July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    भाजपा के कार्यकर्ता सेवा के लिए करते हैं राजनीति : विकास दीवान

    • rounak group

    नवागढ़ / शौर्यपथ / विधानसभा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के तीनो मंडल नवागढ़, मारो व खंडसरा की सामूहिक अर्थात अनुसूचित जाति मोर्चा की नवागढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यसमिति की बैठक जायसवाल धर्मशाला में हुई। जिसमें भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दयावन्त धर बांधे, मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मधु रॉय व तोपसिंह टंडन, जिला उपाध्यक्ष डॉ. जगजीवन खरे, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, महामंत्री मिंटू बिसेन व सुरेश साहू सहित वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए. जहाँ तीनो मंडल में नवनियुक्त पदाधिकारियों का भाजपा का गमछा पहनाकर सम्मान किया गया.
    जिला महामंत्री दीवान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सेवा के लिए राजनीति करते हैं। कार्यकर्ता कमर कस लें और लोगों की सेवा में जुट जाएं क्योंकि भाजपा का नारा है सेवा ही संगठन है। उन्होंने खा कि हमें अपने कार्यों की खुद से समीक्षा करनी चाहिए कि हमारा संगठन किस स्थिति में है। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की हर समाज में स्वीकार्यता बढ़ी है। जहां दूसरे दल अनुसूचित जाति समाज को सिर्फ एक वोट बैंक समझकर उनका उपयोग कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा समाज के खिलाफ खड़े हो रहे असामाजिक लोगों के खिलाफ आवाज उठा रही है।
    दयावत बांधे ने केंद्र सरकार द्वारा 7 वर्षों के कार्यकाल से अजा वर्ग के लोगों के घरों में शौचालय, उज्जावला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर व चूल्हा, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख तक इलाज, जनधन खाते के अंतर्गत सीधा राशि मुहैया कराने, गरीब परिवारों को कोरोना संकटकाल में प्रति व्यक्ति 5 किलो की दर से निशुल्क अन्न, किसान सम्मान निधि, देश में अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों को दिए गए छात्रवृत्ति में 5 गुना वृद्धि किए जाने की प्रशंसा किया.
    देवादास चतुर्वेदी ने कहा कि संगठित होकर समाज के प्रति कार्य करना ही मोर्चा का मुख्य उद्देश्य है। जिसमें महत्वपूर्ण भूमिका मोर्चा के प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की होती है। जब संगठन मिलकर किसी समाज के लिए कार्य करें तो उसका विकास होने से कोई नहीं रोक सकता। मधु रॉय ने कहा कि हमें संगठन का विस्तार करना है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक मोर्चा को पहुंचाना है। डॉ जगजीवन खरे ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड काल में हमारे कार्यकर्ताओं ने बेहतरीन कार्य किए हैं। लेकिन कार्य अभी समाप्त नहीं हुआ है। हमें अपने समाज के शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण करवाना है। संचालन गिरेन्द्र महिलांग ने किया.
    इस अवसर पर अमिता बघेल, दिलीप नवरंग. मोहन बघेल, अनुज दिवाकर, राजकुमार देशलहरा, रामखिलावन बघेल, नेमिराज सोनवानी,कामता प्रसाद बंजारे, चैन साहू, सरिता कुम्भकार, कांति सोनकर, महेश टंडन, कपिल बंजारे, बिनो सोनकर,फूलचंद साहू, सुरेश निषाद, टीकम गोस्वामी, गोलू सिन्हा, अश्वनी साहू, रोशन भारती, सुभाष महिलांग, रमाकांत रॉय, विमल घृतलहरे, बबलू बांधे, काल्विन जोशी, तोपचंद बंजारे, धर्मराज खांडे, तनु दीवान सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision