August 03, 2025
Hindi Hindi

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के तहत अब तक मिले कुल 21 हजार 350 आवेदन

  • Ad Content 1

धमतरी /शौर्यपथ/

छत्तीसगढ़ शासन की महत्ती राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के मूल निवासी भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों से गत एक सितम्बर से आवेदन लिए जा रहे हैं। योजना के तहत अब तक जिले के चारों जनपद पंचायतों के 370 ग्राम पंचायतों में कुल 21 हजार 350 आवेदन मिले हैं। भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक इनमें जनपद पंचायत कुरूद के 108 ग्राम पंचायतों में छः हजार 219, नगरी के 102 ग्राम पंचायतों में चार हजार 807, धमतरी के 94 ग्राम पंचायतों में छः हजार 378 और जनपद पंचायत मगरलोड के 66 ग्राम पंचायतों में तीन हजार 946 आवेदन मिले हैं। ज्ञात हो कि हितग्राही परिवार का पंजीयन 30 नवम्बर तक किया जाएगा।

Rate this item
(0 votes)

Latest from शौर्यपथ

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)