
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नवागढ़ / शौर्यपथ / शारदीय नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को माता के दरबार में शुभ मुहूर्त में आस्था के ज्योत जले। नगर की आराध्य देवी मां महामाया मंदिर में सुबह से देर-रात तक कोरोना गाइडलाइंस के चलते पिछले वर्षों की तुलना में कम संख्या में लेकिन पूरी श्रद्धा के साथ भक्त दर्शन करने पहुंचते रहे। माँ महामाया मन्दिर में परंपरा अनुसार प्रथम व प्रमुख ज्योत नगर प्रधान विकास धर दीवान ने आचार्य श्रीकांत शर्मा के मंत्रोचार द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजन कर जलाया। ज्योति प्रज्ज्वलन के समय बंशीधर दीवान, श्याम बिहारी श्रीवास्तव, राजेन्द्र मिश्रा,जितेंद्र नाथ योगी, रामनाथ योगी सहित श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
नवागढ़ के प्रसिद्ध महामाया देवी की स्थापना गोड़ राजा नरवरसाय ने किया था। राजा शक्ति के उपासक थे, उन्होंने अपने किले के भीतर मां महामार्इ की मूर्ति स्थापित कर एक छोटे से मंदिर का निर्माण कराया था, जो आज उनके धार्मिक आस्था के रूप में नगर का मुख्य शक्ति आराधना केन्द्र है । जिसका प्रत्येक नवरात्र प्रथम ज्योत नगर के मालगुजार दीवान परिवार द्वारा जलाया जाता हैं। नगर के अलावा दूर-दराज के लोग भी देवी दर्शन कर अपने व परिजनों के लिए मंगलकामना करते नजर आए। नवागढ़ के मंदिरों में देर-रात तक मां के जयकारे गूंजते रहे।
नवरात्र पर्व के पहले दिन सुबह से मंदिरों के पट के लिए खोल दिए गए थे। माता के दर्शन करने श्रद्धालुओं की कतार पिछले वर्षों की अपेक्षा कुछ कम थी। वही पहले दिन से महिलाओं ने उपवास रखकर अपने सुहाग व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।अब वे 9 दिनों तक माता की भक्ति में लीन रहेंगे। इस वर्ष महामाया मंदिर में भक्तों द्वारा मनोकामना ज्योत जलाए गए हैं।वही मुरता रोड स्थित मां शक्ति मन्दिर सहित माँ शारदा मन्दिर,लखनी देवी,गायत्री मन्दिर,भैरव बाबा, लक्ष्मीनारायण मन्दिर आदि में ज्योत जलाए गए।
बस स्टैंड में सजा माँ दुर्गा का पंडाल,
इसके साथ ही नगर के बस स्टैंड में सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति द्वारा भव्य सुनहरा पंडाल सजाकर माता की मूर्ति की स्थापना की गई है, जिसके संरक्षक स्थानीय विधायक व संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे है। वही यजमान के रूप में वीरेन्द्र जायसवाल ने सहपत्निक पूजन किया। ज्ञात हो कि नवागढ़ का नवरात्र एवं दशहरा महोत्सव पूरे छत्तीसगढ़ में चर्तित है, यहाँ प्रतिवर्ष शाम में स्कूली बच्चों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम तथा छत्तीसगढ़ी फिल्मी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देते आ रहे है। लेकिन इस बार समिति ने प्रतिदिन शाम 08 बजे से रामलीला कराने का निर्णय लिया है। विधायक गुरुदयाल बंजारे के प्रयास से इस बार नवागढ़ में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रामलीला मंडली खजुरिताल द्वारा 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर विजयादशमी तक रामलीला मंचन होगा। बस स्टैंड के अतिरिक्त नवागढ़ में ठाकुर देव महामाया पारा, देवांगन पारा,सुकुल पारा, शंकर नगर, चौक आदि स्थानों में पंडाल सजाकर माँ दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
