
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कबीरधाम जिले की महिलाओं ने इस सहयोग के लिए मंत्री श्री अकबर को आशीर्वाद दिए, महिलाओं ने कहा इस बार अच्छे से मनाएं दीवाली तिहार
बाकी 1328 महिलाओं को नगरपालिका, पार्षद, एल्डरमेन एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से किया जाएगा वितरण
कवर्धा /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर अपने स्वेच्छा अनुदान मद से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के 1438 विधावा महिलाओं को लगभग 72 लाख रूपए आर्थिक मदद पहुंचाएंगे। प्रत्येक महिलाओं के लिए पांच-पांच हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है।
अकबर ने आज यहां कलेक्ट्रोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र के 110 महिलाओं को पांच-पांच हजार रूपए का चेक वितरण किया। कवर्धा नगर पालिका निवासी पदमा कहार, सरोजनी कुंभकार, शिवकुमारी निषाद, सरस्वती ठाकुर, जानकी यादव, दुर्गा राजपुत, सुरेखा कौशिक सहित सौकड़ों महिलाओं ने दीवापाली त्यौहार से ठीक पहले पांच-पांच हजार रूपए आर्थिक सहयोग करने के लिए मंत्री अकबर को धन्यवाद दिए है। महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विधिवा महिलाओं के लिए यह आर्थिक सहयोग किसी संजीवनी से कम नहीं नहीं है। हम सब अच्छे से दिपावली का त्यौहार मना सकते है। जरूरत के हिसाब से बच्चों व परिवार के लिए नए -नए कपडे भी खरीद सकते है।
उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री अकबर कोविड संक्रमण के दौर से कबीरधाम जिले के जरूरतमंद लोगों को सीधे तौर पर आर्थिक मदद पहुंचा रहे है। कोविड संक्रमण काल में उन्होने लगभग 50 लाख रूपए से अधिक का सहयोग भी दे चुके है। श्री अकबर ने आज चेक वितरण करते हुए कहा कि शेष महिलाओं को पांच-पांच रूपए का चेक दिए जाएंगे। पूरे प्रदेश में कवर्धा विधानसभा पहला विधानसभा बनी है, जहां अपने स्वेच्छा अनुदान मद से विधवा महिलाओं के लिए सीधे तौर पर आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही है।
वन, परिवहन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर अपने संक्षिप्त उद्वबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं, गांव-गरीब, किसानों, युवाओं की सरकार है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों से लेकर अंतिम व्यक्ति को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। इस अवसर पर कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ विजय दयाराम के. डीएफओ दिलराज प्रभाकर, क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कलीम खान, नीलकंठ चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष जमील खान, सभापति नरेन्द्र देवांगन, भीखम कोसले, प्रमोद लुनिया, अरूधंति चंद्रवंशी, सुशीला धुर्वे, चुनवा खान, नरेन्द्र धुर्वे, सुष्मा सिन्हा, संतोष यादव, जानकी जायसवाल, महिमा गुप्ता,अशोक सिंह, उत्तम गोप, मोहित माहेश्वरी, सुनील साहू, भारती सतनामी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.