July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बाघुल हाफ नदी में हुई गंगाआरती गांव निकाली गई कलश यात्रा

    • rounak group

    नवागढ़ / शौर्यपथ / ग्राम बाघुल में हाफ नदी के तट पर भव्य महा आरती का आयोजन शरद पूर्णिमा के अवसर पर किया गया। इस महा आरती के पूर्व गांव में छोटे-छोटे बच्चों ने कलश यात्रा निकालकर इस आयोजन की सुंदरता में भव्यता लाया। कलश यात्रा गांव के प्रतिष्ठित देव बैगा बाबा के पास से रामधुनी के साथ बस्ती भ्रमण कर मामा मां महामाया, मां चंडी,श्री राम जानकी ,शिव मंदिर से राम जानकी तट हाफ नदी के किनारे पहुँची, जँहा समस्त ग्राम वासियों ने भव्य महाआरती में अपनी उपस्थिति दी।
        इस महा आरती में गांव के बच्चे ,युवा ,बुजुर्ग एवं समस्त माताएं बहने शामिल हुई । स्थानीय राजेश दीवान ने बताया कि हमारा पूरा जीवन मां गंगा स्वरूपा हाफ नदी के अविरल जल से सिंचित हुआ है और पहली बार हम इस गंगा स्वरूपा के लिए कृतज्ञता प्रकट करने हेतु उपस्थित हुए हैं यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। इस प्रथम आयोजन से गांव में जबरदस्त उत्साह का माहौल था हाफ नदी का तट गांव वालों के लिए आज काशी ऋषिकेश का तट लगने लगा था।
        आयोजन में केदार साहू,ओम प्रकाश साहू, देवचरण साहू, राजतिलक साहू, सरपंच एवं समस्त पंच ने भी तन मन धन से इस कार्यक्रम में सहयोग दिया। ग्राम वासियों ने हर साल शरद पूर्णिमा के दिन ऐसी  महा आरती करने का निर्णय लिया और इसे और भव्य बनाने के लिए संकल्प लिया। इस आयोजन में प्रदेश कांग्रेस नेता विजय बघेल, नकुल साहू, रामचरण साहू,जनकु साहू,राम साहू, नेतराम साहू, संतराम साहू ,संतराम सोनकर, लल्लू निषाद सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision