August 09, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मास्क नहीं लगाने, सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर निगम व प्रशासन की टीम द्वारा कार्यवाही जारी, मॉस्क नहीं लगाने पर दो दिन में 4 हजार रूपये वसूले जुर्माना

    • doing of business

       राजनांदगांव / शौर्यपथ /  देश, प्रदेश सहित शहर में कोरोना संक्रमण के बढते केस एवं ओमिक्रान की संभावना को देखते हुये जिलाधीश के निर्देश पर जिला प्रशासन पुलिस व निगम प्रशासन की टीम प्रतिदिन शहर में भ्रमण कर मास्क नहीं लगाने व सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों एवं दुकानदारों को समझाईस देते हुये कार्यवाही भी कर रहे है। साथ ही शहर में सेनेटाईजेशन के अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोरोना जॉच भी किया जा रहा है तथा कोरोना प्रभावित क्षेत्र में बेरिकेटिंग भी की जा रही है। मास्क नही लगाने वाले लोगों के उपर कार्यवाही करते हुये दो दिन में 4 हजार रूपये जुर्माना वसूला गया तथा आज 20 व्यक्तियों पर 23 सौ रूपये जुर्माना लगाया गया।
    निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश सहित जिले व शहर में कोरोना के केस प्रतिदिन मिल रहे है। साथ ही ओमिक्रान की संभावना बनी हुई है। फिर भी लोग मॉस्क का उपयोग नहीं कर रहे है तथा भीड़-भाड वाले स्थानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नही कर रहे है। जिसे ध्यान में रखते हुये जिलाधीश तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता एवं नगर निगम के उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह के नेतृत्व में निगम की टीम शहर में भ्रमण कर लोगों को मॉस्क लगाने सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करने समझाईस देते हुये अर्थदंड की कार्यवाही भी कर रहे है। इसी कड़ी में चिखली नाका के पास बिना मास्क लगाये 14 व्यक्तियों पर 28 सौ रूपये एवं 5 जनवरी को मोहारा फ्लाई ओव्हर के पास 6 व्यक्तियों पर 12 सौ रूपये जुर्माना लगाया गया और आज इमाम चौक, महामाया चौक बसंतपुर में 20 व्यक्तियों द्वारा मास्क नहीं लगाने पर 23 सौ रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। साथ ही निगम का अमला द्वारा प्रतिदिन वार्डो में सेनेटाईजेशन किया जा रहा है तथा कोरोना प्रभावित क्षेत्र में बेरिकेटिंग भी की जा रही है और स्वास्थ्य अमला द्वारा कोरोना जॉच भी किया जा रहा है। आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने नागरिकों एवं दुकानदारों से अपील करते हुये कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर आ रही है साथ ही ओमिक्रान की भी संभावना बनी हुई है। जिसे ध्यान में रखते हुये मास्क लगाये, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे, दुकानदार ग्राहको से भी मास्क लगाने, समाजिक दूरी पालन करने समझाईस देवे। बिना मास्क लगाये ग्राहक को समान न देवे। उक्त कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision