
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नवागढ़ / शौर्यपथ / विजय दशमी पर प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से दशहरा का पर्व मनाया गया। कोरोना के भय को लोगो के उत्साह ने मात दे दी। नवागढ़ नगर में परम्परा की तरह माँ काली की भव्य झांकी डॉ चौधरी के निवास से निकली,जहाँ संसदीय सचिव गुरुदयाल व विधायक सिंह बंजारे, नगर के प्रधान विकास धर दीवान एवं नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष ने काली मां का पूजन किया। जिसके पश्चात माँ काली का जीता जागता स्वरूप एक हाथ में खप्पड़ और दूसरे हाथ मे तलवार लिए महिषासुर से लड़ाई करते हुए,हनुमान,जामवंत सहित अन्य देव स्वरूपो व पुजारियों के साथ निकले। माँ महामाया मन्दिर में काली मां का पूजन किया गया,जिसके बाद मानाबन तालाब के किनारे महिसासुर वध का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
ज्ञात हो कि दशहरे के रोज मानाबंद तालाब के किनारे काली माता और महिसासुर का भीषण युद्ध होता है,जो पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है। जिसे देखने हजारों की संख्या में दर्शक तालाब के चारों ओर इकट्ठे होते है। यद्ध के अंत मे माँ काली ने महिषासुर का वध किया,फिर पूरी टोली काली मां के जयकारों के साथ तालाब चक्कर लगाते हुए वापस हुई।वापसी के दौरान श्रद्धालुओं ने माँ काली का पैर स्पर्श कर आशीर्वाद लिया तो कई महिलाएँ माँ काली के रास्ते पर लेट गयी ताकि वे उनसे होकर गुजरे।
आनंद रावण संवाद का हुआ मंचन
मानाबंद में लंका दहन पश्चात राम लक्ष्मण एवं रावण सहित समस्त पात्र नगर के प्रमुख मार्ग से बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के मंच पर पहुँचे, जहाँ परंपरानुसार अंगद रावण संवाद का मंचन किया गया। धीरे धीरे जैसे ही शाम हुई वैसे ही रावण के पुतले का विधायक गुरुदयाल बंजारे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजन कर दहन किया। चारो तरफ आतिशबाजियों का शोर रहा।
नवागढ़ में बनेगा अयोध्या जैसा राममंदिर
विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे ने मंच के माध्यम से उपस्थित लोगो के सामने घोषणा किया कि जिस प्रकार अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामचन्द्र का भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है, उसी तर्ज पर बिलकुल हूबहू छोटे स्वरूप में राममंदिर का निर्माण नवागढ़ में किया जायेगा। इसके साथ ही खजुरीताल के रामलीला के प्रति लोगो की आस्था और जुड़ाव और लोगो के द्वारा उनको समय बढ़ाने के लिए लगातार मांग को देखते हुए उक्त रामलीला का मंचन अगले वर्ष नवरात्री के समय में 15 दिनों के लिए करने की भी घोषणा उक्त सार्वजनिक मंच के माध्यम से किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष आशाराम ध्रुव,पार्षद नैना कुर्रे,हेमन्त सोनकर,छली श्रीवास,रमेश निषाद,लक्ष्मण साहू, एल्डरमैन रूप प्रकाश यादव,वीरेंद्र जायसवाल, कार्यक्रम प्रभारी अमित जैन, हेमकांत यादव,अजय अरोरा,प्रेमु साहू,रितेश तिवारी, नरेन्द्र सिंह ठाकुर,शाहिद खान, अरुण वैष्णव, लक्ष्मीचंद जैन,राहुल साहू, सूरज सिन्हा, सहित नगरवासी उपस्थित रहे। वहीं राममंदिर में बंशीधर दीवान,राजेन्द्र मिश्रा, बिहारी श्रीवास्तव,चन्द्रपाल साहू,मिन्टू बिसेन, दयावंत बांधे, टिकम पूरी गोस्वामी,रामसागर साहू,तातू यादव,पंचू यादव,गुनी रजक,तिहारी देवांगन,रामकुमार श्रीवास,सुरेश निषाद,गोलू सिन्हा, मिथलेश सोनकर,राजेश निषाद व अन्य ने पूजन किया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
