July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    नवागढ़ में दिखा बंद का व्यापक असर, दिनभर रही दुकानें बंद

    • rounak group

    नवागढ़। शौर्यपथ । जिले के ग्राम बिरमपुर में सांप्रदायिक हिंसा के विरोध में सोमवार को नवागढ़ सहित अधिकांश ग्रामीण जगहों पर बंद का व्यापक असर देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के आव्हान पर नवागढ़ नगर बंद को अनुसांगिक संगठन भाजपा, सर्व हिन्दू समाज,साहू समाज एवं व्यापारी संघ ने पूर्ण समर्थन दिया। जिसके चलते दिनभर नवागढ़ के व्यापारिक प्रतिष्ठान शत प्रतिशत बंद रहे। 

    सुबह से ही विहिप, भाजपा एवं सर्व हिन्दू समाज के कार्यकर्ता बस स्टैंड पर एकत्रित होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। जिसमें प्रमुख रूप से विहिप नगर अध्यक्ष नीलेश जायसवाल, संघचालक संतोष खुराना एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान सहित कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों से सम्पर्क कर बंद को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की, जिसका व्यापक असर भी दिनभर नजर आया है। 

    नवागढ़ बंद के साथ साथ राजीव गांधी चौक नवागढ़ राज्य मार्ग में 1 से डेढ़ घण्टे तक विहिप कार्यकर्ताओं एवं भाजपाइयों चक्काजाम किया। जिसके चलते रहागिरो को दिक्कतें हुए और वे भटकते नजर आए। चक्का जाम का अंत बीरमपुर घटना में मृत भुनेश्वर साहू के लिए मौन धारण व श्रद्धांजलि के साथ हुआ।

    जनता कांग्रेस को जवाब देगी : दीवान

    जिला उपाध्यक्ष विकास दीवान ने कहा कि कांग्रेस राज में दरिंदगी की हदें पार हो रही है कुछ दिन पहले ही गौ मांस दिखाते हुए गाली गलौज और धमकियां देते हुए एक वीडियो वायरल किया गया था अब एक निर्दोष नौजवान की बर्बरता पूर्वक हत्या कर दी गई। कांग्रेस छत्तीसगढ़ को तालिबान बनाना चाहती है। जनता कांग्रेस को जवाब देगी। भाजपा छत्तीसगढ़ को तालीबान बनने नहीं देगी । 

    इस दौरान प्रवीण दत्त दुबे, संघ कार्यवाह प्रवीण साहू, बजरंग दल संयोजक रमेश यादव, तहसील साहू संघ अध्यक्ष प्रेमू साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग, मण्डल अध्यक्ष चंद्रपाल साहू, जिला महामंत्री टार्जन साहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु राय, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, पूर्व जनपद सदस्य निमिराज सोनवानी, मिन्टू बिसेन, सुरेश निषाद, टीकम गोस्वामी, गोलू सिन्हा, रमेश निषाद, मनीराम साहू, फुलचंद साहू, विनोद साहू, अभिषेक पाठक, श्रीकांत सिंह, तनु दीवान, पलाश दुबे, रमणीक गुप्ता, रिंकू चौहान, कुलेश्वर सिन्हा, रोहित साहू, मनीष साहू, बाबूराम रजक, हेमा यादव, मिथलेश सोनकर सहित सर्व हिन्दू समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision