
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नवागढ़ / शौर्यपथ / नवागढ़ विधानसभा के ग्राम खाम्ही में बुजुर्ग बेघर उत्तरा सोनी को बिना सरकारी मदद के नए मकान की सौगात दिया गया, किसान नेता योगेश तिवारी और समाजसेवी मनोज शर्मा के द्वारा इस मकान का निर्माण हुआ है। बुधवार को पुजा पाठ करके नवनिर्मित मकान की चाबी सौंपी गई ।
उल्लेखनीय है कि महिला का घर टूटे कई साल बीत चुके थे, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारियों से पक्का मकान निर्माण को लेकर महिला कई बार गुहार लगाई थी,लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। योगेश तिवारी और उनके साथियों को मामले की जानकारी मिलते ही जन सहयोग से पक्का मकान निर्माण का लक्ष्य रखा, जो कि साकार हो गया।
दर-दर भटकने के बावजूद नहीं मिली मदद
किसान नेता तिवारी बताया कि पिछले कई सालों से गांव की बुजुर्ग उतरा सोनी का घर टूट जाने के बाद वह छोटे से बाथरूम में रहने को मजबूर थी । दर-दर भटकने के बाद भी उसे किसी प्रकार का कोई सरकारी मदद नहीं मिली । महिला को दिए आश्वासन अनुसार समय सीमा में युवा साथी मनोज शर्मा के विशेष सहयोग से मकान का निर्माण किया गया है ।
पक्के मकान का सपना पूरा होने पर उत्तरा सोनी का चेहरा खिला
पक्के मकान का सपना पूरा होने पर उत्तरा सोनी का चेहरा खिल उठा । उसने तिवारी और शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि कच्चा मकान टूटने के बाद शौचालय में रहने को मजबूर थी । कोई भी सुनने को तैयार नहीं था । आज मेरा यह सपना प्रकार हुआ है । सिर में छत नहीं होने का दर्द लंबे समय से झेल रही थी । अब पक्का मकान बनने के बाद बारिश, ठंड और गर्मी में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा ।
कार्यक्रम में मनोज शर्मा, दिलीप अवस्थी, सरपंच हरीश अवस्थी, रिटायर्ड फौजी यशवंत, मनोज दुबे, सोनी गंगाधर सिन्हा, अजय मिश्रा आजुराम निषाद पुरुषोत्तम सिन्हा भोले सोनी शिवम तिवारी दयाराम निषाद धुर सिंह सिन्हा संतोष मानिकपुरी अंकुर तिवारी जतीन मोटवानी कोटवार मंगलू निषाद रूप सिंह सिन्हा अलीशा सोनी इंदु सिन्हा अनीता वेद कुवर लक्षणबाई आदि मौजूद थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
