August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें - कलेक्टर

    • rounak group

    बैठक के मुख्य बिंदु .....

    - सभी शासकीय कार्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य स्थापित करें
    - जनहित के कार्यों को दें प्राथमिकता
    - लंबित प्रकरणों का करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    - मुख्यमंत्री की घोषणा निर्देशों पर शीघ्र अमल करते हुए हितग्राहियों को करें लाभान्वित
    - स्वीकृत निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुणवत्ता के साथ करें पूर्ण
    - कलेक्टर ने की समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा

        राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर  डोमन सिंह आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न लंबित पत्रों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के संयुक्त तत्वधान में 6 मई को डोंगरगांव में विशाल जनस्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जिम्मेदारी का निर्वहन सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य स्वास्थ्य समस्या से संबंधित कई प्रकार की बीमारियों से ग्रसित लोगों का चिन्हांकन, परीक्षण और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना है। विशेष रूप से अस्थि बाधित दिव्यांगजनों के कृत्रिम हाथ-पैर प्रदाय करने हेतु नाप ली जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न प्रकार के दिव्यांगों की जांच, परीक्षण, दिव्यांग सर्टिफिकेट वितरण किया जाएगा। नेत्र परीक्षण कर समस्या अनुसार उपचार की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा ब्रेस्ट कैंसर से पीडि़त महिलाओं की जांच कर उपचार की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ बीपी, शुगर की जांच, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, पैथोलॉजी जांच की जाएगी। इसी तरह स्वास्थ्य शिविर में मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण, नशा मुक्ति हेतु परामर्श, गर्भवती महिलाओं की जांच व उपचार किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर में आने वाले हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही वितरण किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ, डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। डॉक्टर्स द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार की व्यवस्था के लिए रणनीति तैयार किया जाएगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन जवाबदारी के साथ करें।
    कलेक्टर श्री सिंह ने 13 मई को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के माध्यम से समझौते योग्य प्रकरणों का निराकरण करने कहा है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व विभाग में लंबित समझौते योग्य प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि लोक अदालत एक ऐसा फोरम है, जहां लोगों को बिना कोई खर्च के साथ  सहज और सुलभ न्याय उपलब्ध होता है। इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिलना चाहिए। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी शासकीय कार्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रूप से लगाएं। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूल भवनों, सभी शासकीय कार्यालयों, पंचायत भवनों, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने कहा है। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किए गए घोषणा और स्वीकृति के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित हितग्राहियों को लाभान्वित करने कहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं को भूमि आबंटन के कार्य को प्राथमिकता में शामिल करें। बैठक में कलेक्टर ने जर्जर सड़कों की पेंच वर्क व मरम्मत कार्य शीघ्र करने कहा है। कलेक्टर ने विभिन्न लंबित पत्रों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागों में लंबित पत्रों का निराकरण समय सीमा में अनिवार्य रूप से करें। कलेक्टर ने कहा कि जनहित से जुड़े प्रकरणों के निराकरण में गंभीरता दिखे। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  अमित कुमार, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त  अभिषेक गुप्ता, एसडीएम अरूण वर्मा एवं  खेमलाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। अन्य अधिकारी वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision