July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

    • rounak group

    सर्पदंश के ईलाज हेतु स्नेक एंटी वेनम की उपलब्धता की ली जानकारी
    स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार हेतु कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

    मुंगेली/ शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने कलेक्टर श्री राहुल देव ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बारिश के दिनों में जहरीले सर्प के काटने पर त्वरित उपचार हेतु स्नेक एंटी वेनम की उपलब्धता की जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि सर्पदंश के इलाज हेतु पर्याप्त मात्रा में दवाई उपलब्ध है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने एसडीएम पथरिया को ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने दवाई वितरण कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष, ऑपरेशन कक्ष, नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई, ओपीडी तथा आईपीडी कक्ष का अवलोकन किया और कहा कि रोस्टरवार चिकित्सकों की ड्यूटी लगाएं, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलना चाहिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने साफ-सफाई के साथ रंगरोगन भी करा लें तथा प्रतिदिन सबेरे योगा, प्राणायाम की गतिविधि भी शुरू कराएं। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों से भी चर्चा की और हालचाल जाना। कलेक्टर ने हास्पिटल परिसर में अल्ट्रा साउण्ड मशीन स्थापित करने जगह का भी अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने गंभीर कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने हेतु विकासखंड मुख्यालय पथरिया में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां भर्ती बच्चों की संख्या तथा उन्हें दिए जाने वाले संतुलित आहार की जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि गंभीर श्रेणी के बच्चों को सुपोषित करने उनके माता के साथ पुनर्वास केंद्र में 15 दिनों के लिए रखा जाता जाता है, जहां उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराई जाती है, वहीं बच्चों के माताओं को प्रतिदिन 150 रूपए की राशि भी दी जाती है। पोषण पुनर्वास केंद्र में वर्तमान में 08 बच्चे सुपोषित हो रहे हैं। कलेक्टर वहां कार्यरत स्टाफ के पारिश्रमिक राशि नहीं मिलने की जानकारी पर यथाशीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत, एसडीएम पथरिया बी. आर. ठाकुर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision