July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    डीजल चोरी के 06 मामलों में तीन आरोपी पकड़ाए,100 लीटर डीजल सहित बोलेरो बरामद

    • rounak group

    बेमेतरा/ शौर्यपथ / नवागढ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए डीजल चोरी के 06 मामलो का खुलासा किया औऱ करीबन 100 लीटर डीजल सहित घटना में प्रयुक्त सोल्ड बुलेरो वाहन बरामद बरामद किया। डीजल चोरी के मामले में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
    दरअसल 19 जुलाई को प्रार्थी अजय कुमार राजपूत निवासी गोड़ीकला ने नवागढ़ थाने में शिकायत किया कि उसके माजदा क्रमांक सीजी 25 एच 9636 को सुबह करीब 8 बजे देखा कि डीजल टैंक का ताला टूटा हुआ था उसमें भरा करीबन 50 लीटर डीजल कीमती करीबन 4850/- रूपये गयाब था। रिपोर्ट पर थाना नवागढ पुलिस ने धारा 379,427 कायम कर विवेचना में लिया।
    खोजबीन में पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि तीन युवक थाना नांदघाट के गोस्वामी ढाबा के पास में संदिग्ध अवस्था में घुम रहे है, जिनके डीजल चोरी के प्रकरणो से संबंधित होने कि सूचना पर थाना नवागढ एवं गठित टीम ने मौके पर पहुचकर घेराबंदी कर तीनो संदिग्ध युवकों को पकडा । पुछताछ करने पर तीनो युवको ने अपना नाम संग्राम सिंग उम्र 26 साल, अनुराग खुटे उम्र 24 साल एवं अविनाश ऊर्फ मोनु राठौर उम्र 22 साल निवासी खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर बताये।
    आरोपियों ने बताया कि 17 जुलाई को वे तीनों खिसोरा से शाम को सोल्ड बुलेरो वाहन में जिला बेमेतरा क्षेत्र में डीजल चोरी करने की नियत से आए थे। सबसे पहले दाढी उमरिया रोड में पेट्रोल पंप के सामने खडे आयसर गाडी से चार गैलन में करीबन 120 लीटर डीजल चोरी किये। 18 जुलाई की रात को करचुवा गांव के पास एक महिन्द्र ट्रेक्टर से एक गैलन डीजल चोरी करने के बाद ग्राम छेरकापुर के पास दो आयसर गाडियो से 35 लीटर के गैलन में 03 गैलन भरा हुआ डीजल चोरी किये।
    उसके बाद ग्राम गोढहीकला में सडक किनारे खडी स्वराज माजदा गाडी से एक गैलन डीजल चोरी किये। वापसी दौरान नांदघाट में बस स्टैण्ड के पास स्वराज माजदा गाडी से करीबन 4 गैलन डीजल चोरी किये। इसके बाद 22 जुलाई को ग्राम कठिया गांव में चौहान ढाबा के पास खडी हाईवा से करीबन 03 गैलन डीजल चोरी किया।
    आरोपी संग्राम सिंह रात्रे ने बताया कि चोरी करने के दौरान वे बुलेरो वाहन का इस्तेमाल करते थे, रात में चोरी करने के बाद चोरी किये डीजल को गोस्वामी ढाबा के पास छिपाकर वापस अपने गांव खिसोरा चले जाते थे। बाद में शाम के समय फिर चोरी करने वापस आते थे। डीजल को मार्ग में आने जाने वाले अज्ञात वाहन चालको को बिक्री करते थे तथा बिक्री की रकम को हम तीनो आपस में बांट लेते थे। आरोपियों के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त सोल्ड बुलेरो कीमती करीबन 12 लाख रूपये, पाइप, रस्सी, करीबन 35 लीटर क्षमता के चार प्लास्टिक के गैलन सहित अन्य छोटे बडे डिब्बो में करीबन 100 लिटर कीमती 10 हजार रूपये बरामद किया गया।
    उक्त कार्यवाही एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा के नेतृत्व में थाना नवागढ प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा, सउनि अरविंद शर्मा, सउनि श्रीराम पेन्ड्रो, सउनि दिनेश चंद शर्मा, सउनि भगवान दास गंधर्व, प्रधान आरक्षक मोहन साहू, आरक्षक रविंद्र तिवारी, राजेन्द्र जयसवाल, जितेन्द्र वर्मा, ज्ञानेश्वर शुक्ला, लोकेश सिंह, अजय बंजारे, प्रकाश राजपूत, राहुल दुबे, हेम प्रसाद साहू, अमित यादव एवं अन्य थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision