
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कवर्धा / शौर्यपथ /
कबीरधाम जिले के फोर्स एकेडमिक के दिव्यांग खिलाडिय़ों के द्वारा रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित 14 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 11 से 13 मार्च 2022 तक आयोजित किया गया था। इसी तारतम्य में कबीरधाम के 6 दिव्यांग खिलाड़ी एवं 2 कोच रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शामिल हुए थे, जिन्होंने अपना बेहतर प्रदर्शन कर जिले को 10 स्वर्ण पदक एवं 3 रजत पदक कुल 13 पदक प्राप्त कर कबीरधाम जिले को गौरवान्वित किया है। आज कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, जिला पंचयात सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर के द्वारा विजेता खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई है। जिसमें जिले की खिलाड़ी देव सिंह पिता टेकराम नें गोला फेक में स्वर्ण पदक एवं भाला फेक में रजत पदक कुल 2 पदक प्राप्त किया है, छोटी मेहरा पिता निरपत सिंह ने गोला फेक एवं चक्र फेक प्रतिस्पर्धा में 2 स्वर्ण पदक संगीता मशीह पिता मुन्ना मशीह ने लंबी कूद,गोला फेक एवं चक्र फेक में 3 स्वर्ण पदक, सुखनंदन निषाद पिता हनुमान सिंह निषाद ने 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद में 2 स्वर्ण पदक प्राप्त किये, अनिल चन्द्रवंशी पिता पंचू राम ने भाला फेक में 1 स्वर्ण पदक एवं गोला फेक में 1 रजत पदक कुल 2 पदक और शिवकिंकर नेताम पिता तुलशी राम नेताम ने चक्र फेक प्रतिस्पर्धा में 1 स्वर्ण पदक एवं गोला फेक में 1 रजत पदक प्राप्त कर कबीरधाम जिले के लिए 10 स्वर्ण पदक एवं 3 रजत सहित कुल 13 पदक प्राप्त कर कबीरधाम जिले को गौरान्वित किये है।
प्रदर्शन के आधार पर भारतीय पैरा ओलंपिक एशोशिएसन द्वारा आयोजित 20 वां राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैपनशिप के लिए छत्तीसगढ़ टीम में चयन हुआ है जो की 28 मार्च से 31 मार्च 2022 तक भुनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित है। देव प्रशिक्षण के पश्चात छत्तीसगढ़ की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
उल्लेखनीय है कि कबीरधाम पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेंद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर के निर्देशन एवं रक्षित निरीक्षक श्रीमती नरगिस तिग्गा बघेल के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक वसीम रजा कुरैशी, आरक्षक दशरथ साहू के द्वारा उक्त खिलाडिय़ों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण पूर्व कई वर्षों से लगातार दिया जा रहा है, साथ ही अलग-अलग राज्यों में होने वाले आयोजन के विषय में जानकारी देकर उक्त खिलाडिय़ों को एथलेटिक आदि खेलों में भाग लेने हेतु प्रेरित भी किया जाता है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
