
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
मुंगेली / शौर्यपथ / विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए कलेक्टर श्री राहुल देव और जनप्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टोरेट परिसर से चार नवीन एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चार नवीन एम्बुलेंस में से दो एम्बुलेंस लोरमी विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्र लमनी और बिजराकछार को दिया गया है। वहीं 01 एंबुलेंस मुंगेली विकासखंड के ग्राम सेतगंगा और 01 एंबुलेंस पथरिया को दिया गया है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मशानुरूप जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 04 और एम्बुलेंस प्रारंभ किया गया है। एंबुलेंस की सुविधा बढ़ने से अब आसपास के क्षेत्र में आपातकाल स्थिति में अथवा हादसा, दुर्घटना के शिकार लोगों को तुरंत चिकित्सीय सहायता मिल सकेगी। इस अवसर पर मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुन्नू लाल मोहले, लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धर्मजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू, नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष श्री हेमेन्द्र गोस्वामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजीत बनर्जी, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के सदस्य श्रीमती अम्बालिका साहू, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री प्रभु मल्लाह, आदर्श कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष श्री आत्मा सिंह क्षत्रिय, पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह, अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, प्रतिष्ठित नागरिक श्री सागर सिंह बैस, संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत, मुंगेली एसडीएम श्री अमित कुमार, सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधिगण और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
