August 04, 2025
Hindi Hindi

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू ,मुख्य सचिव ने ली उच्च स्तरीय बैठक Featured

  • Ad Content 1

रायपुर । शौर्यपथ। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा के शपथ ग्रहण समारोह की आवश्यक तैयारियों के लिए अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। शपथ ग्रहण समारोह 29 मार्च 2023 को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित होगा। इस संबंध में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, गृह विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ, कमिश्नर रायपुर श्री यशवंत कुमार और आईजी श्री अजय यादव, राज्यपाल के सचिव श्री अमृत खलखो और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री डी.डी.सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Rate this item
(0 votes)

Latest from शौर्यपथ

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)