September 28, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कांग्रेस की विशाल नामांकन रैली : मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री, विधायक हुए शामिल

    • doing of business

    शौर्यपथ संवाददाता
     मृणेन्द्र चौबे

        राजनांदगांव / कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा निलाम्बर वर्मा ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर लोकेश चंद्राकर के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया तथा का बी फार्म भी जारी हुआ। यशोदा वर्मा की विशाल नामांकन रैली में प्रदेश शासन के कई मंत्री, विधायक, प्राधिकरा के पदाधिकारी, संसदीय सचिव, संगठन के वरिष्ठ नेता शामिल थे वहीं दूसरी ओर पिछले दो दिनों से चल रही गहमा गहमी के बाद अंत में भाजपा ने कोमल जंघेल को मैदान में उतारा है। जबकि दूसरा नाम विक्रांत सिंह, अंतिम समय तक चर्चा में रहा है।
       मुख्यमंत्री भूपेश बघे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अखिल भारीतय कांग्रेस कमेटी ने यशोदा वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति हम आभारी है। यशोदा के नाम आते क्षेत्र में खुशी की लहर है। सभी वर्ग समुदाय से आग्रह करेंगे, कांग्रेस की सरकार में हुए कार्यों को लेकर मतदाताओ के पास जायेेंग। उन्होंने कहा कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा सरपंच से जिला पंचायत तक का चुनाव लड़ी है। क्षेत्रवासियों से सतत संपर्क में है। ब्लाक कांग्रेस की अध्यक्ष है। अपने समाज के लिए भी कार्य करती है।
          इस चुनाव में स्थानीय मुद्दों के साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ लेागों को मिला है। यशोदा वर्मा भारी मतों से जीतेगी।
        नामांकन रैली के पूर्व कांग्रेस की सभा को संबोधित करते हुए चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे ने पूरी दमखम व जोशों के साथ प्रदेश सरकार कांग्रेस की  भूपेश सरकार के योजनाओं, कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए  कहा कि चुनाव पूर्व गुजरात मॉडल की चर्चा होती थी।अब छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा देशभर में हो रही है।
        उन्होंने कहा कि अब भूपेश सरकार प्रदेश के किसानों, गरीब, मजदूरों, जरूरतमंदों के जेब में पैसा डाला है। यह हमारी सौभाग्य की बात है कि सरकार ने जितनी भी योजनाएं किसानों के लिए बनाई है, उसका लाभ छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों को मिल रहा है। श्री चौबे ने कहा कि प्रदेश मेें 70 सीटे हमारे पास है। अब खैरागढ़ की सीट जीतकर 71 हो जायेगी। उन्होंने कहा खैरागढ़ परंपरागत कांग्रेस की सीट रही है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा  खैरागढ़ चुनाव सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों, सभी वर्ग के लोगों को मिले लाभ को देखते हुए यशोदा वर्मा की जीत सुनिश्चित है। यशोदा वर्मा की आज विशाल नामांकन रैली में प्रदेश शासन के कई मंत्री, विधायक, प्राधिकरा के पदाधिकारी, संसदीय सचिव, संगठन के वरिष्ठ नेता शामिल थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision