July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    सेक्टर अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें - कलेक्टर

    • rounak group

    मुंगेली / शौर्यपथ / निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में सेक्टर अधिकारियों की एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित की गई, जिसमें सेक्टर अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण देकर उन्हें दायित्वों से अवगत कराया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव ने सेक्टर अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के ऊपर अपने क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने की जिम्मेदारी रहती है, इसलिये निर्वाचन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां रखें। साथ ही मतदान दल के सभी सदस्यों के दायित्वों एवं इव्हीएम संबंधी जानकारी रखते हुए उनके कार्यों के संपादन पर नजर रखें। क्षेत्र में निर्भीकता के साथ लोग मतदान कर सकें, इसके लिए भी सेक्टर अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर जागरूकता पैदा करें।
       कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन संबंधी विविध प्रपत्रों का अध्ययन करने के साथ ही प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी के अनुरूप अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन मूलभूत सुविधाएं जैसे रैम्प, जल, बिजली, शौचालय आदि की जानकारी एकत्रित करें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी ने सेक्टर अधिकारियों को ईव्हीएम मशीन की रखरखाव एवं कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंगेली एवं लोरमी में 25-25 तथा पथरिया में 10 सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
       जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर मोहन उपाध्याय ने सेक्टर अधिकारियों को चुनाव प्रबंधन, मतदान प्रक्रिया, मतदान दलों के सभी कर्मियों के दायित्वों के साथ समन्वय एवं जागरूकता के बारे में बताया। वल्नेरेबिल्टी मैंपिंग के संबंध में जानकारी दी और कहा कि सेक्टर अधिकारी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों के बारे में जानकारी एकत्रित करेंगे। इसके संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान किया गया। डाॅ. आई पी. यादव एवं जय मंगल सिंह ध्रुव ने बताया कि मतदाता जागरूकता एवं प्रशिक्षण अभियान स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत 17 जुलाई से तीनों विकासखण्डों के अनुविभागीय कार्यालयों में किया जाना हैं, जिसमें इव्हीएम मशीनों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर मुंगेेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, लोरमी एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, पथरिया एसडीएम बी. आर. ठाकुर सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision