
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
नवागढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश से आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर नवागढ़ मुख्यालय में विधानसभा स्तरीय बूथ प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में उपस्थित विषय विशेषज्ञों ने विधानसभा के जोन,सेक्टर सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। प्रशिक्षण शिविर के प्रारंभ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअली जुड़कर कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनसे चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का आहवान किया।
"भरोसा बरकरार - फिर से कांग्रेस सरकार" और "मैं हु तैयार" जैसे जोश भरे नारो और रिमझिम बरसते हुए पानी के बीच में भी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ और वे लोग दूर दूर से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार्यक्रम स्थल सतनाम भवन पहुंचे थे।
इस कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने के लिए प्रदेश से नियुक्त विषय विशेषज्ञ के तौर पर योगेश चंद्राकर बूथ मैनेजमेंट के बारे में, शादाब खान कांग्रेस के इतिहास के बारे में,समीर सिंह चौहान बीजेपी और आरएसएस के बारे में,अरुण कुमार साहू सोशल मीडिया के बारे में, होरीलाल साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव कन्हैया अग्रवाल,संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे,बेमेतरा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशी पटेल,प्रदेश प्रतिनिधि सुरेंद्र तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर साहू,रामबिहारी राजपूत,सुशील साहू,लुकेश वर्मा जोन,सेक्टर प्रभारियों के साथ निर्वाचित,मनोनित सदस्य,पंच,सरपंच,जनपद सदस्य,जिला पंचायत सदस्य गण के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
