July 28, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    विपरीत परिस्थितियों का सामना और दूसरों की मदद के लिए प्रशिक्षण उपयोगी..

    • rounak group

    जांजगीर-चांपा /शौर्यपथ/ 


    छत्तीसगढ़ राज्य गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. महंत रामसुंदर दास के मुख्य आतिथ्य में आज भारत स्काउट्स गाईड्स का पांच दिवसीय संभाग स्तरीय आपदा प्रबंधन एवं व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर में हुआ। शिविर में बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा ,कोरबा, रायगढ़, गौरेला पेंड्रा मरवाही एवं शिक्षा जिला सक्ती के भारत स्काउट्स गाईड्स के छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन एवं व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. महंत रामसुंदर दास ने कहा कि आपदा प्रंबंधन का प्रशिक्षण छात्र-छात्राओं को जीवन की विपरित परिस्थियों का सामना करने के लिए दक्ष बनाएगा। वे स्वयं हिम्मत के साथ परिस्थितियों का सामना कर सकेंगें व दूसरों की मदद भी कर सकेंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे गंभीरता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करें। यह जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति पर आधारित करमा, पंथी, सुआ और देश भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य का प्रदर्शन किया।

    कार्यक्रम की अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर ने बताया कि वे स्वयं भारत स्काउट्स गाईड्स की आयुक्त रह चुकी हैं। व्यक्तित्व विकास और स्वयं को सक्षम बनाने के लिए यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई व खेलकूद के साथ आपदा प्रबंधन और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण विद्यार्थियों के लिए जीवन में उपयोगी साबित होगा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष  राघवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिका जांजगीर-नैला के अध्यक्ष  भगवान दास गढ़ेवाल ने प्रशिक्षण शिविर को उपयोगी बताते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया और शुभकामनाएं दी।

    भारत स्काउट्स गाईड्स के राज्य संगठन आयुक्त  सी.एल. चन्द्राकर, जिला मुख्य आयुक्त जांजगीर-चाम्पा  जितेंद्र कुमार तिवारी ने भारत स्काउट्स गाईड्स के संगठन का उद्देश्य बताया। राज्य प्रशिक्षण आयुक्त जितेन्द्र साहू ने आभार व्यक्त किया और व्याख्याता दीपक यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया।

    जिला सेनानी आर पी मानवटकर के मार्गनिर्देशन में अग्निशमन विभाग के अधिकारी व जवानों ने अग्नि दुर्घटना की स्थिति से निपटने के लिए उपयोगी उपकरणों का जीवंत प्रदर्शन किया। पेट्रोल, विद्युत, गैस की आग को नियंत्रण के उपाय बताए। दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद के उपाय भी बताये। जिला सेनानी ने बताया कि घर की रसोई में उपयोग होने वाला एलपीजी गैस सामान्य गैस की तुलना में भारी होता है। सिलेण्डर से गैस लिकेज होने पर किचन के उपरी हिस्से में बना वेंटिलेशन गैस बाहर निकालने के लिए अनुपयोगी होता है। अतः किचन के नीचे भी जालीदार खिड़की बनाना चाहिए। ताकि सिलेण्डर से लिकेज होने पर गैस जालीदार खिड़की से बाहर निकल सके।

    कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त दिनेश कुमार कौशिक,  कमलेश सिंह, जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक  अजय गट्टानी,  अर्जुन सिंह क्षत्री सहित विभिन्न जिलों के भारत स्काउट्स गाईड्स के प्रशिक्षक उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision