
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
नवागढ़ / शौर्यपथ / भाजपा मंडल नवागढ़ की रविवार को नवागढ़ में मण्डल कार्यसमिति बैठक व बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ पूर्व में किए कार्यों पर समीक्षा की गई। इसके साथ ही मंडल के सभी बीएमओ को 30 अगस्त तक मतदाता सूची में नाम काटने, जोड़ने को लेकर जानकारी दी गई।
प्रभारी व जिला महामंत्री नरेन्द्र वर्मा ने कहा कि नवागढ़ मंडल चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है और कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा कि आगामी चुनाव में नवागढ़ विधानसभा से भाजपा जीत तय करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने कार्यकर्ताओं से कहा। साथ ही नए युवा मतदाताओं को जोड़ने का आह्वान किया।
जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान ने कहा कि इसी महीने से नवागढ़ मंडल के सभी 16 शक्ति केंद्रों में लाभार्थियों का सम्मेलन कराया जाना है। इसके लिए सभी शक्ति केंद्र प्रभारी तिथि तय कर सम्मेलन कराने जिम्मेदारी ले। दीवान में कहा कि भाजपा का नवागढ़ में विधायक बनना तय है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में बहुत सारी गड़बड़ियां रहती हैं। इनको दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी का निर्वहन कार्यकर्ताओ को करना है।
मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने कहा कि जनता की सेवा ही हम सभी का कर्तव्य है तथा चुनावी वेला नजदीक है। इसलिए सभी पदाधिकारी संगठनात्मक कार्यों में रात दिन जुट जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं करें।
बैठक को महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु राय, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी व जिला उपाध्यक्ष डॉ जगजीवन खरे, पूर्व जनपद सदस्य निमिराज सोनवानी, एससी मोर्चा जिला महामंत्री शुशील बनर्जी, अनुज दिवाकर, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुरेन्द्र राजपूत ने भी सम्बोधित किया। संचालन भाजयुमो महामंत्री टीकम गोस्वामी ने किया।
इस दौरान विधानसभा विस्तारक बीरेंद्र साहू, मिन्टू बिसेन, सुरेश साहू, जितेन्द्र भुवाल, सुरेश निषाद, गोलू सिन्हा, रामसागर साहू, फुलचंद साहू, राजकुमार मिश्रा, मेला यादव,रितेश मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, रामकिशुन साहू, केदार साहू, दुर्जन साहू, मनीराम साहू, सुरेंद्र सिंह, तोपसिंह साहू, बाबूराम रजक, वेदप्रकाश वर्मा, त्रिलोक साहू, रामनाथ साहू, शोभित साहू, ओम राजपूत, रामाधार ध्रुव, बाबूराम रजक, बलराम साहू, रेवती साहू, दिलदार सिंह, डोमन साहू, मोहन साहू, राजकुमार साहू, लखन साहू, राजेंद्र साहू, हिरासिंग चौहान, मनीष सेन, काल्विन जोशी, अवतार यदु, राजा खान, कुलेश्वर सिन्हा, भुखन पूरी गोस्वामी, भागवत ठाकुर, परसादी यादव, युगल श्रीवास्तव, धनी देवांगन, नरेंद्र बंजारे, सत्तू साहू, रामभरोस साहू, श्यामू साहू, धनुष साहू, ऋतुराज साहू, रवि यादव, रामप्रसाद नवरंग,संजू साहू, धर्मेंद्र पाठक सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
