July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को किया गया निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक का वितरण

    • rounak group

    मुंगेली / शौर्यपथ/ जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय दाऊपारा मुंगेली में शाला शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चन्द्राकर, कलेक्टर अजीत वसंत, मुंगेली नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, प्रतिष्ठित नागरिक सागर सिंह बैस, राकेश पात्रे, स्वतंत्र मिश्रा , सोम वर्मा उपस्थित थे।
    कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माँ की पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा राजकीय गीत एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का प्राचार्य एवं शाला परिवार के सदस्यों द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती लेखनी चंन्द्रकार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय विद्या का मंदिर होता है, जहां पर बच्चे न सिर्फ पढ़ाई के संबंध में ज्ञान प्राप्त करते है बल्कि अच्छे संस्कार प्राप्त कर समाज को एक नई दिशा देने का काम करते है।
    कलेक्टर अजीत वसंत ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा इस विद्यालय को हर संभव सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि जिले का यह विद्यालय प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बना सके और बोर्ड परीक्षा के मैरिट में स्थान प्राप्त कर सके। जिला पंचायत सी.ई.ओ. रोहित व्यास ने बच्चों को तनाव एवं भयमुक्त वातावरण में पढ़ाई करने हेतु 10 बिन्दुओं पर आवश्यक टिप्स दिये। जिला शिक्षा अधिकारी, सतीश पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि जितनी सुन्दर यह शाला भवन है उसी के अनुरूप ही छात्रों का शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास का प्रयास किया जाएगा। संस्था के प्राचार्य डाॅ. आई.पी. यादव के द्वारा शाला का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात मंचस्थ अतिथियों के द्वारा नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया।
    कार्यक्रम में नगर पालिका मुंगेली उपाध्यक्ष श्री मोहन मल्लाह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सांत्वना दत्ता एवं पारूल ओझा तथा आभार प्रदर्शन व्याख्याता श्रीमती रूही फातिमा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर ए.डी.पी.ओ. अजय नाथ, पार्षदगण हेमेंद्र गोस्वामी, प्रभु मल्लाह, श्रीमति मोना नागरे, राजशेखर यादव सहित, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मिडिया के प्रतिनिधि तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision