
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
० मानपुर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल नया रूप में तैयार
० स्कूल के उचित प्रबन्धन हेतु शिक्षकों को अलग-अलग कार्य के लिए प्रभारी बनाने के दिए निर्देश
० कलेक्टर ने मानपुर विकासखंड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण
राजनांदगांव / शौर्यपथ / शासन के मंशानुरूप अंग्रेजी माध्यम में बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए ज़िले के सभी विकसखण्डों में अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित की जा रही है। मॉडल स्कूल के तर्ज पर सभी विकसखण्डों के अंग्रेजी माध्यम स्कूल का जीर्णोद्धार कर नया रूप दिया गया है तथा वहां बच्चों के लिए सभी व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने मानपुर विकाखण्ड मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्कूल का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। अब इसकी साज-सज्जा और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्कूल आकर्षक लगनी चाहिए। बच्चों को पढ़ाई के लिए सकारात्मक माहौल मिलना चाहिए। इसके लिए उन्होंने खैरागढ़ संगीत कला विश्वविद्यालय के सहयोग से स्कूल के दीवारों पर कलात्मक एवं ज्ञानवर्धक पेंटिंग बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल के उचित प्रबन्धन के लिए शिक्षकों को अलग-अलग कार्य के लिए प्रभारी बनाया जाए।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने बच्चों के मध्यान भोजन और मेस की स्थल की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए खेल सामग्री, प्रयोगशाला के लिए अवश्य सामग्री तथा लायब्रेरी में पर्याप्त पुस्तक उपलब्ध रहना चाहिए। बच्चों के तकनीकी ज्ञान के लिए कम्प्यूटर की व्यवस्था करें। उन्होंने स्कूल में पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्कूल की व्यवस्थाओं का लगातार मॉनिटरिंग करते रहें। इस दौरान जनपद सीईओ डीडी मंडले, तहसीलदार मनोज रावत, नायब तहसीलदार सृजल साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
