August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    जिला प्रशासन की पहल पर लक्ष्य मेगा प्लेसमेंट कैम्प बेरोजगार युवाओं के लिए रहा सुनहरा अवसर

    • rounak group

    - प्लेसमेंट कैम्प में 638 बेरोजगार युवाओं ने रोजगार के लिए कराया पंजीयन
    - इच्छानुसार रोजगार मिलने से युवाओं ने जाहिर की खुशी
    - एलआईसी के पदों के लिए युवाओं ने दिखाया विशेष रूझान
    - लक्ष्य मेगा प्लेसमेंट कैम्प में उदेश, कलाराम, राजेश, विजय एवं दुर्जन का सुरक्षा गार्ड के लिए हुआ चयन

          राजनांदगांव / शौर्यपथ / राज्य शासन द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं को व्यापक पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लाईवलीहुड कॉलेज सांकरा में दो दिवसीय लक्ष्य मेगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। 1100 से अधिक विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पहले दिन बड़ी संख्या में युवाओं ने पंजीयन कराया। वहीं 23 जून को भी लक्ष्य मेगा प्लेसमेंट कैम्प जारी रहेगा। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार के निर्देशन में लाईवलीहुड कॉलेज सांकरा में लक्ष्य मेगा प्लेसमेंट कैम्प में बेरोजगार युवाओं के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई। जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार ने आज लक्ष्य मेगा प्लेसमेंट कैम्प सांकरा पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। लक्ष्य मेगा प्लेसमेंट कैम्प में पहले दिन आज बेराजगार युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवाओं ने एक ही प्लेटफार्म में 25 से अधिक कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती होने से खुशी व्यक्त की। रोजगार मेला में युवाओं ने रिक्त पदों के लिए पंजीयन करवाया और इच्छानुसार रोजगार मिलने से युवाओं ने खुशी जाहिर की। लक्ष्य मेगा प्लेसमेंट कैम्प में आए बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें राज्य शासन की योजनाओं के तहत रीपा के अंतर्गत लघु उद्यम संचालित करने एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों को बताया गया। जिससे वे स्वरोजगार एवं अन्य रोजगार से जुड़ सकें। लक्ष्य मेगा प्लेसमेंट कैम्प में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्राप्त एवं अन्य बेरोजगार युवाओं को रोजगारमूलक प्रशिक्षण प्रदाय की जानकारी दी गई। आज लक्ष्य मेगा प्लेसमेंट कैम्प में 638 बेरोजगार युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीयन कराया।
    लक्ष्य मेगा प्लेंसमेंट कैम्प में आए ग्राम खैरझीटी निवासी श्री उदेश कुमार देशलहरे को सेल्फ इंटेलिजेन्स सिक्यूरिटी सर्विस एसआईएसएस कोहका भिलाई में सुरक्षा गार्ड के पद पर भर्ती होने पर बहुत खुशी जाहिर की। श्री उदेश ने कहा कि बहुत दिनों से रोजगार के लिए कोशिश कर रहा था। मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। अब रोजगार मिलने से मेरे परिवार की स्थिति अच्छी हो जाएगी। श्री उदेश ने लाईवलीहुड कॉलेज सांकरा में लक्ष्य मेगा प्लेसमेंट कैम्प आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया जिससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल रहा है। ग्राम भर्रेगांव निवासी श्री कलाराम निषाद ने बताया सुपरवाईजर एवं सुरक्षा गार्ड के लिए प्लेसमेंट कैम्प में आवेदन किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित कर कहा कि यहां बहुत अच्छी पहल की गई है जिससे बेरोजगार युवा साथियों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे सुरक्षा गार्ड के लिए चयनित हुए हैं। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम आतरगांव निवासी श्री राजेश निषाद ने कहा कि उन्हें बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है। जिसके लिए शासन को बहुत धन्यवाद दिया है। श्री राजेश ने कहा कि लक्ष्य मेगा प्लेसमेंट कैम्प में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। जिससे युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि मेरी सुरक्षा गार्ड के लिए नियुक्ति हो गई है।
    लक्ष्य मेगा प्लेसमेंट कैम्प में भारतीय जीवन बीमा द्वारा सुपरवाईजर एडवाईजर के लिए भर्ती की जा रही है। जिसमें युवाओं का रूझान देखने को मिला। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम जंतर निवासी श्री गणेश ने लक्ष्य मेगा प्लेसमेंट कैम्प में एलआईसी सुपरवाईजर एडवाईजर के लिए आवेदन किया है। श्री गणेश ने इस आयोजन के लिए बहुत खुशी जाहिर की। श्री गणेश बीएससी ग्रेजुएट है। श्री गणेश पिता के साथ हाट बाजारों में कपड़ा दुकान लगाते हैं। श्री गणेश ने बताया कि शासन द्वारा बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है। यह लक्ष्य मेगा प्लेसमेंट कैम्प बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। जिससे बेरोजगारी कम होगी। उन्होंने इस लक्ष्य मेगा प्लेसमेंट कैम्प के आयोजन के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। राजनांदगांव निवासी श्री पवन कापकर ने डीसीए और वेटनरी में डिप्लोमा किया है। श्री पवन ने एलआईसी में सुपरवाईजर पद मिलने पर जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम टोलागांव निवासी श्री विजय कुमार एवं श्री दुर्जन मंडावी का चयन बाम्बे इन्टेलिजेन्स सिक्युरिटी प्राईवेट लिमिटेड कंपनी में सुरक्षा गार्ड के पद हुई है। इस पर पद कार्य के लिए बहुत इच्छुक है। श्री विजय एवं श्री दुर्जन ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित लक्ष्य मेगा रोजगार मेला बेरोजगार युवाओं के लिए बहुत अच्छा है। जिससे यहां आए युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें सुरक्षा गार्ड के लिए चयनित किया गया है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision