
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
नवागढ़/ शौर्यपथ / बावा पारा नवागढ़ वार्ड क्रमांक 05 में एक 30 वर्षीय युवक की मौत कूलर से करंट लगने की वजह से हो गई. ये घटना घर मे काम के दौरान कूलर के सम्पर्क में आने से हुई. कूलर की बॉडी में करंट आ रहा था और युवक इसकी चपेट में आ गया. ऐसे में कूलर को इस्तेमाल करते वक्त लापरवाही न बरतें।
पुलिस के मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बावा पारा नवागढ़ निवासी भीखम रजक पिता नकुल रजक उम्र 30 वर्ष अपने घर में साईकिल का रिंग बनाने का काम कर रहा था। दोपहर के 12 बजे के करीब जब घर में कोई नहीं था तभी काम करते वक्त उसकी दाई भुजा कूलर के संपर्क में आ गई, चूंकि कूलर की बॉडी में करंट था इसलिए उसे जोरदार झटका लगा और वह जमीन पर मूर्छित होकर गिर गया।
जब उसके पिता नकुल रजक घर आए तो उन्होंने देखा कि भीखम घर में पड़ा हुआ है। भीखम का दाई भुजा काला पड़ा हुआ था इसलिए पिता को करंट की शंका हुई, तो उन्होंने तत्काल बिजली सप्लाई को बंद किया और परिजन भीखम को लेकर नवागढ़ अस्पताल गए तो वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की देर शाम तक पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक का शव पोस्टमार्टम उपरांत अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक भीखम के परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं।
बरसात में खतरा, कूलर की इलेक्ट्रिशियन से कराए जांच
उल्लेखनीय है कि कूलर की बॉडी में अक्सर करंट का खतरा बना रहता है इसलिए सावधानी बरतते हुए समय-समय पर कूलर की वायरिंग को अनुभवी इलेक्ट्रिशियन से चेक करवाना चाहिए. साथ ही टेस्टर की मदद से कूलर की अर्थिंग या करंट की जानकारी भी लेते रहें. गड़बड़ी मिलने पर उसे ठीक भी करवाएं. साथ ही कभी गीले हाथों से कभी भी कूलर या स्विच न छुएं. कूलर में पानी भरने से पहले स्विच ऑफ कर प्लग बाहर निकाल दें. कूलर से पानी की फिटिंग को सीधा नहीं जोड़ें. नहीं तो, पानी की पाइपलाइन में करंट आने का खतरा रहता है.
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
