
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
राजनांदगांव / शौर्यपथ / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2022 प्रचार-प्रसार अंतर्गत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2022 का पुनरीक्षण-2022 कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। कार्यक्रम का लोक व्यापीकरण के लिए निर्वाचन संबंधी सुविधाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हेतु स्वीप मतदाता जागरूकता रथ जिले में भ्रमण कर रहा है। स्वीप रथ के माध्यम से महाविद्यालय, बड़े गांव व हाट बाजार वाले क्षेत्रों में मतदाताओं के मध्य पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं मतदान जागरूकता संदेशों का प्रचार किया जा रहा है। स्वीप प्रचार रथ का मतदाताओं में विशेष प्रभाव देखने को मिल रहा है। महाविद्यालय में रथ के साथ मतदान शपथ व विविध आयोजन किए जा रहे हैं। तहसील छुईखदान में स्वीप आयोजन के तहत ग्राम लक्षमणपुर में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन स्थल, छात्रावास ग्राउण्ड में ग्राम झूरानदी एवं अतरिया रोड के मैच खेलने आए खिलाडिय़ों ने स्वस्फूर्त स्वीप रथ को ग्राउण्ड में बुलाकर सभी खिलाड़ी, आयोजन समिति के सदस्य एवं दर्शकों ने मतदान की शपथ ली। शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय खैरागढ़ में छात्र -छात्राओं ने स्वीप रथ के साथ मतदान की शपथ ली एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण का प्रचार-प्रसार नारे के साथ महाविद्यालय में जागरूकता का आयोजन किया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
