September 25, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    महापौर ने किया लखोली संजय नगर में सामुदायिक भवन का लोकार्पण एवं उद्यान का भूमिपूजन व लखोली दुर्गा चौक में हुआ सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

    • doing of business

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / नगर विकास की कडी में वार्डो में कराये जा रहे विकास कार्यो के तहत नगर निगम द्वारा वार्ड नं. 36 संजय नगर में अधोसंरचना मद अंतर्गत 7 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया। जिसका आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने वार्ड में आयोजित एक सक्षिप्त कार्यक्रम में विधिवत फीता काटकर,पट्टीका का अनावरण कर लोकार्पण किया। साथ ही संजय नगर में ही राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत 13.36 लाख रूपये की लागत से उद्यान निर्माण एवं दुर्गा चौक लखोली में विधायक निधि अंतर्गत 5 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन भी किया गया। इस अवसर पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य गणेश पवार, वार्ड की पार्षद मती सीताबाई डोंगरे, पूर्व पार्षद डॉ. पोषण साहू व हेमराज साहू, पार्षद प्रतिनिधि आशीष डोंगरे, राजेश यादव, अरूण दामले व जीवन चतुर्वेदी विशेष रूप से उपस्थित थे। लोकार्पण के पूर्व चंद्रिका साहू,पप्पू श्रीवास, पिलेश साहू, संतोष साहू, दुर्गेश मानकर,जयशिव मैथलीक्षत्री द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा नव निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण एवं उद्यान का भूमिपूजन किया गया।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुये महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि वार्डवासियों की मांग पर सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है। श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में भवन बन जाने से सुख, दुख के आयोजन के साथ अन्य आयोजनों के लिये वार्ड में ही एक उचित स्थल मिल गया। इसी प्रकार उद्यान का निर्माण किया जायेगा, जिसमें बाउण्ड्रीवाल, पाथवे, लॉन, बैठक व विद्युत व्यवस्था के साथ साथ ओपन जीम उपकरण लगाया जायेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप शहर में विकास कार्य कराये जा रहे है। इस अवसर प्र.सहायक अभियंता  प्रणय मेश्राम, उप अभियंता हरिशंकर वर्मा सहित वार्डवासी उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision