August 11, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बेहतर काम करने वालों का सम्मान तो कोताही बरतने वालों पर कार्रवाइयां भी

    • doing of business

    कवर्धा / शौर्यपथ /

        जिले के स्वास्थ्य विभाग में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरष्कृत करके उत्साह वर्धन किया जा रहा है। वेतन , एरियस, भत्ता आदि के लंबित कार्यों को नियमानुसार त्वरित निपटारा किया जा रहा है, वही कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वालों पर वेतन रोकने , कारण बताओ नोटिस व अन्य कार्रवाइयां भी की जा रही हैं। दरअसल कबीरधाम जिले का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बनने के बाद डॉ सुजॉय मुखर्जी लगातार फील्ड विजिट्स करके तमाम स्वास्थ्य केंद्रों की स्थितियों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बिना बताए काम में अनुपस्थित स्टाफ पर कार्रवाई करते हुए जारी माह का वेतन रोके जाने के निर्देश दिए हैं।
            डॉ मुखर्जी ने इस सम्बंध में कहा कि स्वास्थ्य का कार्य सेवा भाव से किया जाना जरूरी है। यह बहुत ही सवेंदनशील जिम्मदरी है। उन्होंने कहा कि एक ओर जिले के स्वास्थ्य विभाग में दिन-रात मेहनत करके लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा देने की कोशिश अधिकांश चिकित्सकों, स्टाफ नर्सेस, एमएलटीज, ए एन एम, फार्मासिस्ट, काउंसलर्स आदि क्लिनिकल व ऑफिस स्टाफ द्वारा प्रयास किया जा रहा है। सबके सामुहिक मेहनत के कारण जिला अस्पताल के पश्चात अब लोहारा व पंडरिया सीएचसी में भी जटिल प्रसव प्रकरणों का सीजेरियन किया जा रहा है। राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति के लिए जिला स्तरीय मॉनिटरिंग टीम बनाई गई है, जिनके माध्यम से सेक्टर वार कार्यों की समीक्षाएं की जा रही हैं। डॉ मुखर्जी ने कहा कि विभाग में कुछ ऐसे स्टाफ भी हैं, जिनके द्वारा अपने कर्तव्यों का पालन नही किया जा रहा है। काम करने वालों की तमाम समस्याओं का त्वरिय समाधान करके निपटारा भी किया जा रहा है, लेकिन लापरवाहों पर कार्रवाई करना आवश्यक है, जिससे सुधार लाया जा सके।

     सीजेरियन प्रसव की सेवा शुरू करते ही सीएचसी लोहारा को तीन स्टाफ नर्स दिए गए

        सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारा में लगातार जटिल प्रसव प्रकरणों का सीजेरियन शुरू कर दिया गया है। कल मंगलवार को मिलाकर अब तक सीएचसी लोहारा में चार सीजर किया जा चुका है। उक्त सेवा को सुचारू रखने के लिए लोहारा के बीएमओ डॉ संजय खरसन द्वारा स्टाफ नर्सेस की मांग की गई थी , जिसे पूरा करते हुए सीएमएचओ डॉ मुखर्जी द्वारा लोहारा सी एच सी में तीन स्टाफ नर्सेस को सेवा हेतु आदेशित किया गया है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision