी नरेगा से श्रमिकों को जोड़कर गांव में ही रोजगार मुहैया कराया गया था, उसी तरह से ही लगातार गांव में स्वीकृत कार्यों को शुरू करते हुए रोजगार उपलब्ध कराना है, ताकि मनरेगा से जुड़े परिवारों को शत-प्रतिशत रोजगार मिल सके। यह बात मंगलवार को जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तीर्थराज अग्रवाल ने जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर एवं तकनीकी सहायकों की समीक्षा बैठक लेते हुए कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि
निर्माण कार्यो को पूर्ण गुणवत्ता के साथ किया जाए, किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समीक्षा बैठक से अनुपस्थित तकनीकी सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से नया तालाब निर्माण, तालाब गहरीकरण, कच्ची नाली, निजी डबरी जैसे कार्यों में अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार मिलता है, इसलिए जरूरी है कि इन कार्यों को शुरू करते हुए रोजगार दिया जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा से स्वीकृत कच्ची नाली से खेतों तक बनाने से किसानों को रवि की फसल के लिए को पानी मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि लक्ष्य के मुताबिक सभी ग्राम पंचायतों में मजदूरी मूलक कार्यों को शुरू करते हुए कार्यों को सतत निरीक्षण किया जाए। समीक्षा बैठक में चारागाह विकास, धान संग्रहण चबूतरा, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे सामुदायिक शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मनरेगा मजदूरों को 90 दिवस की मजदूरी की समीक्षा की गई।
गोठान से बनाना आत्मनिर्भर
जिपं सीईओ ने बैठक में कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के तहत जिले नरवा विकास के तहत जिले में 87 नालों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने नाला निर्माण की धीमी गति पर तकनीकी सहायकों को फटकार भी लगाई। संबंधित तकनीकी सहायकों को सख्त निर्देश देते हुए मौके पर जाकर कार्यों को पूर्ण करने कहा। इस दौरान उन्होंने गोठान की समीक्षा करते हुए कहा कि गोठान बनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य है कि ग्रामीण, स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना। गोठान में सभी की सहभागिता से विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाए, ताकि सतत रूप से आजीविका का संचालन हो सके। गोठान में बन रहे वर्मी कम्पोस्ट को पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिपं सीईओ ने कहा कि गोठानों में गोबर की खरीदी नियमित रूप से की जानी है, ताकि स्व सहायता समूह की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट के माध्यम से जैविक खाद तैयार कर सकें। इसके अलावा प्रत्येक जनपद पंचायत में पांच-पांच मॉडल गोठान का निर्माण किये जाने की भी उन्होंने समीक्षा की। उन्होंने गोठानों में पैरा को सुरक्षित तरीके से रखने के निर्देश बैठक में दिए।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
