August 01, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    राजीव गांधी युवा मितान क्लब के माध्यम से युवा जागरूक एवं सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करेंगे : कलेक्टर

    • rounak group

    ० जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में डेंगू एवं मलेरिया की बीमारी के मद्देनजर कूलर खाली करवाने के दिए निर्देश 

    ० खैरागढ़ में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

    ० स्कूल में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच करें अधिकारी

    ० साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव। शौर्य पथ ।  कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की पूरी तैयारी रखें। उन्होंने जिले में हुई बारिश से खैरागढ़ में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि पानी के जमा होने से डेंगू एवं मलेरिया जैसी बीमारी होती है। उन्होंने जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में डेंगू एवं मलेरिया की बीमारी के मद्देनजर कूलर खाली करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारदाना, धान खरीदी स्थल का चयन एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में तैयारी करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्कूल में मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच करें। भोजन की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निरीक्षण करने का दायित्व दिया गया है, वे भ्रमण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को अपनी पहचान कायम करने तथा नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का मौका मिलेगा और सामाजिक रूप से जिम्मेदार और जागरूक बनेगें। इस योजना के तहत प्रत्येक क्लब को प्रत्येक 3 माह में 25 हजार रूपए के मान से एक साल में रचनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए 1 लाख रूपए दिए जाएंगे। युवा मितान क्लब का ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में वार्ड स्तर पर गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 30 सितम्बर तक गिरदावरी का कार्य पूरा हो जाना चाहिए। सभी तहसीलदार यह कार्य प्राथमिकता के साथ करें। उक्त बातें उन्होंने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के दौरान कही। 

    कलेक्टर  सिन्हा ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए टीकाकरण अभियान में गति लाने की जरूरत है। बुधवार से शनिवार तक महाभियान चलाकर टीकाकरण का कार्य करें। इसके लिए सभी को ड्यूटी पर तैनात करें और मिशन मोड में यह कार्य पूरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्व के लंबित प्रकरणों का शिविर लगाकर निराकरण करें। मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, चिटफंड कंपनी से संबंधित आवेदन के संबंध में जानकारी ली। 

    जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर ने गोधन न्याय योजना के संबंध में जानकारी ली और सभी जनपद सीईओ को वर्मी खाद की शीघ्र ही छनाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण कार्य में गति लाने के लिए कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम मुकेश रावटे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी एसडीएम, जनपद सीईओ जुड़े रहे। 

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision