
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
मुंगेली / शौर्यपथ / जिले में विकास की एक और कड़ी जुड गई। इसी तारतम्य में आजादी की अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के अंतिम दिन आज 17 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम परिसर में कलेक्टर श्री राहुल देव और नगर पालिका अध्यक्ष श्री हेमेन्द्र गोस्वामी ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर 51 फीट ऊॅचा राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया। कलेक्टर श्री देव ने कहा कि आज हर्ष का विषय है आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतिम दिन बहुत ही कम समय में 51 फीट ऊॅचा राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया गया। उन्होने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश प्रेम की भावना को चिरस्थाई प्रदान करेगा। उन्होने कहा कि शहीद जवानो की स्मृति को सहजने के लिए यहां शीघ्र ही शहीद स्मारक का निर्माण भी किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि जिले में लगातार विकास के कई कार्य किये जा रहे है। जो जिले के लिए यादगार साबित होगा। उन्होने 51 फीट ऊॅचा राष्ट्रीय ध्वज के लोकार्पण के लिए अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जिले में दिन प्रतिदिन विकास के नये आयाम गढ़ते जा रहे है। इसी कड़ी में लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से आज जिला मुख्यालय में 51 फीट ऊॅचा तिरंगा झण्डा का लोकार्पण किया गया। जो जिले के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत, मुंगेली एसडीएम अमित कुमार, नगर पालिका परिषद मुंगेली मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री जे.बी. सिंह, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री प्रभु मल्लाह, पार्षदगण, विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में सैन्य बल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवा मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री रामभजन देवांगन ने किया।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
